शहजाद पूनावाला क्यों सटक गए?

सुभाष चन्द्र

शहजाद पूनावाला आपको मैं बहुत समझदार व्यक्ति समझता था, आपके लिए मेरे दिल में सम्मान था भले ही आपने मुझे अपने व्हाट्सएप  पर ब्लॉक कर दिया था लेकिन आपने तो मुझे निराश कर दिया अपनी छवि मेरे मस्तिष्क में धूमिल कर दी। 

आपने मोदी जी को कहा “12 साल हो गए उनको ठीक से डिक्टेटर बनना नहीं आ रहा वो फेल हैं वो गाली देने वाले बच्चों को कहते हैं माफ़ कर दो और दूसरी तरफ राहुल गांधी नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी का वंशज तानाशाही से बात करता है

मोदी जी असली इमर्जेन्सी क्या होती है उससे सीखो केरल में केस हो गए कर्नाटक में केस हो गए और आप यहां माफ़ी दे रहे हो फ्रीडम ऑफ़ स्पीच किसने curb की नेहरू जी ने इमरजेंसी किसने लगाई इंदिरा जी ने सबको जेल में डाला, साधु संतो को जेल में डाला और  AASU के लोगों को जेल में डाल दिया गोली चला दी और आप यहां माफ़ कर रहे हो 

लेखक 
चर्चित YouTuber 
आप 12 साल से डिक्टेटर नहीं बन पा रहे है”

“There is Something mentally Wrong with you Shahjad Poonawala”.

तुम उस नरेंद्र मोदी को dictator बनने को कह रहे हो जिसने अपने को देश का प्रधान सेवक कहा, जिसने देश को ही परिवार समझा अपने जीवन के 35 साल संघ प्रचारक बनकर समाज को दे दिए और 12 वर्ष में गुजरात को देश की शान बना दिया

उस मोदी को डिक्टेटर बनाना चाहते हो जिसने पिछले 12 साल में देश को आत्मनिर्भर बना दिया जिसने 25 करोड़ गरीबों का जीवन स्तर उठा दिया घर घर नल से जल पहुंचा दिया हर घर को बिजली दे दी, हर ग्रामीण महिला को गैस के चूल्हे दे दिए; हर घर को शौचालय दे दिए UPI को विश्व में उत्तम स्थान पर पंहुचा दिया जिस कांग्रेस के पास एक राफेल खरीदने के पैसे नहीं थे, उस मोदी ने लाखों करोड़ के हथियारों मिसाइलों से सेना की क्षमता बढ़ा दी

जो मोदी राष्ट्र प्रथम को अपना मिशन कहता है, उसे तुम हर वो पाप करने को कह रहे हो जो नेहरू इंदिरा गांधी और कांग्रेस ने किए तुम उस मोदी को Dictatorship राहुल गांधी से सीखने को कह रहे हो

जो मोदी सारे देश को अपना परिवार कहता है, तुम चाहते हो वो अपने ही देश के लोगों पर गोली चलाए जो पाप कांग्रेस ने किए, वो ही पाप अगर मोदी करेंगे तो उनमे और कांग्रेस में क्या फर्क रह जाएगा? 

तुम्हे मोदी को डिक्टेटर बनने के लिए कहते हुए लाज नहीं आई, तुम्हारी जुबान क्यों नहीं सड़ गई? 

आज मोदी की आवाज़ दुनिया के देश उसे सुनते हैं, कल को dictator बन गया तो कौन उन्हें पूछेगा जबकि आज 35 देश उसे अपना Highest Honour दे चुके हैं

कुछ काम और सुनो जो मोदी ने किये -

GST कम कर दिया, 12 लाख की आय करमुक्त कर दी; दुनिया का सबसे ऊंचा चिनाब ब्रिज बना दिया भारत को चन्द्रमा पर पहुंचा दिया; सबसे आधुनिक संसद भवन बना दिया; राम मंदिर बना दिया कांग्रेस 26/11 पर खामोश रही लेकिन मोदी ने 3 बार पाकिस्तान को घर में घुस के मारा और आज उसे पानी को तरसा दिया; मिजोरम जैसे दुर्गम राज्य में ट्रेन पहुंचा दी देश में आज लाखों Start Up हैं वक्फ बिल पास कर दिया, तीन तलाक ख़त्म कर दिया, मेडिकल कॉलेज बढ़ा दिए, 22 AIIMS बना दिए लगभग 100% रेलवे का electrification कर दिया 

तुमने मोदी को समझा ही नहीं शहजाद पूनावाला! उसके सम्मान में लाखों लोग स्वागत के लिए खड़े रहते हैं देश में ही नहीं विदेशों में भी 

लेकिन तुम मोदी को dictator बनाना चाहते हो कॉकरोचों ने दंगा क्या किया तुम चाहते हो उन्हें गोली मार देनी चाहिए थी? वो ही तो उनका लक्ष्य था मोदी ने गाली देने वालो माफ़ करने से भविष्य में युवाओ को उस गंदगी में जाने से बचाने का काम किया है

कुछ शर्म करो! तुम्हे नहीं पता तुम्हारे शब्दों से मोदी जैसे साधु को कितनी पीड़ा हुई होगी और परिणाम तुम्हे भुगतना पड़ेगा, क्योंकि वो खुद कुछ नहीं कहता, लेकिन ईश्वर उसके साथ है 

No comments:

Post a Comment