स्वास्थ्य : सर्दियों में हार्ट अटैक से बचने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स

सर्दियों में शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है, जिससे कई तरह की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इनमें से एक गंभीर बीमारी हार्ट अटैक भी है। सर्दी के मौसम में हार्ट अटैक का खतरा काफी बढ़ जाता है। दरअसल, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि ठंड में शरीर के तापमान को मेंटेन करने के लिए हार्ट तेजी से ब्लड पंप करता है। लेकिन सर्दियों में धमनियां सिकुड़ जाती हैं, जिससे ब्लड फ्लो सही तरीके से नहीं होता। इस कारण सर्दियों में हार्ट अटैक आने का रिस्क ज्यादा जाता है। हालांकि, स्वस्थ खानपान और जीवनशैली में कुछ बदलाव करके आप दिल के स्वस्थ रख सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिनके नियमित सेवन से सर्दियों में हार्ट अटैक के खतरे को कम करने में मदद मिल सकती है।

अखरोट - Walnuts

अखरोट में हेल्दी फैट, प्रोटीन और फाइबर मौजूद होते हैं, जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करते हैं। इसके नियमित सेवन से हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी दिल की बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद मिल सकती है।

अलसी – Flaxseeds

अलसी में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड, ओमेगा 6 फैटी एसिड, फाइबर और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसके सेवन से शरीर में हाई कोलेस्ट्रॉल लेवल कंट्रोल में रहता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है।

गाजर - Carrot

सर्दियों में हार्ट अटैक से बचने के लिए आप गाजर को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखने में मददगार हैं। आप गाजर का सलाद या जूस का सेवन कर सकते हैं।

हरी पत्तेदार सब्जियां - Green Leafy Vegetables

हरी पत्तेदार सब्जियों में विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो हृदय रोगों के खतरे को कम करने में मदद करते हैं। इनके सेवन से दिल मजबूत होता है और हार्ट अटैक का जोखिम कम होता है। इसके लिए आप पालक, केल और सरसों जैसी पत्तेदार सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।

साल्मन मछली - Salmon Fish

साल्मन मछली में विटामिन-बी12 ओमेगा 3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में होते हैं, जो दिल को स्वस्थ रखना में मदद करते हैं। इसके सेवन से हार्ट अटैक और दिल से जुड़ी अन्य बीमारियों का खतरा कम होता है। अगर आप नॉन-वेज खाते हैं, तो इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। 
साभार : https://www.thehealthsite.com/hindi/photo-gallery/diet-include-these-5-foods-in-diet-to-prevent-heart-attack-in-winters-in-hindi-1047283



No comments: