NATO सेक्रेटरी जनरल Mark Rutte ने EU को कहा, बिना अमेरिकी मदद अपनी रक्षा नहीं कर सकते; लेकिन भूल गए कि NATO में 75% सदस्य EU के हैं

सुभाष चन्द्र

जिस दिन भारत और EU की व्यापार संधि हुई, उसी दिन NATO सेक्रेटरी जनरल Mark Rutte ने  EU को कहा, बिना अमेरिकी मदद EU अपनी रक्षा नहीं कर सकता लेकिन समझ नहीं आया कि यह धमकी Rutte किसे दे रहे हैं क्योंकि NATO में 75% देश तो EU के ही हैं - NATO के 32 में से 23 सदस्य देश EU के मेंबर है।  

बाकी 9 सदस्यों में अमेरिका और कनाडा अलग है और Albania, Island, North Macedonia और Norway यूरोप के देश हैं लेकिन EU के सदस्य नहीं हैं - तुर्की और ब्रिटेन दो अन्य सदस्य हैं जो यूरोप से नहीं हैं ये कुल मिलाकर 31 देश हुए 32वां देश Montenegro है और वह भी यूरोप का देश है लेकिन EU का सदस्य नहीं है और वह EU की सदस्यता की कोशिश में है

लेखक 
चर्चित YouTuber 
EU के कुल 27 देश हैं जिसमें 23 देश NATO के मेंबर हैं, बस 4 देश Austria, Cyprus, Ireland and Malta NATO के सदस्य नहीं हैं क्योंकि उन्होंने Cold War के समय से अपने तो तटस्थ रखा है और आज भी हैं

डोनाल्ड ट्रंप कई बार NATO से अलग होने की बात कह चुके हैं क्योंकि सदस्य देश NATO के रक्षा बजट में अपना अपेक्षित योगदान नहीं दे रहे जबकि अधिकतम खर्च अमेरिका वहन करता है लेकिन Rutte की धमकी किसके लिए हैं क्योंकि अगर NATO से अमेरिका अलग हो गया और EU के 23 देश भी अलग हो जाते हैं तो बाकी 8 देश ही बचेंगे NATO में जिनकी कोई औकात नहीं होगी। NATO का ख़त्म होना तो अवश्यम्भावी लग रहा है अगर ट्रंप ग्रीनलैंड पर कब्जे का इरादा नहीं छोड़ते जो धमकी Rutte दे रहे हैं EU को शायद उसी को ध्यम में रख कर इटली की प्रधानमंत्री Giorgia Meloni ने कहा है कि अब हमें रूस से बात कर लेनी चाहिए और उसका समर्थन फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron ने भी किया है 

ट्रंप तो कनाडा को भी हड़का रहे है जो कहते है कि कनाडा अमेरिका की वजह से सुरक्षित है अब कनाडा में ट्रंप के राजदूत ने पीट होएकस्ट्रा ने कहा कि अगर कार्नी सरकार 88 F-35 फाइटर जेट खरीदने के फैसले से पीछे हटती है तो अमेरिका कनाडा के साथ दशकों पुराने नॉर्थ अमेरिकन एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (NORAD) डील में बदलाव कर सकता है

अमेरिकी राजदूत ने चेतावनी दी कि अगर फाइटर जेट डील बदलती है तो अमेरिका को अपने F-35 जेट कनाडा की सीमा के अंदर भेजने होंगे ऐसे धमकी देकर अपने हथियार बेचना चाहता है अमेरिका तो किसी के साथ भी संबंध सामान्य कैसे रह सकते हैं

Rutte ने एक तरफ कहा कि EU या यूरोप बिना अमेरिका के अपनी रक्षा कर सकते हैं तो ऐसे सपने देखते रहो लेकिन साथ में यह भी कहा कि यूरोप और अमेरिका दोनों को एक दूसरे की जरूरत है उन्होंने यूरोप को यह भी धमकी दी कि “Europe would lose ultimate guarantor of our freedom, which is the U.S. nuclear umbrella, so hey, good luck”.

जब अमेरिका को भी यूरोप की जरूरत है तो फिर ऐसी धमकी निराधार है लेकिन ट्रंप अपने Tariff Terror के सामने किसी को कुछ नहीं समझते और Macron जैसे व्यक्ति के गोपनीय संदेश तक लीक कर देते हैं

Rutte का यह बयान क्योंकि भारत EU की व्यापार संधि साइन होने के दिन आया है, उससे लगता है अमेरिका को इस संधि से तकलीफ हुई है 

No comments:

Post a Comment