क्या सच में मर गया आतंकी मसूद अजहर? या फिर कोई गहरा षड़यंत्र ?

मर गया आतंकी मसूद अजहर?  (साभार: PTI)
भारत में सोशल मीडिया पर एक बार फिर से ‘अज्ञात लोग (Unknown Men)’ ट्रेंड हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि आतंकवादी मसूद अजहर मारा गया है। दावा है कि ‘अज्ञात’ ने उसी तरह मसूद अजहर को भी निपटाया है जैसे हाल में पाकिस्तान में कई आतंकी मारे गए हैं।

इस खबर की पुष्टि नहीं हुई है। आपको बता दें कि दिसंबर 1999 में भारत के विमान को हाईजैक कर कंधार ले जाया गया है, उस दौरान यात्रियों के बदले जिन 3 आतंकियों को छोड़ा गया था – उनमें मसूद अजहर भी शामिल था।

कुछ समय से पाकिस्तान में अज्ञात लोगों द्वारा आतंकियों के मारे जाने से भारत ही नहीं, बल्कि विश्व में सनसनी फैल रही है। हमें इस बात पर चिंतन करने की जरुरत है कि 'आखिर ये अज्ञात लोगों में ये चेतना कैसे जागी? कहीं इन हत्याओं के पीछे कोई षड़यंत्र तो नहीं? जो आतंकवादी ISI के संरक्षण में हो, उनकी हत्या? संभावनाएं व्यक्त जा रही हैं कि कंगाल पाकिस्तान को चीन भी मदद करने से पीछे हट रहा है, IMF का भी दबाव। 

और अब पाकिस्तान में चुनाव होने वाले वाले हैं और चुनावों में धन की जरुरत होती है। दूसरे, इमरान खान के नामांकन रद्द होना और नवाज़ शरीफ का सियासत में सक्रीय होना, क्योकि सभी जानते हैं कि शरीफ भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाथ मिलाने की क्षमता रखता है। शरीफ को प्रधानमंत्री बना दिया जाए ताकि भारत के पास जमा 650 बिलियन रुपयों से कुछ अंश लेकर पाकिस्तान को सुचारु रूप से चलाया जा सके। इस विश्व के साथ-साथ भारत को अज्ञात लोगों द्वारा आतंकियों को मारे जाने की ख़बरों से अँधेरे में रख आर्थिक सहायता प्राप्त की जा सके। क्योकि जब तक आतंकी पाकिस्तान में रहेंगे, कोई मुस्लिम मुल्क भी खुलकर पाकिस्तान की मदद करने वाला नहीं। अब तक जितने भी आतंकवादी मारे गए हैं, उन्हें कब और कहाँ दफनाया गया, किसी पाकिस्तानी मीडिया ने पुष्टि नहीं की। क्या इन तथाकथित हत्याओं के पीछे कोई षड़यंत्र नहीं?

मसूद अजहर के मरने की खबरें सोशल मीडिया पर तैरने के बाद भले इसको लेकर टिप्पणियों की बाढ़ आ गई है। भले यूजर्स ‘अज्ञात’ को धन्यवाद दे रहे हैं। लेकिन उसकी मौत पर अभी तक पाकिस्तान की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पाकिस्तान की मीडिया की ओर से भी इस संबंध में कुछ नहीं कहा गया है। सोशल मीडिया पर सक्रिय पाकिस्तान के पत्रकारों ने भी इस संबंध में कोई टिप्पणी नहीं की है।

सोशल मीडिया के दावों पर कुछ भारतीय मीडिया संस्थानों ने रिपोर्ट की है, लेकिन इनमें भी उसकी मौत की पुष्टि नहीं हुई है। दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान में ‘अज्ञातों’ ने एक बम ब्लास्ट को अंजाम दिया है, जिसमें मसूद अजहर की मौत हो गई। सोशल मीडिया में कई वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिस पर लोग मजेदार कमेंट्स भी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि सोमवार (1 जनवरी, 2024) को तड़के सुबह 5 बजे हुए बम ब्लास्ट में वो मारा गया। बताया गया कि वो उस समय बहावलपुर मस्जिद में जा रहा था। मसूद अज़हर जैश-ए-मुहम्मद का मुखिया था।

‘टाइम्स अलजेब्रा’ नामक ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) हैंडल ने कुछ तस्वीरें भी शेयर की। इनमें से एक तस्वीर में एक कार के परखच्चे उड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में बम ब्लास्ट के बीच लोगों को भागते हुए देखा जा सकता है, साथ ही वहाँ पुलिस भी दिख रही है। एक अन्य हैंडल ने तो वीडियो तक शेयर कर दिया, जिसमें एक व्यस्त ट्रैफिक वाले इलाके में बम ब्लास्ट होता है। साथ ही ऑक्सीजन मास्क पहले एक मरीज की तस्वीर डाली गई, जिसे मसूद अजहर बताया जा रहा है।

सोशल मीडिया पर तो यूजरों ने ‘अज्ञात लोगों’ को धन्यवाद देना भी शुरू कर दिया और कहने लगे कि नए साल पर भी ये ‘Unknown Men’ छुट्टी नहीं ले रहे हैं और अपना काम कर के खुशखबरी दे रहे हैं। वहीं कुछ बॉलीवुड के मीम्स भी शेयर हो रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि मोहम्मद ज़ुबैर, राना अय्यूब और अरफ़ा खानम शेरवानी जैसे भारत के कथित ‘पत्रकारों’ को बहुत दुःख हुआ होगा। वहीं कई लोगों ने भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल की तस्वीर भी शेयर की।


No comments: