9 साल की 3 बच्चियों का 70 साल के पादरी ने किया यौन शोषण

प्रतीकात्मक तस्वीर
                                                                                      प्रतीकात्मक फोटो 
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
किसी हिन्दू साधु अथवा संत द्वारा कोई घिनौनी हरकत करने पर समस्त छद्दम समाज सुधारक एवं जनता के हितैषी नेता खूब शोर मचाते हैं, लेकिन चर्चों पर नन्नी कलियों को मसलने पर सबके मुंह में दही जम जाता है। क्योकि इनका उद्देश्य केवल एक है, "चाहे कुछ भी हो हिन्दू धर्म को बदनाम करना है, और ईसाई एवं मुस्लिम अपने पूजा स्थलों पर जो चाहे करें, हमें मुंह में दही जमा कर चुप बैठना है।" जिस तरह हिन्दू धर्म के विरुद्ध इनकी आवाज़ें निकलती हैं, अगर अन्य धर्मों के विरुद्ध ऐसे बोलने का साहस दिखाएं, तो शायद भविष्य में दोबारा अपना मुंह खोलने की हिम्मत नहीं कर पाएंगे। 
धर्म की आड़ में यौन शोषण करने वाले एक 70 वर्षीय पादरी का घिनौना चेहरा सामने आया है। मामला केरल के एर्नाकुलम के चेंदामंगलम का है। यहाँ के सीरियन कैथलिक चर्च के पादरी जॉर्ज पदयट्टी ने आर्शीवाद लेने आई मासूम बच्‍च‍ियों का यौन शोषण किया।
घटना पिछले महीने की है। जानकारी के मुताबिक, 9 साल की तीनों बच्चियाँ चर्च में अपनी सेवाएँ देने के बाद चर्च स्थित दफ्तर में पादरी का आशीर्वाद लेने गई थीं। इस दौरान आशीर्वाद देने के बहाने पादरी ने तीनों नाबालिगों से बारी-बारी से यौन शोषण किया। पुलिस ने बताया कि यह घटना एक महीने पुरानी है और केस दर्ज होने के बाद से ही पादरी फरार चल रहा है।
आरोपित पादरी जॉर्ज पदयट्टी के खिलाफ वडक्केकरा थाने में पॉक्सो ऐक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है। मामला दर्ज कर पुलिस पादरी को गिरफ्तार करने में जुटी है। इस संबंध में साइरो-मालाबार चर्च के एक सूत्र ने बताया कि पादरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के साथ ही पुलिस की जाँच में सहयोग करने का आदेश दिया गया है।

इसी तरह की एक घटना में, थालास्सेरी पॉक्सो अदालत ने कैथोलिक पादरी रॉबिन वडक्कमचेरी को नाबालिग लड़की के साथ रेप करने और उसे कैद रखने के आरोप में 20 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई थी। साथ ही उस पर 3 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया था।
अवलोकन करें:-
About this website

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के माणिकतला में एक कार्यक्रम में परफॉर्म कर रही महिला गायक के साथ कथित रूप से छेड़...

About this website

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार मदरसों में बच्चों का केवल यौन शोषण ही नहीं होता। ज्यादतियों की लिस्ट बेहद खौफनाक है। ....

About this website

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार मुंबई आतंकी हमले में जिन्दा पकडे गए आतंकी कसाब के हाथ में कलावा बंधा था, यदि वह जिन्दा ....

एक नन जिसने पादरी पर यौन शोषण का आरोप लगाया था, उसे ही चर्च से निकाल कर मिशनरियों ने क्या उचित काम किया है? किसी ने इसके विरुद्ध आवाज़ उठाई? क्यों चुप्पी साध ली। 

No comments: