इन दिनों सोनिया आंटी की आत्मकथा की खूब चर्चा हो रही है। होनी भी चाहिए। जिस तरह बेटा राहुल गाँधी अपने भाषणों से जनता का मनोरंजन करता है ठीक उसी तरह माँ सोनिया गाँधी भी झूठ के पुलंदे से मनोरंजन नहीं कर रही बल्कि कांग्रेस को आत्महत्या करने को धकेल दिया है। आखिर कांग्रेस प्रवक्ता और कितना झूठ बोलकर परिवार को बचाएंगे कहना मुश्किल है।
जहां तक प्रधानमंत्री नहीं बनने का सवाल है जिस कांग्रेसी को देखो "त्याग की देवी" कहकर देश को गुमराह करते रहते हैं। सोनिया तो सोनिया की संतान भी प्रधानमंत्री नहीं बन सकती यह कटु सच्चाई है। इस कड़वी सच्चाई को हर कांग्रेस नेता बखूबी जानता भी है। लेकिन परिवार की चमचागिरी कर मालपुए खाने वाले सच्चाई नहीं बताते। इतना ही नहीं, विदेशी के प्रधानमंत्री बनने पर संवैधानिक अड़चन को वही पार्टी अध्यक्ष महामहिम के सामने लाए जिन पार्टियों की गोदी में बैठ आज कांग्रेस अपना वजूद बचाए हुए है। अगर बिल्ली भागों छीका टूटकर 2029 चुनाव में कांग्रेस बहुमत ले भी आती है तो भी सोनिया परिवार प्रधानमंत्री नहीं बन सकता और अगर दलाल पार्टियां बनाती है तो वह दिन होगा संविधान के merciless brutal murder का।
फिर अपनी आत्मकथा में यह भी बताया कि राजीव गाँधी से शादी करने से पहले क्या करती थी। क्यों सच्चाई को छिपाया? परिवार दलाल मोदी को चाय बेचने वाला और कलाम(महामहिम) को अख़बार बेचने वाला तो कह सकते हैं लेकिन सोनिया क्या करती थी उस सच्चाई को सामने लाने से डर है हाथ में कटोरा न आ जाए।
एंटोनियो माइनो उर्फ़ सोनिया गांधी जी की पुस्तक बाज़ार में आते ही कांग्रेसियों के पाँव ज़मीन पर नहीं पड़ रहे हैं। मैंने सुप्रिया श्रीनेत का वीडियो देखा, जिसमें वे बता रही थीं कि पुस्तक के कवर पर सोनिया गांधी की जो फ़ोटो है, वह राजीव गांधी ने उस समय ली थी, जब वे उनके पिता से उनका हाथ माँगने इटली गए थे। उस समय उनकी उम्र 20 वर्ष थी। उनके पिता ने कहा था कि इटली में शादी की उम्र 21 वर्ष है, इसलिए तुम एक साल इंतज़ार करो। यह बताते हुए सुप्रिया जी के चेहरे पर जो आभा और प्रसन्नता थी, उसका कोई सानी नहीं।
उम्मीद है कि इस पुस्तक में राजमाता ने बताया होगा कि उनके आँसू बाटला हाउस पर क्यों गिरे, बाबरी मस्जिद विध्वंस पर क्यों गिरे, लेकिन सिखों के नरसंहार पर क्यों नहीं गिरे।
उन्होंने यह भी बताया होगा कि ऐसा क्या कारण था कि उनके भारत आने के बाद संजय गांधी विमान दुर्घटना में मारे गए, इंदिरा गांधी गोलियों से भून दी गईं और राजीव गांधी बम से उड़ा दिए गए। 21 मई को, जब राजीव गांधी मारे गए, तब वे उनके साथ रैली में क्यों नहीं गई थीं, जबकि बाकी रैलियों में वे सिर पर पल्लू रखकर जाती थीं? उस दिन ऐसी क्या परिस्थितियाँ उत्पन्न हो गई थीं?
राजीव गांधी की मृत्यु के बाद वे न प्रधानमंत्री बनना चाहती थीं, न राजनीति में आना चाहती थीं। फिर भी उन्होंने नेशनल एडवाइज़री काउंसिल बनाकर उसकी अध्यक्षता क्यों सँभाली, जिसका काम प्रधानमंत्री को सलाह देना था? सरकार पर दबाव डालकर वे कम्युनल वायलेंस बिल क्यों लाईं, और उस बिल में दंगे-फ़साद होने पर केवल हिंदुओं को ही दोषी क्यों ठहराया जाना था?
ऐसे क्या कारण थे कि उन्होंने अपने पति के हत्यारों को तो क्षमा कर दिया, लेकिन नरसिम्हा राव को क्षमा न कर सकीं, और उनकी मृत्यु के बाद उनके पार्थिव शरीर को कांग्रेस कार्यालय तक में आने से रोक दिया?
उनमें से जो कुछ अंश छनकर सामने आ रहे हैं या फिर प्रायोजित तरीके से लाये जा रहे हैं, सोशल मीडिया पर राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है सोनिया ने किताब लिखकर या लिखवाकर भयंकर गलती की है वो भी उस समय जब 5 राज्यों में चुनाव होने जा रहे हैं। हो सकता है हमेशा की तरह वामपंथी चिपकू बन कांग्रेस का साथ दे, लेकिन INDI गठबंधन की अन्य पार्टियां कांग्रेस को कब दूध में से मक्खी की तरह निकाल फेंक दे, भविष्य के गर्भ में छिपा है।
पहला प्रकरण शाहबानो केस का है।
सोनिया गाँधी लिखती हैं कि शाहबानो को लेकर उनकी राजीव गाँधी से लड़ाई हो गयी थी क्योंकि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को संसद द्वारा एक्ट बनाकर पलट दिया था।
वे शाहबानों के अधिकारों के पक्ष में थीं और राजीव गाँधी मुस्लिम पर्सनल लाॅ को एक्ट द्वारा संरक्षित करने के पक्ष में। कुल मिलाजुला कर थे दोनों मुसलमानों के ही पक्ष में।
दूसरा जिक्र उन्होंने बाबरी ढांचे का किया है कि जिस दिन ढांचा गिरा वे खूब रोयीं।
बाटला हाउस इनकाउंटर में मारे गए आतंकवादियों के लिए आँसू बहाने की बात पहले से ही जगजाहिर है।
अब एक तथ्य पर आप लोग गंभीरता से विचार कीजियेगा। क्या इतने दिनों में किसी हिंदू बेटी के साथ अन्याय नहीं हुआ होगा।
शाहबानो के लिए पति से लड़ जाने वाली सोनिया गाँधी का मन गिरिजा टिक्कू के लिए क्यों नहीं पसीजा, जिनका कश्मीरी मुसलमानों ने अपहरण करके सामूहिक बलात्कार किया और उन्हें आरी से चीर दिया। स्वतंत्र भारत में आखिर इससे वीभत्स घटना कौन सी हुई है ?
उनका मन निर्भया के लिए क्यों नहीं पसीजा जिसका दिल्ली में ही वीभत्स बलात्कार हुआ और वह तड़प-तड़प कर मरी।
रामजन्मभूमि के ऊपर एक विदेशी लूटेरे के नाम पर बने एक ढांचे के लिए इतनी पीड़ा हुई लेकिन इसी देश में लाखों मन्दिर तोड़ दिये गए, नब्बे के ही दशक में कश्मीर में कितने सारे पुराने मंदिरों को तहस-नहस कर दिया गया लेकिन सोनिया को उनके लिए तकलीफ नहीं हुई।
अब कल्पना कीजिये कि जिसको बाबरी ढांचे के टूटने से इतनी पीड़ा हुई होगी, उस औरत को उसी जमीन पर राममन्दिर बन जाने से कितनी तकलीफ हुई होगी। राम मन्दिर का एक-एक ईंट उनकी छाती पर बोझ जैसा महसूस हो रहा होगा।
भाजपा से नाराज होने वाले हिंदुओं के लिए सोचने का विषय है कि इन कांग्रेसियों के मन में क्या चलता है और ये देश को कहाँ ले जाने का इरादा रखते हैं?
बकौल सोनिया "नरेंद्र मोदी आँख नहीं मिलाते", इससे ज्यादा बेतुकी और बकवास बात क्या हो सकती है।
नरेंद्र मोदी 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री गांधी परिवार की अनुकंपा से नहीं बने थे। और उसके बाद भी कई सालो तक लगातार गुजरात के मुख्यमंत्री कांग्रेस के सहायता और सहयोग से नहीं अपितु अपने काम और लोगों के बीच अपनी लोकप्रियता के कारण रहे।
गुजरात छोड़कर जब दिल्ली की राजनीति में आये तो सोनिया गाँधी की अंगुली पकड़कर नहीं आये थे। बल्कि देश का हर दूसरा आदमी मोदी को भारत का प्रधानमंत्री बनाने के लिए लालायित था।
और 2014 के बाद से लगातार प्रधानमंत्री बने हुये हैं तो राहुल गांधी के आशीर्वाद की वजह से नहीं हैं। चुनाव दर चुनाव कांग्रेस को धूल चटाई है।
आँख मिलाने से वो कतराये जिसने अपने जीवन में लूट खसोट मचाई हो, भ्रष्टाचार में लिप्त रहा हो, बोफोर्स और नेशनल हेराल्ड जैसे घोटाले करे हों, हजारो लोगों के कातिल एंडरसन को सुरक्षित घर पहुंचाया हो।
अगर नरेंद्र मोदी आँख नहीं मिलाते तो जरूर इग्नोर करते होंगे, आखिर जरुरत क्या है। और वैसे भी आँख न मिलाना ज्यादा सही है
वरना मां बेटो का क्या भरोसा पता चले ये कहने लग जायें कि नरेंद्र मोदी आँख मिलाते है और मिलाकर रह जाते हैं और फिर पलकें झुकाना भूल जाते हैं। और मैं शर्मा कर रह जाती हूँ और फिर मुझे बैठक छोड़कर भागना पड़ता है।
"बिलोंगिंग्स" या "कुंठाओं का पुलिंदा"?
कायदे से देखा जाए तो इस किताब का नाम 'बिलोंगिंग्स' (Belongings) होना ही नहीं चाहिए था; इसका असली और सटीक नाम तो 'भड़ास' होना चाहिए था!
जरा इतिहास के पन्नों को पलटिए—1968 में विवाह हुआ और पूरे 15 साल यानी 1983 में जाकर भारत की नागरिकता स्वीकार की गई। जब जड़ों और निष्ठा का यह हाल रहा हो, तो फिर 'बिलोंगिंग्स' (अपनापन) जैसी आत्मिक भावना का दावा करना ही बेमानी है। इस पूरी किताब का सार बस इतना है कि इसमें मेनका गांधी, संजय गांधी, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और देश के तमाम अन्य प्रमुख राजनेताओं व संस्थाओं पर जमकर अपनी भड़ास निकाली गई है।
किताब के मुख्य दावे और उनका अंतर्विरोध:
इमरजेंसी का ठीकरा: आपातकाल (इमरजेंसी) के लिए संजय गांधी को पूरी तरह दोषी ठहराया गया है—तर्क यह है कि उन्हीं के दबाव में इंदिरा गांधी ने देश को आपातकाल की आग में झोंका था। अब सवाल यह उठता है कि क्या तब देश इंदिरा गांधी चला रही थीं या संजय गांधी की मर्जी से सब हो रहा था?
घर तोड़ने का आरोप: मेनका गांधी को परिवार और घर तोड़ने के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है, क्योंकि उन्हें कथित तौर पर 'छोटी बहू' कहलाना रास नहीं आता था।
1984 के दंगों पर लीपापोती: 1984 के सिख नरसंहार और दंगों के लिए सीधे तौर पर RSS को जिम्मेदार बता दिया गया है और कांग्रेस को दूध का धुला यानी पूरी तरह निर्दोष साबित करने की कोशिश की गई है। सोनिया गांधी ने अपने किताब में लिखा है की राजीव गांधी कांग्रेस नेताओं द्वारा सिखों के कत्लेआम पर दुखी थे
जबकि सच्चाई यह है कि जब सिख विरोधी दंगे चल रहे थे तब 19 नवंबर 1984 को दिल्ली के बोट क्लब की एक सभा में राजीव गांधी ने सिखों के कत्लेआम को जायज ठहराया था उसे उचित बताया था और कहा था कि जब भी कोई बड़ा पेड़ गिरता है तो आसपास की धरती हिलती ही है यानी वह कहना चाह रहे थे कि जब इंदिरा गांधी की हत्या हुई तो उसका गुस्सा सिखों पर उतरना स्वाभाविक है।
और सिखों के कत्लेआम के जिम्मेदार तीन बड़े नेताओं हरकिशन लाल भगत, सज्जन कुमार और जगदीश टाइटलर तीनों को राजीव गांधी ने न सिर्फ टिकट दिया बल्कि भारी भरकम मंत्रालय भी अपनी मंत्रिमंडल में दिए, जगदीश टाइटलर का कद और ज्यादा बढ़कर उसे ट्रांसपोर्ट रोड परिवहन भारी उद्योग जैसे विभागों का कैबिनेट मंत्री बनाया गया तो एचकेएल भगत को संसदीय कार्य और पर्यटन जैसा कद्दावर विभाग दिया गया।
अब सवाल यह है कि अगर राजीव गांधी सिखों के कत्लेआम पर दुखी थे तो सिखों की कत्लेआम करने वाले तीनों बड़े नेताओं को राजीव गांधी ने टिकट क्यों देकर अपने मंत्रिमंडल में मंत्री बनाया?
यह सोनिया की किताब झूठ का पुलिंदा है अपने नालायक बेटे के पक्ष में सहानुभूति पैदा करने की एक अंतिम कोशिश है।
सीताराम केसरी और कांग्रेस: सीताराम केसरी के प्रति परिवार की अगाध श्रद्धा दिखाई गई है, और यह दावा किया गया है कि 'मैडम' ने उनके पैर छूकर ही कांग्रेस की कमान संभाली थी।
प्रधानमंत्री की कुर्सी की महत्वाकांक्षा: प्रणव मुखर्जी पर प्रधानमंत्री बनने की तीव्र महत्वाकांक्षा रखने का आरोप मढ़ा गया है।
जनता की प्यास का अजब तर्क: यह अनूठा दावा भी किया गया है कि मानो देश की जनता खुद ही नहीं चाहती थी कि उन्हें पीने का साफ पानी मिले; वरना यह महान परिवार तो घर-घर जाकर कुआं खोदने को तैयार बैठा था!
एक लाइन में पूरी किताब का निचोड़:
यदि इस पूरी रचना को मात्र एक वाक्य में परिभाषित किया जाए, तो वह यह होगा—
"मैं, मेरी सास, मेरा पति और मेरे बच्चे—हम सब इस दुनिया में सबसे अच्छे, दूध के धुले और एकदम निर्दोष हैं; बाकी इस देश में जितने भी लोग थे, वे सब के सब अपराधी और दोषी !"



No comments:
Post a Comment