हरियाणा चुनाव में भी कांग्रेस की खटाखट जैसी स्कीम, भरवाए जा रहे हैं प्लॉट और मकान देने के फर्जी फॉर्म; चुनाव आयोग खामोश क्यों ?


1972 में हुए चुनावों से लेकर आज तक हर चुनाव में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्ट्राचार लगभग हर चुनाव में मुद्दे रहे। तब से लेकर पता नहीं कितनी सरकारें आयी और गयी, लेकिन ये मुद्दे ज्यों के त्यों बने हुए हैं, लेकिन जनता है कि वर्तमान मोदी सरकार को इन समस्याओं की देन मान रही है। मेरी आयु के लोगों ने अपने युवा दिनों में समाचार पत्रों में एक चपरासी के पद पर BA, MA और PhD तक के आवेदन करने के समाचार प्रकाशित होते थे।      
कांग्रेस पार्टी चुनाव के समय झूठा वादा करके लोगों को ठगने का कोई मौका नहीं छोड़ती है। लोग कांग्रेस के फर्जी वादे के झांसे में ठगे जाते हैं। इसी साल लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने लोगों के बीच गारंटी कार्ड बांटे थे। कांग्रेस ने हर गरीब परिवार को हर साल एक लाख रुपये देने का वादा किया था। उस समय कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खटाखट-खटाखट रुपये आने वाला बयान काफी वायरल भी हुआ था। चुनाव के बाद देश भर में कांग्रेस दफ्तर के सामने गारंटी कार्ड जमा कराने वाले लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी थी। लेकिन बाद में उन्हें पता चला कि कांग्रेस ने उनके साथ खेल किया है। उन्हें झूठे वादे का लॉलीपॉप थमाकर उनके वोट ले लिए गए थे। लोकसभा चुनाव में ये चाल कामयाब रहने पर कांग्रेस अब इसे हरियाणा चुमाव में भी आजमा रही है। हरियाणा में भी कांग्रेस की ठगी वाली स्कीम चालू हो गई है। कांग्रेस के कार्यकर्ता मतदाताओं से वोट के बदले 100 गज के प्लॉट और 2 कमरे का मकान देने के फॉर्म भरवा रहे हैं। लेकिन लोकसभा चुनाव के समय झांसे में आए लोग इस बार जागरूक हो गए हैं। सोशल मीडिया पर लोग कांग्रेस के इस वादे का फॉर्म शेयर कर रहे हैं। लोग कांग्रेस की इस चाल पर थू-थू कर रहे हैं।


No comments:

Post a Comment