यूट्यूब क्या TRP जैसा गड़बड़झाला कर रहा है ?

सुभाष चन्द्र

अभी बहुत समय नहीं हुआ है मुझे Youtube पर अपने video(s) को पोस्ट करते हुए। मैंने अभी तक केवल 16 वीडियो पोस्ट किए हैं लेकिन यह देख रहा हूं कि कुछ TRP जैसा गड़बड़झाला हो रहा है Youtube पर

लेखक 

Youtube से पैसे का भुगतान Views के आधार पर होता है और ऐसा कहते हैं कि एक वर्ष में 4000 घंटे समय के Views और 1000 subscribers होने पर ही भुगतान होता है अभी तक तो मुझे पैसे के भुगतान की नौबत भी नहीं आई है लेकिन मेरे हर video में Views की संख्या घटा दी जाती है जबकि views बहुत ज्यादा भी नहीं होते - अभी तो लोगों से मैं subscribe करने के लिए अनुरोध ही कर रहा हूं लेकिन फिर भी subscribers अभी तक केवल 391 ही हुए हैं

वीडियो -16 मैंने 20 दिसंबर को पोस्ट किया था जिसके लिए views की संख्या किस तरह घटाई गई है वह मैं नीचे दे रहा हूं तारीख, समय और views की संख्या देखिए:

20/12/2023 (10.57 PM) - 240 

20/12/2023 (12. 44 PM) - 272 

20/12/2023 (04.24 PM) - 286 

20/12/2023 (09.15 PM) - 328 

20/12/2023 (11.17 PM) - 261 (20% कम कर दिए)

21/12/2023 (06. 29 AM) - 291 

21/12/2023 (01. 06 PM) - 304 

21/12/2023 (05. 08 PM) - 310 

21/12/2023 (10.09 PM) - 255 (18% कम कर दिए)

22/12/2023 (12.13 AM) -  256  

22/12/2023 (08.37 AM) -  264 

22/12/2023 (06.20 PM) -  270 

22/12/2023 (11.01 PM) -  254 (6% कम कर दिए)

23/12/2023 (12.18 PM) -  257 

23/12/2023 (07. 04 PM) -  258 

एक बार जो व्यक्ति View कर चुका है उसे हटाने का क्या मतलब है लेकिन यह हो रहा है और इसी से कुछ गड़बड़झाला नज़र आता है कोई Like करके Like हटा सकता है जिसकी वजह से Likes की संख्या तो कम हो सकती है लेकिन Views की संख्या कम नहीं हो सकती

दूसरी तरफ रवीश कुमार जैसे Youtube पर बैठे लोगों के videos के Views की संख्या 10 लाख से 45 लाख तक मिल जाएगी जो अपने आप में अकल्पनीय लगती है यदि उसके views की संख्या 20% कम कर दी जाए तो उसे सीधा 35 से 40 हज़ार रुपए का फटका लग सकता है 

Youtube को मैंने एक video के Views कम करने पर शिकायत भी भेजी थी लेकिन चाहे Youtube हो, X हो, google हो ये सब automated reply भेज देते हैं लेकिन कभी किसी के Grievance पर ध्यान नहीं देते

लाखों की संख्या में Views आने में TRP जैसा घोटाला होने की पूरी सम्भावना बनती है - कौन जाने क्या हो रहा है

No comments: