कांग्रेस के नाम के अध्यक्ष खड़गे साहेब को जेडीएस नेता देवगौड़ा से बड़ी तकलीफ हुई है। उनके राज्यसभा से रिटायर होने पर खड़गे ने कहा कि पता नहीं क्या हो गया जो देवगौड़ा जी ने प्यार तो हमसे किया लेकिन शादी मोदी से की। ऐसी तड़प दिखाने से पहले खड़गे साहेब को याद रखना चाहिए था कि प्यार निभाना भी होता है जबकि कांग्रेस ने गैरों को तो छोड़िए अपनों को धोखा देने में भी कोई कमी नहीं की।
![]() |
| लेखक चर्चित YouTuber |
आप गैरों की बात क्यों करते हो, अपने घर की हालत देखो। जिस दिन आप देवगौड़ा पर विलाप कर रहे थे, उसी दिन असम कांग्रेस के लोकसभा सांसद प्रद्युत बारदोलोई कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में चले गए। उन्होंने कहा कि पार्टी में उनका दम घुटता है, उन्हें अपमानित किया जाता रहा है। यानी प्रद्युत को भी मोदी से प्रेम हो गया। उसके पहले फरवरी में असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोराह राहुल गांधी से 15 मिनट बात करने के बाद कांग्रेस छोड़ने के लिए Convince हो गए और भाजपा में चले गए। उसके साथ ही पार्टी के उपाध्यक्ष नवज्योति ताल्लुकदार भी पार्टी छोड़ गए।
अब ऐसे लोगों के साथ भी कांग्रेस “प्यार” नहीं निभा सकी और बरस रहे हो देवगौड़ा पर। ओडिशा में कांग्रेस के 3 विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा को वोट दे दिए, वो सस्पेंड कर दिए गए -बिहार और हरियाणा में भी बगावत हुई। कौन जिम्मेदार है? खड़गे जी आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है।
हरियाणा में पार्टी अध्यक्ष आप बना नहीं सके। असम में बागड़ोर गौरव गोगोई के हाथ में दी हुई है जो खुद पाकिस्तान के साथ संबंध होने के आरोप झेल रहा है और AIUDF भी कांग्रेस से किनारा कर रही है जो पिछले चुनाव में आपके साथ थी। बंगाल में क्या होगा कुछ पता नहीं क्योंकि अधीर रंजन चौधरी का भी मुंह फूला हुआ है। केरल में शशि थरूर किधर चला जाए आपको पता नहीं। तमिलनाडु में द्रमुक अबकी बार कितनी घास डालेगी कांग्रेस को अभी पत्ते नहीं खुले हैं।
खड़गे साहब आपकी पार्टी के निर्लज्ज लोग सुबह उठते है और मोदी के घर की तरफ मुंह करके उसे गाली बकना शुरू कर देते है। देश के खिलाफ कुछ भी हो जाए कांग्रेस की ख़ुशी ठिकाना नहीं रहता। गाज़ा और ईरान के लिए टसुए बहाती है कांग्रेस लेकिन कभी बांग्लादेश में हिंदुओं के कत्लेआम पर एक शब्द नहीं बोली। इतना ही नहीं ऑपेरशन सिंदूर पर सेना पर उंगली उठाती रही कांग्रेस जबकि पाकिस्तान को मोदी ने 4 दिन में घुटनों पर ला दिया। कितनी घटिया सोच है कांग्रेस की जो हर हाल में पाकिस्तान के साथ खड़ी रहती है और जो अफगानिस्तान में पाकिस्तान द्वारा 400 निर्दोष लोगों की हत्या पर भी खामोश हो गई।
खड़गे जी, आप और आपके लोग मोदी से नफरत करते रहो लेकिन यह याद रहे मोदी ऐसा फूल है जिसकी तरफ हर कोई आकर्षित हो रहा है। आपके विलाप का कोई असर नहीं है।

No comments:
Post a Comment