हरियाणा कांग्रेस को दे दिया तो, आतंक का गढ़ बन जाएगा राज्य, संविधान का रोना रोने वाले को पता नहीं कि जम्मू कश्मीर में भारत का संविधान लागू नहीं किया था कांग्रेस ने

सुभाष चन्द्र

एक वीडियो वायरल है जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष खरगे कह रहा है - 

“कांग्रेस वाले क्या कर रहे हैं, आपको मालूम है - कांग्रेस वाले तुम्हारे घर में घुस के, अलमारी तोड़ के, पूरा पैसा निकाल के, बाहर सब लोगों में बांट रहे हैं, मुसलमानों को बांट रहे हैं, जिनके बच्चे ज्यादा हैं, उनको ज्यादा मिलेगा, भई आपके पास बच्चे नहीं तो मैं क्या करूं”

यह खुली सोच देख कर भी कोई हिंदू यदि कांग्रेस को वोट दे तो उससे बड़ा बेवकूफ हो नहीं सकता और अपनी बर्बादी देखने के लिए वह खुद जिम्मेदार होगा। कांग्रेस के मामन खान के लोग खुली धमकी दे रहे हैं कि जो कांग्रेस को वोट नहीं देगा, उसे गोली मार देंगे जिसका चुनाव आयोग को संज्ञान लेना चाहिए। कुछ दिन पहले मेवात इलाके से ही हरियाणा राजस्थान में आतंक का जाल फ़ैलाने वाला गिरोह पकड़ा गया था जिसमें 14 लोग गिरफ्तार हुए थे कुछ समय पहले मेवात क्षेत्र में क्या तांडव हुआ था वह भी याद रखना चाहिए। ऐसे में राज्य में हिंदुओं का जीवन असंभव कर देगी कांग्रेस इसलिए हिंदू मानस गलती से भी कांग्रेस को वोट न करे

लेखक 
चर्चित YouTuber 

खरगे ने यह भी कहा है कि जब तक मोदी को सत्ता से नहीं हटा दूंगा, मैं मरूंगा नहीं एक मोदी है जो तुम्हारे बीमार पड़ने पर फ़ोन का तुम्हारा हाल पूछ रहा है क्यों मोदी से नफरत की आग में जलते हो?

उधर जम्मू कश्मीर में राहुल गांधी एक ही राग अलाप रहा है कि आपका पैसा अडानी के पास जा रहा है, दिन रात सोते जागते राहुल को अडानी के सिवा कुछ नज़र नहीं आता बस एक ही लक्ष्य है किसी तरह अडानी को सड़क पर ले आए जबकि उसे पता नहीं अमेरिका में कितने अडानी जैसे मोदी से बड़े आदर के साथ मिले थे जिन्हें राहुल कहता है चीन में निवेश करो क्योंकि भारत निवेश की जगह नहीं है

राहुल संविधान की लाल किताब उठाए फिरता है कि इस संविधान की रक्षा करनी है लेकिन उस मूर्ख अधिपति को मालूम नहीं कि 370 हटने से पहले कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर में संविधान लागू ही नहीं किया था और संविधान के अंतर्गत बने हर कानून में लिखा होता था कि यह पूरे भारत में लागू होगा लेकिन जम्मू कश्मीर में नहीं

एक व्यक्ति को कहते सुना कि कश्मीर में शांति कोई 370 हटने से नहीं आई, शांति हम लाए हैं क्योंकि हमने बंदूक छोड़ दी किसने कहा था छोड़ने के लिए और किसने कहा था पत्थरबाज़ी रोकने के लिए? आज सच भी नहीं मानना चाहते और आगे पूछा उसने - “टूरिज्म के लिए सरकार क्या कर रही है, क्या प्लान है टूरिस्ट बढ़ाने के लिए’?

अब ऐसे व्यक्ति का तो दिमाग बंद ही लगता है क्योंकि जम्मू कश्मीर में टूरिस्ट कितने बढे हैं वो देखिये -

2020 34.70 लाख;

2021 1.13 करोड़;

2022 1.88 करोड़;

2023 2.11 करोड़; और 

2024 1.80 करोड़ 

(अभी तक) 

एक और कह रहा था, मेरे इलाके में कोई मंदिर नहीं है और यदि बनेगा तो हम उसे जला देंगे यह सोच है अभी भी कुछ लोगों की

जब महबूबा और अब्दुल्ला नसरल्ला पर आंसू बहाएंगे तो समझ लीजिये जम्मू कश्मीर में कितना आतंक पैदा कर सकते हैं ये लोग पाकिस्तान कश्मीर के अलगाववादियों को खाद पानी देने का  काम कर रहा है, भले ही खुद भिखारी बना हुआ है लेकिन सपने चाँद पाने के देखता है और खुद के लोग भूखे मर रहे हैं, फिर भी जो ख़ुशी से जम्मू कश्मीर में कमा खा रहे हैं, उन्हें भी सड़कों पर लाना चाहता है अपना POK संभल नहीं रहा और हमारे कश्मीर के सपने देखता है

यह अंतिम चरण के चुनाव में मौका है जम्मू कश्मीर के लोगों के पास, सोच समझ कर वोट करें वरना कहीं ऐसा न हो जो कश्मीर आज आगे बढ़ा है वह फिर 50 साल पीछे चला जाए   

No comments: