कायस्थ सभा यमुना विहार, दिल्ली का 45वां वार्षिक समारोह संपन्न ; दिल्ली मंत्री गोपाल राय विशिष्ठ मेहमान

दिसंबर 8, 2024 को कायस्थ सभा यमुना विहार द्वारा आयोजित 45वां वार्षिक समारोह बहुत ही मनभावन व बेहतर तरीके से मनाया गया!

बहुत से बच्चों ने मनोरंजन व आकर्षक नृत्य से, अपनी-अपनी प्रतिभा से समारोह में उपस्थित विशिष्ट मेहमानों एवं समस्त पंडाल को आश्चर्यचकित कर दिया। सभी बच्चों को पुरस्कारों से सम्मानित करके उनका हौसला बढ़ाया गया। मंच के संचालन में श्रीमती सीमा सक्सेना जी भी बधाई की पात्र बनती है जिन्होंने बहुत ही सुव्यवस्थित तरीके से और हमारी राष्ट्रीय हिंदी भाषा का सदुपयोग करते हुए बहुत ही अच्छा प्रस्तुतिकरण और संचालन किया। इसके अतिरिक्त श्री अंकुर सक्सेना जी भी आकर्षित लगे!

कायस्थ सभा  यमुना विहार  वार्षिक समारोह मैं दिल्ली कैबिनेट मंत्री श्री  गोपाल राय जी और आम आदमी पार्टी के  घोडा  विधानसभा प्रत्याशी गौरव शर्मा जी  का स्वागत किया गया

समारोह की अतिविशिष्टता थी वैवाहिक युवा-युवतियों का परिचय प्रस्तुति।    

श्री हरीश गोविंद सक्सेना जी, श्री अरुण सक्सेना जी, श्री अमित वर्मा, श्री राजीव श्रीवास्तव जी भी बधाई के पात्र बनते हैं ! (माफ़ी चाहता हु, और भी अन्य सभी सदस्य, क्योंकि काफ़ी सदस्यों के नाम से, मैं परिचित नहीं हूं !) कुल मिला कर सभी सदस्य अपने-अपने सहयोग के लिए बधाई के पात्र ही है!

बड़े-बड़े आदरणीय व सम्मानित पार्षदों को अतिथियों के रूप में आमर्त्रित करना और उनका दिल-छूने वाला भाषण आज के उत्सव को चार चांद लगा दिए। 

श्री अरुण जी के प्रयास-स्वरूप, मैगज़ीन का कवर पेज में, भगवान श्रीचित्रगुप्त जी की वृंदावन की फ़ोटो वंदनीय और आकर्षित लगी। अगर बच्चों के Bio-data वाले पृष्ठ भी रंगीन होते तो अच्छा रहता! समारोह में भोजन की भी व्यवस्था भी बहुत ही किसी अनुभवी द्वारा आयोजित होने के कारण खाना बहुत ही स्वादिष्ट लग रहा था। अक्सर इतने बड़े आयोजन में भोजन में mismanagement होने पर स्वादिष्ट भोजन भी बेस्वाद लगने लगता है। 

सभी कार्यकारणी के सदस्यों को दिल से बधाई और ढ़ेर-सारी शुभकामनाएं ! भविष्य में, ऐसे ही सफ़ल आयोजन करते रहे !  

No comments:

Post a Comment