कृष्णा, गीता बाली से नीतू-बबिता तक, कपूर खानदान की बहुएं

शोमैन राज कपूर की पत्नी कृष्णा राज कपूर का निधन अक्टूबर 1 को हुआ। यूं तो कपूर खानदान के बारे में सभी लोग जानते हैं और इनके कई मेंबर्स को देखा भी है। लेकिन इनमें से कुछ ऐसे भी हैं, जिन्हें कम ही लोगों ने देखा है। 
पृथ्वीराज कपूर और रामसरनी।पृथ्वीराज कपूर और रामसरनी
पृथ्वीराज कपूर कपूर खानदान के ऐसे पहले शख्स हैं, जिसने एक्टिंग की फील्ड में कदम रखा। पृथ्वीराज कपूर ने 1929 में हिंदी सिनेमा में कदम रखा था। उन्होंने 1923 में रामसरनी मेहरा से शादी की थी। दोनों के चार बच्चे थे राज कपूर, शम्मी कपूर, शशि कपूर और बेटी उर्मी। पृथ्वीराज कपूर ने 'दो धारी तलवार' (1928), 'सिनेमा गर्ल (1929), 'आलम आरा' (1931), 'सीता' (1934), 'मिलाप' (1937), 'दुश्मन' (1939), 'चिंगारी' (1940), 'मुगल-ए-आजम' (1960) सहित कई फिल्मों में काम किया था। पृथ्वीराज कपूर का निधन 29 मई, 1972 को हुआ। इसी साल जून में (1972) उनकी पत्नी का भी निधन हुआ था।
राज कपूर और कृष्णा मल्होत्रा बच्चों के साथ।
राज कपूर और कृष्णा मल्होत्रा
राज कपूर की वाइफ कृष्णा मल्होत्रा। दोनों की शादी 1946 में हुईं थी। दोनों पांच बच्चे हैं रणधीर कपूर, ऋषि कपूर, राजीव कपूर, रीमा और रितु। राज कपूर की वाइफ फिल्मों से दूर ही रहीं। वहीं, उनके तीनों बेटों ने एक्टिंग में करियर बनाया। हालांकि, ऋषि कपूर के अलावा दोनों बेटे बॉलीवुड में खास कमाल नहीं कर पाए। उनकी बेटियों को भी फिल्मों में कोई रुचि नहीं थी। राज कपूर (अब इस दुनिया में नहीं है) ने 'नील कमल' (1947), 'दास्तान' (1950), 'आवारा' (1950), 'पापी' (1953), 'श्री 420' (1955), 'परवरिश' (1958) सहित कई फिल्मों में काम किया था।  कृष्णा राज का निधन अक्टूबर 1
 को हुआ।
शम्मी कपूर, नीला देवी और गीता बाली।
शम्मी कपूर, गीता बाली और नीला देवी
शम्मी कपूर की वाइफ का नाम है गीता बाली। इनकी शादी 1955 में हुई थी। हालांकि, गीता बाली की मौत के बाद उन्होंने नीला देवी से शादी की थी। शम्मी-गीता के दो बच्चे थे आदित्य राज कपूर और कंचन। आदित्य कुछ फिल्मों में नजर आए, लेकिन कामयाबी हासिल नहीं कर पाए। वहीं, बेटी कंचन हमेशा फिल्मों से दूर रही। शम्मी कपूर (अब इस दुनिया में नहीं है) ने 'नकाब' (1954), 'हम सब चोर है' (1956), 'उजाला' (1958), 'एन इवनिंग इन पेरिस' (1967), 'प्रिंस' (1968), 'सच्चाई' (1969), 'अंदाज' (1970), 'पगला कहीं का' (1970) सहित कई फिल्मों में काम किया था। वहीं, गीता बाली ने सुहाग रात (1948), बांवरे नैन (1950), अलबेला (1951), जाल (1952), बाज (1953) सहित कई फिल्मों में काम किया था।

शशि कपूर और जेनिफर केंडल बच्चों के साथ।
शशि कपूर और जेनिफर केंडल
शशि कपूर और जेनिफर ने 1958 में शादी की थी। दोनों के तीन बच्चे हैं करन कपूर, कुणाल कपूर और संजना कपूर। शशि कपूर और जेनिफर ने कुछ फिल्मों में साथ काम किया। हालांकि, इनके बच्चे फिल्मों में नाम नहीं कमा पाए। शशि कपूर ने 'धर्मपुत्र' (1961), 'जब जब फूल खिले' (1965), 'जानवर और इंसान' (1972), 'कभी-कभी' (1976), 'बसेरा' (1981), 'आ गले लग जा' (1973), 'काला पत्थर' (1979) सहित कई फिल्मों में काम किया। वहीं, जेनिफर ने 36 चौरंगीलेन (1981), जुनून (1978) सहित अन्य फिल्मों में काम किया।

रणधीर कपूर और बबिता बेटियों के साथ।
रणधीर कपूर और बबिता
रणधीर कपूर और बबिता ने 1971 में शादी की थी। दोनों की दो बेटियां हैं करिश्मा कपूर और करीना कपूर। उनकी दोनों बेटियों ने फिल्मों में खूब नाम कमाया। हालांकि, रणधीर और बबिता फिल्मों में उतने पॉपुलर नहीं हुए। बता दें कि रणधीर और बबिता अलग हो चुके हैं, लेकिन उन्होंने तलाक नहीं लिया है। रणधीर कपूर ने फिल्म 'कल आज और कल' (1971) से डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'जीत' (1972), 'रामपुर का लक्ष्मण' (1972), 'जवानी-दीवानी' (1972), 'हमराही' (1974), 'चाचा-भतीजा' (1977) सहित कई फिल्मों में काम किया। हालांकि, फिल्मों में वे अपनी पहचान खास नहीं बना पाए। वहीं, बबिता ने 'राज' (1967), 'किस्मत' (1968), 'हसीना मान जाएगी' (1968), 'डोली' (1969), 'पहचान' (1970), 'जीत' (1972) सहित अन्य फिल्मों में काम किया है।

ऋषि कपूर और नीतू सिंह बच्चों के साथ।
ऋषि कपूर और नीतू सिंह
ऋषि कपूर और नीतू सिंह ने 1980 में शादी की थी। दोनों के दो बच्चे रणबीर कपूर और रिद्दीमा कपूर है। रणबीर तो फिल्मों में एक्टिव है, लेकिन रिद्दीमा ने कभी भी फिल्मों में रुचि नहीं दिखाई। ऋषि कपूर ने 'बॉबी' (1973), 'खेल खेल में' (1975), 'लैला मजनूं' (1976), 'कभी-कभी' (1976), 'हम किसी से कम नहीं' (1977), 'कर्ज' (1980), 'प्रेम रोग' (1982) सहित कई फिल्मों में काम किया। वहीं, नीतू सिंह ने 'यादों की बारात' (1973), 'खेल खेल में' (1975), 'दीवार' (1975), 'अदालत' (1976), 'कभी-कभी' (1976), 'परवरिश' (1977) सहित कई फिल्मों में काम किया है।

राजीव कपूर और आरती सबरवाल।
राजीव कपूर और आरती सबरवाल
राजीव कपूर और आरती सबरवाल की शादी 2001 में हुई थी। हालांकि, दोनों का तलाक हो चुका है। आरती आर्किटेक हैं। राजीव ने 'एक जान हैं हम' (1983), 'नाग नागिन' (1989), 'जलजला' (1988), 'अंगारे' (1986), 'लावा' (1985), 'हम तो चले परदेश' (1988) सहित अन्य फिल्मों में काम किया। लेकिन वे बॉलीवुड में अपनी पहचान नहीं बना सके।

करन कपूर, लोर्ना कपूर बच्चों और पिता शशि कपूर के साथ।
करन कपूर और लोर्ना कपूर
करन कपूर की वाइफ का नाम है लोर्ना। दोनों के दो बच्चे हैं अलिया कपूर और जॉच कपूर। करन-लोर्ना लंदन में रहते हैं और बिजनेस करते हैं। करन कपूर ने 'जुनून' (1978), '36 चौरंगी लेन' (1981), 'सल्तनत' (1986), 'लोहा' (1987), 'अफसर' (1988) फिल्मों में काम किया। हालांकि, वे फिल्मों में अपनी पहचान नहीं बना पाए।

आदित्य राज कपूर और प्रीति।
आदित्य राज कपूर और प्रीति
शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर ने प्रीति से 1982 में शादी की थी। उनकी शादी उनके आध्यात्मिक गुरु हैदखान बाबा ने करवाई थी। प्रीति लाइमलाइट से एकदम दूर रहती है। दोनों के दो बच्चे विश्व प्रताप कपूर, तुलसी कपूर हैं। आदित्य ने 'डॉन्ट स्टॉप ड्रीमिंग' (2007), 'सांबर सालसा' (2007) फिल्मों में काम किया है।

कुणाल कपूर और शीना सिप्पी।
कुणाल कपूर और शीना सिप्पी
कुणाल कपूर की वाइफ का नाम है शीना सिप्पी, जो फिल्ममेकर रमेश सिप्पी की बेटी है। कुणाल और शीना के दो बच्चे हैं जाहन और सायरा। हालांकि, दोनों का तलाक हो चुका है। कुणाल ने 'सिद्धार्थ' (1972), 'आहिस्ता आहिस्ता' (1981), 'विजेता' (1982), 'उत्सव' (1984) सहित अन्य फिल्मों में काम किया है।


No comments: