ये शैतान (बेटा ध्रुव) है और ये उसकी मां (रितु)-- सिपाही महिपाल

गुरुग्राम में अक्टूबर 13 को ऐसा दोहरा हत्याकांड हो गया जिससे पूरा देश हैरान हो उठा। जज की सुरक्षा में लगे सिपाही ने ही जज की पत्नी और उसके बेटे को गोली मार दी। अक्टूबर 14 को अस्पताल में दोनों की जान चली गई। हालांकि मामले में एक नया मोड़ आ गया है। जज की पत्नी सिपाही से बंगले में बहस करती थी। आखिर वो कौन सी बात थी। हम आपको बताते हैं। 40 साल के जिस सिपाही पर दो हत्याओं का आरोप लगा है वो जज कृष्णकांत के परिवार से काफी घुला मिला था। अक्सर वो ही उनके परिवार के साथ उनकी सुरक्षा के लिए जाता था। डेढ़ साल से वो जज की सुरक्षा में तैनात था। हालांकि एक बात से जज की बीवी उससे रूठ गयी थी।
सिपाही महिपाल का एक बड़ा राज सामने आया है जिसने हत्या की वजह सामने ला दी है। दरअसल महिपाल पहले हिन्दू था। आठ महीने पहले ही महिपाल ने किसी बात पर हिन्दू धर्म त्याग दिया था। इसके बाद वो ईसाई बन गया था। जबसे महिपाल ने अपना धर्म बदला था, जज की पत्नी रितु सिपाही को उलाहना देती थी। वो परिवार से घुला मिला था, इस वजह से बंगले में रितु उसको धर्म बदलने पर अक्सर डांटती रहती थी। इसी बात से वो बहुत गुस्से में आ गया था और उसने ये कदम उठा लिया।
वहीं, गुडगांव गोली कांड में पुलिस ने सुरक्षा गार्ड महिपाल को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। मामले के गंभीरता से लेते हुए हरियाणा पुलिस ने जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है।डीसीपी सुलोचना गजराज के नेतृत्व में बनी इस SIT में डीसीपी, 2 एसीपी, और 4 इंस्पेक्टर शामिल हैं।
अवलोकन करें:--

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार हिन्दू धर्म की प्रथाओं के खिलाफ पूरी दुनिया में दुष्प्रचार करने के बाद ईसाई मिशनरिया...


NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
गुरुग्राम में जज की पत्नी और बेटे के साथ हुए कांड में एक नया खुलासा हुआ है कि गनर ने कार की ड्राइविंग के विवाद के चलत....

एएनआई के मुताबिक, अक्टूबर 14 को डीसीपी सुलोचना ने कहा है कि यह अब तक साफ नहीं है कि आरोपी ने जज की पत्नी और बेटे को क्यों मारा। उन्होंने कहा कि आरोपी की रिमांड की मांग की जाएगी और जांच आगे चलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 40 वर्षीय महिपाल यादव डेढ़ साल से जज कृष्णकांत की सुरक्षा में तैनात था। उसने हिन्दू धर्म को त्याग कर ईसाई धर्म अपनाया था। बताया जा रहा है कि धार्मिक बातों पर जज की पत्नी के साथ उसकी बहस होती थी। पुलिस हिरासत में भी महिपाल कह रहा था कि धर्म परिवर्तन को लेकर जज की पत्नी उसे परेशान करती थी।
जज के परिवार की सुरक्षा में तैनात गार्ड महिपाल यादव के साथ उनकी पत्नी रितु और बेटे ध्रुव खरीदारी के लिए गुरुग्राम के सेक्टर-51 स्थित आर्केडिया मार्केट आए थे। मार्केट के बीच कार रोककर जैसे ही मां-बेटे बाहर निकले महिपाल ने उन पर गोली चला दी। महिपाल ने रितु के सीने में दो गोलियां मारी और बेटे ध्रुव के माथे पर भी दो गोली मारी। इस दौरान महिपाल ने मौके पर मौजूद लोगों से कहा कि कोई भी बीच में नहीं आएगा, ये शैतान (बेटा ध्रुव) है और ये उसकी मां (रितु)।इसके बाद महिपाल ने दोनों को कार में डालने की कोशिश की लेकिन इसमें असफल रहने पर वो वहां से फरार हो गया।

No comments: