हमास आतंकवादियों का समर्थन करने की वजह से मिया खलीफा को 2 कॉन्ट्रेक्ट से हाथ धोना पड़ा (फोटो साभार: domestika.org)
‘Playboy’ मैग्जीन ने सोमवार (9 अक्टूबर,2023) को लेबनानी पॉर्न स्टार मिया खलीफा को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। ‘प्लेबॉय’ क्रिएटर कम्युनिटी को एक मेल में कंपनी ने कहा कि उसने इज़रायल पर हमास के हमले के बारे में की ‘घिनौनी और निंदनीय’ टिप्पणियों पर उसके साथ सारे रिश्ते खत्म कर दिए हैं।
इस लेटर में ‘प्लेब्वॉय’ ने कहा, “हम आज आपको मिया खलीफा के साथ ‘प्लेबॉय’ के रिश्ते को खत्म करने के अपने फैसले के बारे में बताने के लिए लिख रहे हैं, जिसमें हमारे क्रिएटर प्लेटफॉर्म पर मिया के ‘प्लेबॉय’ चैनल को हटाना भी शामिल है। पिछले कुछ दिनों में, मिया ने इज़रायल पर हमास के हमलों और निर्दोष लोगों और बच्चों की हत्या का जश्न मनाते हुए घिनौनी और निंदनीय टिप्पणियाँ की हैं।”
‘प्लेब्वॉय’ ने इस बात पर जोर देते हुए लिखा, “हम स्वतंत्र अभिव्यक्ति और रचनात्मक राजनीतिक बहस को प्रोत्साहित करते हैं, लेकिन नफरती भाषण के लिए हमारी जीरो टॉलरेंस की पॉलिसी है। हम उम्मीद करते हैं कि मिया यह समझेगी कि उसके शब्दों और कामों के क्या नतीजे होंगे।”
लेटर का स्क्रीनशॉट फोटो साभार: एम्बर लिन/फेसबुकमैग्जीन ने मिया के कॉन्ट्रेक्ट खत्म करने के लिए भेजा गया लेटर भी शेयर किया। इसमें लिखा है, “प्लेबॉय हमेशा से अभिव्यक्ति की आज़ादी का समर्थक रहा है। हमने सभी लोगों के किसी भी सरकारी दखलअंदाजी से आजाद होकर बोलने के हक के लिए अदालतों में लड़ाई लड़ी है। 70 साल से हमने अपनी मैग्जीन के पन्नों में, अपनी वेबसाइटों पर हमारी संगोष्ठियों में नेताओं के विचारों, रचनाकारों और कलाकारों के अलग-अलग नजरिए को उजागर किया है जिन्हें हमने अपने मीडिया के कई प्रारूपों पर मंच दिया है।”
उन्होंने आगे कहा, “घिनौने और अमानवीय भाषण के लिए हमारी कंपनी में और न ही हमारे प्लेटफॉर्म पर कोई जगह है। इजरायल में निर्दोष पुरुषों, महिलाओं और बच्चों पर बलात्कार, अंग-भंग, हत्या और यातना सहित हमास के हमलों का जश्न मनाने वाले आपके हालिया बयान घिनौने और निंदनीय हैं। परिणामस्वरूप, हम आपको ‘प्लेबॉय’ क्रिएटर प्लेटफ़ॉर्म से स्थायी तौर से हटा रहे हैं और आपके साथ हमारे अन्य सभी कारोबारी सौदे खत्म कर रहे हैं।”
लेटर का स्क्रीनशॉट फोटो साभार: एम्बर लिन/फेसबुकइसमें आगे कहा गया है, “हम बिल्कुल साफ करना चाहते हैं: हम अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के आपके अधिकार का सम्मान करते हैं। हम यह भी उम्मीद करते हैं कि आप यह समझें कि आप अपनी वाणी का इस्तेमाल कैसे करते हैं इसके क्या नतीजे होते हैं। आज, हम आपके नफरत फैलाने वाले व्यवहार के लिए आपके साथ सभी रिश्ते तोड़ रहे हैं। हम अपने क्रिएटर समुदाय को भी अपने फैसले के बारे में बताएँगे।” ऑपइंडिया ने भी पाया कि प्लेबॉय से मिया खलीफा का चैनल हटा दिया गया है।
‘प्लेब्वॉय’ अकेला नहीं है मिया के खिलाफ एक्शन लेने वाला
This is such a horrendous tweet @miakhalifa. Consider yourself fired effective immediately. Simply disgusting. Beyond disgusting. Please evolve and become a better human being. The fact you are condoning death, rape, beatings and hostage taking is truly gross. No words can… https://t.co/ez4BEtNzj4
— Todd Shapiro (@iamToddyTickles) October 8, 2023
I just wanna make sure there’s 4k footage of my people breaking down the walls of the open air prison they’ve been forced out of their homes and into so we have good options for the history books that write about how how they freed themselves from apartheid. Please worry about… https://t.co/sgx8kzAHnL
— Mia K. (@miakhalifa) October 8, 2023
If you can look at the situation in Palestine and not be on the side of Palestinians, then you are on the wrong side of apartheid and history will show that in time
— Mia K. (@miakhalifa) October 7, 2023





No comments:
Post a Comment