कांग्रेस का “हाथ” बदलाव नहीं लाएगा, वो देश के टुकड़े करेगा, आग लगाएगा, सनातन धर्म को मिटाएगा; मोदी का सर फोड़ेगा और हत्या करेगा

सुभाष चन्द्र 

आजकल टीवी पर कांग्रेस के विज्ञापन में सरकार से कई बातों का हिसाब मांगते हुए कहा जा रहा है कि “हाथ लाएगा बदलाव”

लेखक 
यह हाथ जरूर बदलाव लाएगा लेकिन वह कैसा बदलाव होगा ये कांग्रेस का दिग्गज नेता राहुल कालनेमि बता रहा है उसने डंके की चोट पर कहा है - 

“मैं सच बोलता हूं और मेरी बात आप अच्छी तरह सुन लो, अगर हिंदुस्तान में मैच fixing का चुनाव BJP जीते और उसके बाद संविधान को उन्होंने बदला तो इस पूरे देश में आग लगने जा रही है, जो मैंने कहा याद रखो, ये देश नहीं बचेगा, जो मैंने कहा याद रखो, ये देश नहीं बचेगा”

कांग्रेस पार्टी 10 साल से केंद्र की सत्ता से बाहर है। सत्ता से दूरी की हताशा में उसके नेताओं का मानसिक संतुलन बिगड़ता जा रहा है। कांग्रेस के नेता पीएम मोदी को गाली देने का रिकॉर्ड बना चुके हैं वहीं अब धमकी देने लगे हैं। देश के सर्वाधिक लोकप्रिय और चुने हुए प्रधानमंत्री के बारे में इस तरह की विवादित टिप्पणी अस्वीकार्य है। कांग्रेस और इंडी अलायंस के नेता अब पीएम मोदी की हत्या की धमकी तक देने लगे हैं। छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि नरेंद्र मोदी के खिलाफ लाठी पकड़ने वाला आदमी चाहिए। नरेंद्र मोदी का मूड़ (सिर) फोड़ने वाला आदमी चाहिए। ये कांग्रेस की हार की बौखलाहट है। हर तरफ कांग्रेस को हार ही हार दिखाई दे रही है। इस तरह की अनर्गल टिप्पणी से कांग्रेस का असली चरित्र जनता के सामने बेनकाब हो रहा है।

चरणदास महंत ने कहा- मोदी का सिर फोड़ने वाला आदमी चाहिए
छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा कि कहा, “नरेंद्र मोदी के खिलाफ लाठी पकड़ने वाला आदमी चाहिए। नरेंद्र मोदी का मूड़ (सिर) फोड़ने वाला आदमी चाहिए, रात-दिन तंग करके चीन भेजने वाला आदमी चाहिए और ये आदमी भूपेश बघेल हो सकते हैं, देवेंद्र यादव हो सकते हैं। इन्हें जिताकर दिल्ली भेजिए।” पूर्व मुख्यमंत्री व राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी भूपेश बघेल ने 2 अप्रैल को अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने के बाद सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने विवादित बयान दिए।

कांग्रेस के कितने खतरनाक मंसूबे हैं, इस बयान को हलके में लेने की भूल न करें, ये कांग्रेस का कोई पगलेट नेता नहीं है, इसके पीछे देश विदेश की ताकतें हैं जो भारत को गृह युद्ध में धकेलने की फ़िराक में हैं और उसका इशारा साफ़ साफ कर दिया है कांग्रेस ने ऐसी कोशिश हर हाल में की जाएगी क्योंकि कांग्रेस और विपक्ष को पूरा भरोसा है कि मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा गठबंधन की सरकार बनने जा रही है उसके बाद की तैयारी शुरू कर ली है कांग्रेस और विपक्ष ने ऐसा साफ़ जाहिर हो रहा है

कांग्रेस सनातन धर्म को ख़त्म करने की मंशा पहले ही जाहिर कर चुकी है अपने सहयोगी DMK के जरिए DMK के नेता यह भी कह चुके हैं कि इंडी गठबंधन का गठन सनातन धर्म को ख़त्म करने के लिए ही हुआ है जिसका किसी घटक दल ने खंडन नहीं किया DMK का एक मंत्री TM Anbarasan कह चुका है कि अगर वो मंत्री न होता तो मोदी के काट कर टुकड़े टुकड़े कर देता और ऐसी धमकी कभी कांग्रेस के नेता इमरान मसूद ने भी दे थी मौलाना बरकत अली ने तो 25 लाख का फतवा भी जारी किया था

कल छत्तीसगढ़ के नेता प्रतिपक्ष और विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस नेता चरणदास महंत ने एक कांग्रेस सभा में कहा कि -

“हमें एक ऐसा आदमी चाहिए जो लाठी पकड़ सके हमें मोदी का सिर फोड़ने वाला आदमी चाहिए मोदी के सामने आंख मिला कर बात कर सके, ऐसा एक ही आदमी है जिसे आप सांसद बनाओगे, वही मोदी के सामने लाठी पकड़ कर खड़ा हो सकता है रात दिन एक करके मोदी को चीन भेजने वाला आदमी चाहिए वह आदमी भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव हो सकते हैं नवीन जिंदल जैसे पीठ में छुरा घोंपने वालों को जूता मारना चाहिए”

देश के टुकड़े करने की बात तो राहुल गांधी खुद कर चुका है उत्तर दक्षिण भारत को देश के अलग अलग हिस्से बता कर और कर्नाटक का कांग्रेस सांसद D K Suresh भी कुछ दिन पहले दक्षिण के राज्यों को भारत से अलग कर पृथक देश बनाने की मांग कर चुका है

इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए यह निष्कर्ष निकालना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन भारत के प्रति लोगों में नफ़रत फैला कर जहर घोलने की कोशिश में लगा है कांग्रेस पार्टी “भारत जोड़ो” अभियान ले कर तो चली लेकिन अपनी ही पार्टी को एकजुट रखने में बुरी तरह विफल है जो “कांग्रेस जोड़ो” नहीं कर सके वो “भारत जोड़ो” कैसे कर सकते हैं

इतना ही नहीं जहां एक तरफ राहुल गांधी विदेशों में जाकर देश के खिलाफ बयानबाजी करता है और षड्यंत्रों का निर्माण करता है वहीं केजरीवाल को बचाने के लिए तो विदेशी ताकतें हमारी न्यायिक व्यवस्था पर ही कीचड़ उछालने आगे आ गईं हैं 

इसलिए सावधान रहना होगा देश के भीतरी और बाहरी शत्रुओं से यह याद रखना चाहिए कि यदि मोदी प्रधानमंत्री न होते तो देश को अब तक अराजकता की आग में झोंक दिया गया होता और इसलिए मोदी को ही मजबूत करने से देश और जनमानस सुरक्षित रह सकता है

No comments:

Post a Comment