मतगणना में पिछड़ने के बाद बंगाल के कई जगहों पर TMC का उपद्रव: पार्टी ऑफिस में बम भी मिला

                     नतीजों के बीच बंगाल में TMC की हिंसा, ऑफिस में बम मिला (साभार : X_@ANI)
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों में पिछड़ने के बाद राज्य में तनाव चरम पर है। कोलकाता में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के घर के बाहर भारी भीड़ ने ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए, जिससे माहौल गरमा गया है।

वहीं, राज्य के कई हिस्सों से TMC कार्यकर्ताओं द्वारा उपद्रव और हिंसा की खबरें आ रही हैं। आसनसोल में TMC पार्टी ऑफिस के पास एक बम मिला है, जिसे पुलिस ने तुरंत निष्क्रिय किया।

मतगणना केंद्रों के बाहर टीएमसी और बीजेपी समर्थकों के बीच हिंसक झड़पें हुई हैं। आसनसोल और बांकुरा में उपद्रवियों ने वाहनों में तोड़फोड़ की और आगजनी की कोशिश की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाबलों ने कड़ा लाठीचार्ज किया है।

पुलिस कमिश्नर के मुताबिक, उपद्रवियों की पहचान की जा रही है। बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि रुझान स्पष्ट हैं, इसलिए बौखलाहट में हिंसा फैलाई जा रही है। फिलहाल संवेदनशील इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात है।


No comments:

Post a Comment