यूजीसी नियमों का सबसे ज्यादा विरोध कर रहे ब्राह्मणों को याद रहे उनके विरोध में किसने क्या क्या कहा और वह सब शायद उन्हें पता भी नहीं होगा

सुभाष चन्द्र

आज सवर्ण समाज-ब्राह्मण, क्षत्रिय, कायस्थ और वैश्य आदि-के साथ हो रहे भेदभाव के हमारा विपक्ष जिम्मेदार है जो हिन्दुओं को जातिगत सियासत के दलदल में फंसा घिनौनी राजनीति नहीं बल्कि सियासत खेल रहा है और उस दलदल में सत्तारूढ़ बीजेपी फंस चुकी है। जब संविधान सबको बराबरी का अधिकार देता है फिर सवर्ण वर्ग के साथ भेदभाव क्यों? 

असम मुख्यमंत्री हिंमता बिस्वा शर्मा ने कहा कि, पूरे देश में जातिवाद और आरक्षण बंद होना चाहिए था। क्योंकि हमें -40% वाले डॉक्टर नही बल्कि 100% वाले टॉप डॉक्टर, साइंटिस्ट, इंजीनियर और आर्मी चाहिए। हमारे देश को UGC जैसे काले कानून नहीं चाहिए। हमें समानता वाले कानून चाहिए।जिससे देश महान बने, लेकिन सब उल्टा पुल्टा हो रहा है.. ये देश को किस तरफ ले जाया जा रहा है। अगर इसका विरोध नही हुआ तो सब खत्म यानी BJP और देश दोनों खत्म हो जायेंगे। हमारे केंद्रीय मंत्री मंडल में है कोई गद्दार जो जातिय भाई चारे का बीज बो रहा है। वो नमक हमारी पार्टी का खा रहा है और गुलामी किसी और की कर रहा है। मेरी मोदी जी व अमित शाह जी से अपील है कि ऐसे गद्दार को जल्द से जल्द नही पकड़कर निकाला गया तो ये आने वाले समय में पार्टी पर बहुत बुरा प्रभाव डलेगा।      

यूजीसी नियमों में क्या है, कैसे बने ये नियम, कौन जिम्मेदार है, इसे लेकर बाद में चर्चा करेंगे लेकिन आज यह सामने आ रहा है कि जो सवर्ण समाज जिसमें 90% ब्राह्मण हैं वो एक भगवाधारी मोदी को सत्ता से बाहर करने पर आमादा हैं जबकि ओवैसी एक हिजाब वाली को प्रधानमंत्री बनाना चाहता जिसका अंजाम आज उग्र हो रहे ब्राह्मण और अन्य सवर्ण नहीं समझ रहे और उन्हें शायद यह भी नहीं पता कि मोदी को हटा कर जिस कांग्रेस और अन्य विपक्ष को सत्ता देना चाहते हैं, उनकी दृष्टि में ब्राह्मण क्या है? 

लेखक 
चर्चित YouTuber 
सनातन धर्म को ख़त्म करने आह्वाहन करने वाली DMK और कांग्रेस का सपना तो हमारे सवर्ण (खासकर ब्राह्मण) पूरा करने में लगे हैं। ये वही DMK जो पहले द्रविड़ कड़गम थी जिसका मालिक पेरियार था उसके समय से लेकर अब तक सनातन और ब्राह्मणों के आधिपत्य  को खत्म करने का कुचक्र चल रहा है याद तो होगा भगवान राम और अन्य देवी देवताओं की मूर्तियों पर जूतों की माला पहना कर जलूस निकाला गया था कभी

भूपेश बघेल के छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री रहते हुए उनके पिता नंद कुमार बघेल ने ब्राह्मणों के बहिष्कार का अभियान चलाया था जो शायद आज के ब्राह्मणों को याद भी नहीं होगा लेकिन तब कोई कुछ नहीं बोला था नंदराम बघेल ने उत्तर प्रदेश में ही कहा था

“हम ब्राह्मणों को गंगा से वोल्गा भेजेंगे क्योंकि वो परदेशी हैं; जिस तरह अंग्रेज़ आए और चले गए, उसी तरह ब्राह्मण लोग भी या तो सुधर जाएं या गंगा से वोल्गा जाने के लिए तैयार रहें; मैं भारत के सभी ग्रामीणों से आग्रह कर रहा हूं कि ब्राह्मणों को अपने गांवों में प्रवेश न करने दें; मैं हर दूसरे समुदाय से बात करूंगा ताकि हम उनका बहिष्कार कर सकें; उन्हें वोल्गा नदी के तट पर भेजने की जरूरत है और वहीँ रहें; ब्राह्मणों से इसलिए नाराज़गी है क्योंकि ब्राह्मण विदेशी हैं, हमको अछूत मानते हैं; सारे अधिकार वो छीन रहे हैं, इसलिए उनसे लड़ाई जरूरी है; हर समाज से प्रस्ताव करके ब्राह्मणों का बायकॉट करेंगे, उन्हें गांवों में घुसने नहीं देंगे; सरपंचों से कहेंगे कि ब्राह्मणवाद का विरोध करें; मेरा एक ही धर्म है एस सी एस टी ओबीसी और अल्पसंख्यक लोगों का हक और अधिकार के लिए अपना सर्वस्व निछावर करना”

कांग्रेस और विपक्ष के किसी नेता ने ऐसे बयान के विरोध में कुछ नहीं कहा जिसका मतलब सभी का नंदराम बघेल के ब्राह्मणों के विरुद्ध बयान और अभियान को मौन समर्थन था आज उछल रहे कितने ब्राह्मणों को बघेल के बारे में पता है जबकि नरेंद्र मोदी ने कभी ब्राह्मणों के खिलाफ तो क्या समाज के किसी भी व्यक्ति के लिए कभी कुछ नहीं कहा

ब्राह्मणों पर तो अमेरिका की भी विशेष मेहरबानी हुई जो अभी कुछ दिन पहले ट्रंप पूर्व सहायक पीटर नवारो ने कहा था कि भारत द्वारा रूस से तेल खरीदने में “ब्राह्मणों” को फायदा हो रहा है और उदित राज और कई अन्य ने उछल कर उसका समर्थन किया था

उदित राज ने ब्राह्मणों को “सुवरों की प्रजाति” कहा था और सुप्रीम कोर्ट में ब्राह्मणों का आधिपत्य बताया था उदित राज ने कहा था कि छत्रपति शिवाजी ने अपनी ताजपोशी के लिए ब्राह्मणों को पैसे और भोजन से खरीद लिया था RSS की विचारधारा को “जहरीली” कहा था

गगनयान में शुभांशु शुक्ला को भेजने पर उसने कहा कि ब्राह्मण ही क्यों, किसी दलित या ओबीसी को भेजना था”

स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा हिंदू धर्म कोई धर्म नहीं है जो दलितों आदिवासियों और पिछड़े वर्ग के लोगों को छलने का काम करता है हिंदू धर्म वास्तव में “ब्राह्मण धर्म” है

No comments:

Post a Comment