सरकार और सुरक्षा एजेंसियों की नींद बहुत देर में खुली। दरअसल, सरकार और सुरक्षा एजेंसियों को उस समय हरकत में आना था जब शोभा यात्राओं, त्यौहारों और मन्दिरों पर हमले किए जा रहे थे। इन दुर्घटनाओं को जरुरत से ज्यादा हलके में लिया गया था। ये हमले हादसा नहीं प्रयोग थे। सरकार बताए कि कितने पत्थर सप्लाई करने वालों और मस्जिदों में जमा करने वालों पर कार्यवाही हुई? अगर इतनी ही तत्परता से जितनी अब दिल्ली ब्लास्ट के बाद कार्यवाही हो रही है तब की जाती शायद दिल्ली ब्लास्ट नहीं होता। क्योकि पत्थरबाज़ी कर इन स्लीपर सेलों ने दिखा दिया रास्ता साफ है मुस्लिम होने के नाते मोदी सरकार कोई खास कार्यवाही नहीं करने वाली। यह कोई आरोप नहीं कड़वा सच है जिसे स्वीकार करना होगा।
हरियाणा के फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल से विस्फोटक बनाने का सामान मिलने के मामले के बाद पुलिस को स्थानीय स्तर पर अमोनियम नाइट्रेट, यूरिया खरीदने का पता चला था। इसके बाद शहर के अलग अलग हिस्सों में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
अल फलाह यूनिवर्सिटी के सभी डॉक्टरों के लॉकर चेक किए जाएँगे और प्रोफेसरों की बैंक डिटेल को भी खंगाला जाएगा। करीब 200 डॉक्टर पहले ही पुलिस के रडार पर हैं।
दरअसल फरीदाबाद की त्यागी मार्केट के पास के जामा मस्जिद से 23 नवंबर 2025 को दानेदार सफेद पाउडर, दूसरी पॉलिथीन में सफेद महीन पाउडर और तीसरी पॉलिथीन में काले रंग का पाउडर मिला है। पुलिस ने जब्त कर इसे जाँच के लिए भेज दिया है।
इससे पहले पुलिस की जाँच में पता चला है कि जमा किए गए केमिकल फरीदाबाद, नूंह और आसपास के इलाकों से खरीदे गए थे। मॉड्यूल में शामिल डॉक्टर 2023 से ही अमोनियम नाइट्रेट जैसे केमिकल जमा कर रहे थे।
त्यागी मार्किट जामा मस्जिद से संदिग्ध सामान बरामद
हरियाणा के फरीदाबाद में अल फलाह यूनिवर्सिटी के संदिग्ध आतंकी डॉक्टरों की गिरफ्तारी और उनके तार इलाके की कई मस्जिदों के इमामों से जुड़ने के खुलासे के बाद पुलिस ने आज फिर से कई इलाकों में सर्च अभियान चलाया। इस सर्च ऑपरेशन के दौरान, डबुआ के त्यागी मार्केट स्थित जामा मस्जिद में चेकिंग की गई।
चेकिंग के दौरान पुलिस को मस्जिद से संदिग्ध पदार्थ बरामद हुआ। इन संदिग्ध सामान में दो बोरे में व्हाइट पावडर और एक प्लास्टिक के बोरे में ब्लैक पाउडर टाइप का कुछ संदिग्ध पदार्थ मिला। पुलिस ने इस संदिग्ध पदार्थ को तुरंत जांच के लिए कब्जे में ले लिया है।
अंग्रेजी और देशी शराब बरामद
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस पदार्थ को जल्द ही लैब में जांच के लिए भेजा जाएगा, जिसके बाद ही इसकी प्रकृति और असलियत का खुलासा हो पाएगा। इस अभियान के दौरान पुलिस ने दो अन्य स्थानों पर तलाशी लेते हुए अवैध अंग्रेजी और देशी शराब भी बरामद की है।
दरअसल, हरियाणा के नूंह और मेवात में भी पिछले दिनों पुलिस और जांच एजेंसियों ने बड़े पैमाने पर रेड की थी। यह कार्रवाई आतंकी उमर के नूंह-मेवात कनेक्शन की विस्तृत जानकारी जुटाने के लिए की गई। इन इलाकों में आतंकी उमर गाड़ी में घूमते हुए कई सीसीटीवी फुटेज सामने आया था, जिसके बाद दिल्ली स्पेशल सेल, हरियाणा एसटीएफ और अन्य एजेंसियों ने मिलकर नूंह जिले में एक बड़ा सर्च ऑपरेशन चलाया था।
लोगों से हो रही पूछतांछ
इस दौरान पुलिस फिरोजपुर झिरका भी गई थी, जहां उमर को सीसीटीवी फुटेज में देखा गया था। रेड के दौरान कई लोगों के दस्तावेज चेक किए गए, उमर से जुड़े लोगों से पूछताछ की गई और संदेह के आधार पर कई लोगों को हिरासत में भी लिया गया, ताकि उमर और मेवात के बीच के तार को पूरी तरह से समझा जा सके। फरीदाबाद की मस्जिद से संदिग्ध पाउडर की बरामदगी इसी जांच का एक हिस्सा है।
पुलिस का सर्च ऑपरेशन के दौरान इलाके में रहने वाले किराएदारों का डीटेल भी देखा जा रहा है, साथ ही मकान मालिकों को पुलिस वेरिफिकेशन के बाद ही घर किराए पर देने को कहा गया है। इलाके में दूसरे राज्यों से आए लोगों की जाँच भी की जा रही है।
अवलोकन करें:-
इस बीच अल फलाह यूनिवर्सिटी में सख्ती के बाद जिनके बच्चे पढ़ रहे हैं, वे काफी परेशान दिखे। यूनिवर्सिटी प्रबंधन और छात्रों के बीच तीखी नोक-झोंक भी हुई। एनआईए और दूसरी जाँच एजेंसियां लगातार कैंपस में आकर पड़ताल कर रही हैं। इससे छात्रों और उनके परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। शनिवार(22 नवम्बर) को भी कई छात्र-छात्राओं के पेरेंट्स कैंपस पहुँचे और यूनिवर्सिटी प्रबंधन से बात करने की कोशिश की।
No comments:
Post a Comment