अफसाना खान के इल्जाम पर बोलीं शमिता शेट्टी- टीशर्ट में नारियल छिपा नहीं खेल सकती

अफसाना खान ने प्रतीक और सिंबा पर लगाया गलत तरीके
से ‘टच’ करने का इल्जाम
‘बिग बॉस 15’ (Bigg Boss 15) के लेटेस्ट एपिसोड में टास्क के दौरान खूब हंगामा देखने को मिला। एक तरफ जहाँ सिंबा नागपाल और उमर रियाज का झगड़ा हो गया, वहीं दूसरी ओर अफसाना ने प्रतीक और सिंबा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। अफसाना ने प्रतीक और सिंबा पर गलत तरीके से छूने के आरोप लगाए। अफसाना ने सिंबा से कहा कि अगर उन्होंने फिर से उन्हें छूआ तो वह उनका सिर फोड़ देंगी।

अफसाना की ऐसी बात सुनकर प्रतीक बुरी तरह भड़क गए। वहीं सिंबा ने भी अफसाना को फटकारते हुए कहा, “कोई शौक नहीं है तुम्हें हाथ लगाने का। तेरे मुँह भी नहीं लगना चाहता हूँ। तू जा यहाँ से।” इसके बाद बात और आगे बढ़ गई। तब शमिता और जय ने बचाव किया। शमिता ने प्रतीक और सिंबा का पक्ष लेते हुए अफसाना के लिए कहा कि उन्होंने नारियल अपनी टी-शर्ट के अंदर छिपाए हुए हैं और इस तरह वह खुद को डिफेंड नहीं कर सकतीं। यह उनकी चॉइस है पर वह इस तरह वुमन कार्ड नहीं खेल सकतीं।

करन, अफसाना की साइड लेते हुए शमिता से कहते हैं, “अगर एक लड़की खतरनाक इलाके में जाती है और वहाँ उसका रेप हो जाता है तो लड़की की गलती नहीं है।” यह सुनकर शमिता और प्रतीक भड़क जाते हैं। प्रतीक यह सोचकर आपा खो देते हैं कि जिस इंसान ने उन्हें कभी मेंटॉर किया था, वहीं उनके लिए इस तरह का उदाहरण दे रहा है। वह जाकर करन कुंद्रा पर खूब बरसते हैं और कहते हैं, “आप कभी मेरे मेंटॉर रहे थे। लेकिन आपने इस सिचुएशन को एक बहुत ही बुरे उदाहरण से कंपेयर किया है जो एकदम बकवास है।”मामला?

इसके बाद शमिता अफसाना से कहती हैं- 'आप सबसे बड़े झूठे हो।' जवाब में अफसाना कहती हैं कि 'तू है कौन?' दोनों के बीच झगड़ा बढ़ जाता है। इसके बाद अफसाना शमिता की ओर अपनी चप्पल फेंकती हैं और मुंह पर थूकती हैं। अफसाना के इस बर्ताव से शमिता भड़क जाती हैं और जबरदस्त झगड़ा शुरू हो जाता है। 

प्रतीक का गुस्सा देख करन उनसे कहते हैं कि अगर एक लड़की कह रही है कि उसे नहीं छू सकते तो आप उसे नजरअंदाज नहीं कर सकते। हालाँकि बाद में वह अफसाना के पास जाते हैं और उनसे कहते हैं कि वह वुमन कार्ड न खेलें। शमिता भी करन पर गुस्सा निकालती हैं। प्रतीक की बातों से टूटे करन रोने लग जाते हैं और तब शमिता उन्हें चुप कराती हैं। वह प्रतीक और करन के बीच में सुलह करवाने की कोशिश करती हैं, लेकिन दुखी प्रतीक वहाँ से चले जाते हैं। इस बीच तेजस्वी प्रकाश ने करण कुंद्रा से नाराज होकर उनसे शिल्पा शेट्टी के बारे में सवाल किया।

No comments: