सोनिया-प्रियंका के रहते कांग्रेस में महिलाओं का क्यों शोषण हो रहा है ? आरोप लगाने वाली वरिष्ठ नेता सिमी रोजबेल जॉन को पार्टी ने निकाला


भाजपा शासित राज्यों में महिला उत्पीड़न होने पर पिकनिक मनाने वाले राहुल गाँधी, प्रियंका वाड्रा और अन्य नेता कांग्रेस में हो रहे महिला शोषण पर क्यों खामोश हैं? मीडिया भी खामोश है, शायद मीडिया को चुप रहने की कीमत पहुंचाती है। जिस तरह राहुल और सोनिया पर बांग्लादेशी पत्रकार ने खुलासे किए है, उस पर भी मीडिया खामोश है, क्यों ? अगर यही खुलासे बीजेपी के किसी भी नेता के विरुद्ध हुए होते देखों सारा मीडिया मदारी की तरह चौपालें लगा रहे होते। ये है मीडिया का दोगलापन। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के रहते भी पार्टी में महिलाओं के प्रति कोई सम्मान नहीं है। ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ का नारा सिर्फ प्रियंका वाड्रा के भाषणों तक ही है। कांग्रेस की ‘कथनी और करनी’ में बड़ा फर्क है। कांग्रेस नेता महिला हितैषी होने के बड़े-बड़े दावे करते हैं, लेकिन ये सब एक तरह से ढोंग ही है। महिलाएं पार्टी के बाहर तो छोड़िए, अंदर भी सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला में केरल की एक महिला नेता ने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाया है। पार्टी की वरिष्ठ नेता सिमी रोजबेल जॉन ने कहा है कि केरल कांग्रेस में भी महिलाओं का शोषण, यौन उत्पीड़न और कास्टिंग काउच होता है।

 इंडिया टुडे की एक खबर के अनुसार सिमी रोजबेल ने आरोप लगाया कि फिल्म इंडस्ट्री में ‘कास्टिंग काउच’ जैसी स्थिति कांग्रेस पार्टी के अंदर भी हो रही है और महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुरुष नेताओं के शोषणकारी व्यवहार का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा, यहां पर महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए समझौते करने पड़ते हैं। आरोप लगाए जाने के तुरंत बाद पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया। ऐसे में सोशल मीडिया पर लोग कांग्रेस पर तंज कस रहे हैं। लोगों का कहना है कि कांग्रेस सिर्फ महिला सुरक्षा का ढोंग करती हैं।

आपको दिखाते हैं कांग्रेस का महिला विरोधी चेहरा। नीचे दिए गए बयानों और कांग्रेस नेताओं की हरकतों से साफ हो जाएगा कि कांग्रेस की नजर में महिलाओं की क्या हैसियत है और वे किस तरह महिलाओं का अपमान करते हैं…

महिला विरोधी कांग्रेस: सोनिया-प्रियंका के करीबी नेता की घटिया सोच
कांग्रेस नेता की महिलाओं के प्रति घटिया सोच का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। 5 अगस्त 2024 की रात का यह वीडियो राजस्थान विधानसभा के भीतर का है। इस वीडियो में दिख रहा है कि कुछ कांग्रेस विधायक बैठे हुए हैं और एक विधायक कह रहा है कि जिसको भी आगे बढ़ना है वो पैर दबाएगी। कांग्रेस नेता की महिलाओं के प्रति इस सोच का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौर ने लिखा कि ‘राजस्थान विधानसभा में धरना दे रहे कांग्रेस के विधायक यह कह रहे हैं कि “जिसको बड़ा नेता बनना है, वह पैर दबाएगी”!! नारी शक्ति के प्रति कांग्रेस के नेताओं की यह सोच शर्मनाक और निंदनीय है। लगता है लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ नैतिक मूल्य भी कांग्रेसी विधायक भूल गए हैं।’

इस वीडियो के बार आते ही लोग कांग्रेस नेताओं पर थू-थू करने लगे। लोग इस वीडियो को शेयर कर कांग्रेस की घटिया सोच पर लानत लगा रहे हैं

महिला नेता को कहा- इसे जूते मारकर बाहर निकालो
महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अलका लांबा ने हाल ही में 16 जुलाई को मध्य प्रदेश के भोपाल में महिला कांग्रेस कमेटी की एक बैठक की। बैठक में पार्टी नेता मधु शर्मा ने जब पूछा कि हमने पिछले 40 वर्षों से विभिन्न पदों पर काम किया है फिर महासचिवों की सूची से हमारा नाम गायब क्यों है? हम लोगों की नियुक्तियां फर्जी हैं क्या? इस पर भड़कते हुए अलका लांबा ने कहा कि इन्हें जूते मारकर बाहर निकालिए। इस पर मधु शर्मा ने कहा कि एक बाप की बेटी हैं तो जूता मारकर दिखाइए। तो अलका लांबा ने कहा कि निकालिए इन्हें बाहर। पार्टी से भी बाहर कीजिए ऐसे लोगों को।

रणदीप सुरजेवाला ने हेमा मालिनी पर दिया विवादित बयान
कांग्रेसी महिला विरोधी मानसिकता की एक झलक आप राहुल गांधी के करीबी पार्टी नेता रणदीप सुरजेवाला के एक बयान में भी देख सकते हैं। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने हरियाण के कुरुक्षेत्र में एक सभा को संबोधित करते हुए मथुरा से बीजेपी की लोकसभा उम्मीदवार हेमा मालिनी पर विवादित बयान दिया। सुरजेवाला ने कहा कि हम एमपी और एमएलए क्यों बनाते हैं? ताकि वो हमारी आवाज़ उठा सकें, हमारी बात मनवायें, इसीलिए बनाते होंगे। कोई हेमा मालिनी तो है नहीं, जो चाटने के लिए बनाते हैं?

सुप्रिया श्रीनेत्र ने किया कंगना पर आपत्तिजनक पोस्ट
कांग्रेसी महिला विरोधी मानसिकता की एक झलक आप पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत्र के एक सोशल मीडिया पोस्ट में भी देख सकते हैं। सोनिया-प्रियंका की करीबी महिला प्रवक्ता ने हाल ही में कंगना रनौत पर आपत्तिजनक पोस्ट किया है। फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत को बीजेपी ने लोकसभा चुनाव में हिमाचल प्रदेश के मंडी से अपना उम्मीदवार बनाया है। कंगना को मंडी से टिकट दिए जाने पर कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत्र ने इंस्टाग्राम पर अपमानजनक पोस्ट किया। कांग्रेस नेता ने कंगना की फिल्म का एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि क्या भाव चल रहा है मंडी में कोई बताएगा? इसके बाद प्रियंका वाड्रा की करीबी नेता की किरकिरी होने लगी तो सुप्रिया ने अपना पोस्ट हटा दिया। इस पोस्ट पर जवाब देते हुए कंगना ने कहा कि उन्होंने विभिन्न महिलाओं की भूमिकाएं निभाई हैं, “रज्जो में एक वेश्या से लेकर थलाइवी में एक क्रांतिकारी नेता तक।” कंगना ने आगे कहा, “हमें अपनी बेटियों को पूर्वाग्रहों के बंधनों से मुक्त करना चाहिए, हमें उनके शरीर के अंगों के बारे में जिज्ञासा से ऊपर उठना चाहिए और सबसे ऊपर, हमें यौनकर्मियों के चुनौतीपूर्ण जीवन या परिस्थितियों को किसी प्रकार के दुर्व्यवहार या अपमान के रूप में उपयोग करने से बचना चाहिए… हर महिला गरिमा की हकदार है।”

सुप्रिया श्रीनेत्र के बाद पक्षकार और कांग्रेस के मुखपत्र नेशनल हेराल्ड की संपादक मृणाल पांडे ने भी अपमानजनक ट्वीट किया कि “शायद यूं कि मंडी में सही रेट मिलता है?” बाद में सोशल मीडिया पर लताड़ लगने के बाद कांग्रेस की करीबी इस पक्षकार मृणाल पांडे ने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।

कांग्रेस की असल मानसिकता का परिचय तो पार्टी के सीनियर लीडर हरीश अहीर- HS Ahir ने दिया। राहुल गांधी के करीबी इस नेता ने तो सारी हदें पार कर दी। अभिनेत्री कंगना के खिलाफ सारी मर्यादा तोड़ते हुए उन्होंने लिखा “मंडी से र*डी।”

दिग्विजय सिंह ने महिला नेता को पागल औरत कहकर किया अपमानित
प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी के करीबी कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने महिला नेता को पागल औरत कहकर अपमानित किया। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि दिग्विजय सिंह एक महिला को डांट-डपट रहे हैं। दिग्विजय सिंह उस महिला को पागल औरत कहकर संबोधित कर रहे हैं। इतना ही नहीं दिग्विजय सिंह अपने सुरक्षा गार्ड से कहते हैं कि बाहर निकालो इस पागल को, यह औरत पागल हो चुकी है। डॉक्टर लीना शर्मा नाम की यह महिला कांग्रेस कार्यकर्ता है और 21 फरवरी को दिग्विजय सिंह जब ग्वालियर चंबल अंचल के दौरे पर थे तो उनसे मिलने पहुंची थी। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने कई पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात भी की लेकिन डॉक्टर लीना शर्मा को देखते ही वो भड़क उठे और गार्ड से बाहर निकालने को कहने लगे।

अकेला आदमी रेप नहीं कर सकता- पीड़िता की शिकायत पर कांग्रेस नेता
कांग्रेस नेता महिलाओं के प्रति घटिया सोच भी रखते हैं। ताजा मामला कर्नाटक के कांग्रेस नेता अमरेगौड़ा पाटिल का है। उन्होंने रेप पीड़िता को लेकर विवादित बयान दिया। अमरेगौड़ा पाटिल से जब उनके एक सहयोगी संगनगौड़ा पाटिल के खिलाफ बलात्कार की शिकायत की गई तो उन्होंने पीड़ित परिवार को चुप रहने हिदायत देते हुए कहा कि एक अकेला आदमी रेप नहीं कर सकता, इसके लिए कम से कम 2-3 लोग चाहिए। अमरेगौड़ा का ये ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल ऑडियो में अमरेगौड़ा पाटिल कहते हैं कि ‘एक महिला का रेप करने के लिए आपको कम से कम दो-तीन लोगों की जरूरत होती है। इस दुनिया में कोई भी ऐसा नहीं है जो अकेले में किसी का रेप कर सके। मुझे दिखाओं। चाहे वह कितना भी ताकतवर क्यों न हो, कोई भी ऐसा नहीं कर सकता।’ इतना ही नहीं अपने सहयोगी का बचाव करते हुए अमरेगौड़ा यह भी कहते हैं कि ‘वह बलात्कार कैसे कर सकता है? वह जरूर चिल्लाई होगी। कोई एक हाथ से ताली नहीं बजा सकता। इसके लिए दो हाथों की जरूरत होती है। आप एक तंदरूस्त आदमी लाओ, और मैं एक महिला भेजूंगा, उससे पूछो। उसका बलात्कार करो, देखते हैं।’

दलित महिला नेता अर्चना गौतम के साथ हुई बदसलूकी
कांग्रेसियों ने ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’ की पोस्टर गर्ल और दलित महिला नेता अर्चना गौतम से बदसलूकी और मारपीट कर महिला विरोधी होने का प्रमाण दिया है। अर्चना गौतम ने हाल ही में जो आपबीती सुनाया है, वह काफी हैरान करने वाला है। इससे पता चलता है कि कांग्रेसी महिलाओं से कितना नफरत करते हैं। महिलाएं उनके लिए सिर्फ मनोरंजन और वोट का साधन हैं और मकसद पूरा होते ही फेंक देते हैं। 

कांग्रेस मुख्यालय में दलित महिला नेता और उसके बुजुर्ग पिता से मारपीट 
रियलिटी टीवी शो बिग बॉस से मशहूर हुईं अर्चना गौतम का एक वीडियो सोशिल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वो चिल्लाती हुई और भागती हुई नजर आती है। अर्चना के साथ कुछ लोग धक्का-मुक्की कर रहे हैं। दौड़ा-दौड़ाकर मारपीट कर रहे हैं। इस वीडियो में ऑफिस में दोबारा नहीं आने की धमकी देते हुए सुना जा सकता है। अर्चना के साथ उनके बुजुर्ग पिता गौतम बुद्ध भी थे, जो अर्चना को बचाने की कोशिश कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ भी मारपीट की गई, जिसकी वजह से वो सड़क पर गिर पड़े। सड़क पर हो रहा यह हंगामा किस जगह पर हुआ, इसे जानकर आप हैरान रह जाएंगे। यह हंगामा दिल्ली के 24 अकबर रोड स्थित कांग्रेस मुख्यालय के बाहर हुआ। अर्चना और उसके पिता सड़क पर पार्क की गई गाड़ियों के बीच खुद को बचाते हुए नजर आए।

 

मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने मदद नहीं की- अर्चना
जब इस घटना को लेकर अर्चना गौतम से पूछा गया तो उन्होंने बताया कि 29 सितंबर को कांग्रेस मुख्यालय में उनके बाल खींचे गए और सड़क पर मेरे साथ रेप की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की गई थी। मैं मदद की गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने मदद नहीं की। अर्चना गौतम ने बताया कि उन्हें कांग्रेस कार्यालय के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। हमें बताया गया कि ऊपर से आदेश है कि आपको अंदर जाने की अनुमति नहीं है। मैं इसकी वजह जानने की कोशिश की। लेकिन मेरे साथ बदसलूकी की गई। मैं वहां से किसी तरह बचकर निकली। मैं महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद बधाई देने गई थी। मुझे उम्मीद था कि मेरा अच्छे से स्वागत किया जाएगा, क्योंकि बिग बॉस खत्म होने के बाद मैं कार्यालय नहीं गई थी। मेरे कार्यालय पहुंचते ही कुछ महिलाएं सामने आ गईं और मेरा विरोध करने लगीं। उन्हें मेरा अपमान करने के लिए खास तौर पर भेजा गया था।

  

प्रियंका गांधी के पीए संदीप कुमार महिलाओं की इज्जत नहीं करते- अर्चना
अर्चना गौतम ने संदीप कुमार पर महिलाओं की इज्जत नहीं करने का आरोप लगाया। अर्चना ने कहा कि संदीप की पार्टी में प्रभाव और ताकत की वजह से महिलाएं उसके खिलाफ आवाज तक नहीं उठाती। जो भी आवाज उठाता है, उसको बाहर कर दिया जाता है। अर्चना ने आगे कहा कि संदीप सिंह जैसों की छाती पर बैठकर मूंग दलने का काम करूंगी और उसका हर चिट्ठा खोलूंगी। उसका सबूत मेरे पास हैं। संदीप सिंह ने जो घोटाले किए हैं, जो झूठ बोला है, उसका पर्दाफाश करूंगी। मैंने संदीप के शिकायत के लिए प्रियंका वाड्रा से मिलने के लिए गई थी, लेकिन संदीप ने उन्हें मिलने नहीं दिया। संदीप कुमार ने धमकी दी थी कि ज्यादा बोलेगी तो जेल में डलवा दूंगा।

कांग्रेस में महिलाओं को नहीं मिलता अपना पक्ष रखने का मौका
कांग्रेस महिलाओं के साथ इंसाफ की बात करती है। लेकिन उसने अर्चना को अपना पक्ष रखने का मौका तक नहीं दिया। कांग्रेस के मेरठ जिलाध्यक्ष अवीनाश काजला और शहर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने कहा कि अर्चना को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण 31 मई 2023 को पार्टी से 6 साल के लिए निलंबित कर दिया गया था। लेकिन अर्चना गौतम के पिता गौतम बुद्ध ने कहा कि बेटी के निलंबन का कोई पत्र अभी तक हमें नहीं दिया गया है। हम पर जो कांग्रेसी फर्जी मुकदमा करने और अवैध वसूली का आरोप लगा रहे हैं, पुलिस से उम्मीद है कि इन आरोपों की जांच करके सख्त कार्रवाई करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के बड़े नेता संदीप कुमार के इशारे पर उनके साथ मारपीट की गई।

संदीप कुमार के खिलाफ SC/ST Act के तहत मुकदमा दर्ज
गौरतलब है कि अर्चना के पिता गौतम बुद्ध ने मार्च, 2022 में प्रियंका गांधी के निजी सहायक संदीप कुमार के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने संदीप पर अर्चना को जान से मारने की धमकी देने और जाति सूचक भाषा का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था। मेरठ पुलिस ने परतापुर थाने में संदीप कुमार के खिलाफ SC/ST Act के तहत मुकदमा दर्ज किया था,लेकिन अभी तक संदीप कुमार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अर्चना गौतम के पिता गौतम बुध का आरोप है कि उनकी बेटी प्रियंका गांधी के बुलावे पर 26 फरवरी 2023 को कांग्रेस के महाधिवेशन में भाग लेने के लिए रायपुर (छत्तीसगढ़) गई थीं। इस दौरान अचर्ना ने प्रियंका गांधी से मिलने का समय संदीप कुमार से मांगा था। लेकिन उन्होंने मिलनवाने से मना कर दिया था। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान अर्चना गौतम को ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ अभियान का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया था। 2022 में अर्चना ने मेरठ की हस्तिनापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा था। वह बिग बॉस 16 के टॉप फाइव में अपनी जगह बनाने में कामयाब रही थीं।

राहुल गांधी ने की शर्मनाक हरकत
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने 9 अगस्त, 2023 को लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर जारी चर्चा के बाद अभद्रता का परिचय दिया। राहुल ने अपनी हरकतों से महिलाओं का अपमान किया। अपना संबोधन पूरा करने के बाद राहुल गांधी सदन से रवाना हो गए लेकिन जाते समय उन्होंने एक छिछोरी हरकत कर दी। संसद से बाहर जाते समय उन्होंने महिला सांसदों की तरफ फ्लाइंग किस के इशारे किए। केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी ने राहुल पर महिला सांसदों को फ्लाइंग किस देने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि एक बात पर मैं आपत्ति जाहिर करना चाहती हूं। जिनको आज मुझसे पहले बोलने का अधिकार दिया गया, उन्होंने जाते-जाते एक अभद्र लक्षण के दर्शन दिए। यह कोई अभद्र शख्स ही महिला सांसदों को फ्लाइंग किस दे सकता है। ऐसे गरिमाविहीन आचरण को इस देश के सदन में कभी नहीं देखा गया। यह उस खानदान के लक्षण हैं ये आज देश को पता चल गया।

कांग्रेस नेता का अश्लील वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर झारखंड के कांग्रेस नेता बन्ना गुप्ता का अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में बन्ना गुप्ता एक महिला के साथ अश्लील बातचीत करते नजर आ रहे हैं। बन्ना गुप्ता कांग्रेस कोटे से राज्य की झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री हैं। हालांकि उनका कहना है कि वीडियो फर्जी है, लेकिन इससे राजनीतिक गलियारे में फोन पर वीडियो कॉल से की गई अश्लील बातचीत से सनसनी फैल गई है।

यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष पर परेशान करने का आरोप
यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी पर गंभीर आरोप लगे हैं। यूथ कांग्रेस असम की अध्यक्ष अंगकिता दत्ता ने आरोप लगाया है कि श्रीनिवास बीवी ने मुझे लगातार परेशान किया और लिंग के आधार पर मेरे साथ भेदभाव किया। मेरे मूल्य और संस्कार अब मुझे इसकी अनुमति नहीं देते। मामले को कई बार सामने लाने के बावजूद नेतृत्व में इसे अनसुना कर दिया। अंगकिता दत्ता ने कहा है कि बीवी श्रीनिवास को लगता है कि वह बहुत शक्तिशाली हैं और उन्हें पार्टी बड़े नेताओं का आशीर्वाद है इसलिए वह संगठन में एक महिला को परेशान और नीचा दिखा सकता है। युवा कांग्रेस की असम अध्यक्ष ने अपने ट्वीट में यह भी लिखा है उन्हें राहुल गांधी पर बहुत ज्यादा विश्वास था और भारत जोड़ो यात्रा के दौरान जम्मू में श्रीनिवास के उत्पीड़न और अपमानजनक बर्ताव के बारे में बताया भी था लेकिन अभी तक उनके खिलाफ कोई जांच या कार्रवाई नहीं हुई है। कांग्रेस महिलाओं के लिए सुरक्षित जगह नहीं है।

No comments:

Post a Comment