
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार
लोक सभा एवं विधानसभा के लिए हुए उप-चुनावों में हुए गठबंधन पर समस्त भाजपा विरोधी गठबंधन पर छाती और पीठ थप-थापते नज़र आ रहे थे, अब लगता है, धीरे-धीरे गठबंधन के गुब्बारे की हवा निकलनी शुरू हो चुकी है। वैसे भी गठबंधन तो एक बहाना है, जनता को पागल बनाना है, क्योंकि कुर्सी सभी को चाहिए, बिना कुर्सी के कोई रह नहीं सकता, रोटियों के लाले पड़ जाएँगे, क्योंकि आज राजनीती से बढ़िया कोई व्यापार नहीं। वो दिन लद गए, जब राजनीति वास्तव में जनसेवा होती थी, परन्तु आज तो व्यवसायिक हो गयी है, और मूर्ख एवं बेरोजगार ही नेताओं की एक आवाज़ पर एक दिन के वेतन मिलने पर दौड़े जाते हैं, और जहाँ वेतन नहीं मिलता, प्रदर्शनों में पदाधिकारियों के सिवा पार्टी कार्यकर्ता तक गायब होते है।
![]() |
क्या किसी आम नागरिक को ये सब सुविधाएँ मिल सकती हैं? |
खैर, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिये तारीख का ऐलान अभी नहीं हुआ है।लेकिन सियासी समीकरणों को अभी से साधा जा रहा है। छत्तीसगढ़ के सीएम डॉ रमन सिंह जहां एक और पारी के लिए राज्य की यात्रा कर रहे हैं तो वहीं कांग्रेस को उम्मीद है कि इस दफा चावल बाबा के नाम से मशहूर डॉ रमन सिंह को राज्या की जनता मौका नहीं देगी। इन सबके बीच बीएसपी मुखिया मायावती ने बड़ा बयान दिया है।
बीएसपी मुखिया मायावती का कहना है कि छत्तीसगढ़ में अजीत जोगी की अगुवाई वाली जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि बीएसपी 35 सीटों पर किस्मत आजमाएगी जबकि अजीत योगी की पार्टी 55 सीटों पर चुनावी घमासान में हिस्सा लेगी। इसके साथ ही मायावती ने कहा कि अगर बीएसपी- जनता कांग्रेस गठबंधन में लोग भरोसा करेंगे तो अजीत जोगी गठबंधन की तरफ से राज्य के मुख्यमंत्री होंगे।
Bahujan Samaj Party(BSP) has decided to contest upcoming assembly polls in alliance with Janta Congress Chhattisgarh. BSP will fight on 35 seats&Janta Congress Chhattisgarh will contest on 55 seats.If we win, Ajit Jogi will be the CM: BSP Chief Mayawati on #Chhattisgarh elections pic.twitter.com/pnW0APhAUL
BJP has been in power in Chhattisgarh for past 15 years. Satta ka durupyog, paise ka durupyog, prashasnik tantra ka durupoyog karke woh phir se satta mein aana chahti hai. Ab humara gathbandhan ho gaya hai, Mayawati ji aur humlog mil kar unko(BJP) avashya rok lenge: Ajit Jogi pic.twitter.com/gGPIShNbCi
![]() |
गठबंधन होता तार-तार |
बीएसपी मुखिया मायावती ने कहा कि छत्तीसगढ़ में आम लोग बीजेपी सरकार की नीतियों से परेशान हैं। पिछले 15 साल से ऐसी सरकार का शासन है जो सिर्फ वादों में विश्वास करती रही है। डॉ रमन सिंह एक तरफ राज्य में विकास की बात करते हैं। लेकिन बस्तर का इलाका उनके दावों की पोल खोलता है। राज्य में आम जन के मन में बदलाव की भावना है, लोग एक बेहतर विकल्प चाहते हैं। आम लोगों की उम्मीदों उनका गठबंधन पूरी तरह से खरा उतरेगा।
मध्य प्रदेश: कांग्रेस-BSP गठबंधन को झटका
बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने सितम्बर 20 को मध्य प्रदेश की 22 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. बसपा सुप्रीमो ने भिंड, सबलगढ़, सिरमौर, अंबाह, सेवड़ा, करैरा, चंदला समेत 22 सीटों पर अपने प्रत्याशियों के नाम की पहली सूची जारी कर दी है.बीएसपी की इस सूची के सामने आने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के बीएसपी के साथ गठबंधन को लेकर दिए गए तमाम बयानों पर पानी फिरता नजर आ रहा है.प्रत्याशियों की सूची
लाल सिंह केवट - सबलगढ (जिला मुरैना)
सत्य प्रकाश - अंबाह (जिला मुरैना)
लाखन सिंह यादव - सेवड़ा (जिला दतिया)
संजीव सिंह कुशवाहा - भिंड
प्रगति लाल यादव - करैरा (जिला शिवपुरी)
बालकृष्ण महोबिया - अशोकनगर
पुष्पेंद्र अहिरवार - चंदला (जिला छतरपुर)
रामबाई परिहार - पथरिया (जिला दमोह)
बेलन सिंह धुर्वे - जबेरा (जिला दमोह)
उषा चौधरी विधायक - रैगांव (जिला सतना)
छंगेलाल कोल - अमरपाटन (जिला सतना)
रामलखन सिंह पटेल - रामपुर बाघेलान (जिला सतना)
राम गरीब कोल - सिरमौर (जिला रीवा)
पंकज सिंह पटेल - सिमरिया (जिला रीवा)
सीमा सिंह - देवतालाब (जिला रीवा)
शीला त्यागी - मनगवां (जिला रीवा)
अशोक पैगाम- चितरंगी (जिला सिंगरौली)
अवध प्रताप सिंह - धोहनी (जिला सीधी)
मोहदल सिंह पाव - जैतपुर (जिला शहडोल)
शिव प्रसाद कोल - बांधवगढ़ (जिला उमरिया)
गोविंद पटेल - बोहरीबंद (जिला कटनी)
बबीता गोटिया - सिहोरा (जिला जबलपुर)
No comments:
Post a Comment