एक्ट्रेस नीना गुप्ता पिछले दिनों फिल्म ‘बधाई हो’ में नजर आई थीं । इस फिल्म में उन्होंने एक ऐसी मां का किरदार निभाया था जो 50 साल की उम्र में प्रेग्नेंट हो जाती हैं। फिल्म में उनके बेटे के रोल में आयुष्मान खुराना नजर आए थे । ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी । वहीं नीना गुप्ता के किरदार को भी लोगों ने बहुत पसंद किया था। 
नीना इस फिल्म के बाद से चर्चा में बनी हुई हैं । नीना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं । हाल ही में नीना ने एक इंटरव्यू में अपनी हॉट तस्वीरों को लेकर बयान दिया । उन्होंने कहा कि उनकी हॉट फोटोज पर लोग आज भी कमेंट करते हैं।
इंटरव्यू में नीना से पूछा गया, क्या वो ये सब यंग एक्ट्रेस का रोल पाने के लिए करती हैं। इस पर नीना जोर से हंसी और बोलीं, ‘फैशनेबल कपड़ों की वजह से मुझे यंग रोल तो नहीं मिले लेकिन मैं शुक्रगुज़ार हूं कि भगवान ने मुझे इतना अच्छा शरीर दिया है। मैं फैशन को लेकर काफी कॉन्शियस हूं और एक्सपेरिमेंट करती रहती हूं । मेरी हॉट पिक्चर्स को बहुत कमेंट्स और लाइक्स मिलते हैं।’
‘सोशल मीडिया पर जब लोग मेरी तारीफ करते हैं तो मैं उसे एन्जॉय करती हूं मुझे अच्छा लगता है। बहुत कम होता है जब मुझे निगेटिव कमेंट मिलें।’ बता दें कि नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता एक फैशन डिजाइनर हैं । मसाबा अपनी मां के लिए भी कपड़े डिजाइन करती हैं । दोनों को अक्सर साथ में घूमते देखा जाता है । 
No comments:
Post a Comment