पिछले तीनों तीन राज्यों में सत्ता गंवाने का बाद भाजपा के लिए हरियाणा से अच्छी खबर आई है। यहां के पांचों नगर निगमों में कमल खिला है। रोहतक में भाजपा प्रत्याशी मनमोहन जीते। मनमोहन ने 65,822 वोट हासिल करते हुए कांग्रेस समर्थित सीता राम को 14,776 वोटों से हराया। सीता राम को कुल 51,046 वोट मिले। हिसार से भाजपा के गौतम सरदाना, यमुनानगर से मदन सिंह, पानीपत से अवनीत कौर, करनाल से रेणु बाला विजेता बने हैं।मुख्यमंत्री मनोहर खट्टर ने इसे पार्टी की नीतियों और कार्यकर्ताओं के जज्बे का नतीजा बताया।ML Khattar, Haryana Chief Minister: This win in mayoral elections of BJP is a win of the Government's policies and the party's hard work, especially in Panipat where our candidate won by a massive margin
1. हिसार : भाजपा के गौतम सरदाना 68196
कांग्रेस समर्थित रेखा ऐरन 40105
जीत : भाजपा-28091
2. करनाल : भाजपा की रेणु बाला 69960
इनेलो और कांग्रेस समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार आशा वधवा 60612
जीत : भाजपा-9348
3. पानीपत : भाजपा की अवनीत कौर 126321
कांग्रेस समर्थित अंशु पाहवा 51381
जीत : भाजपा-74940
4. रोहतक : भाजपा के मनमोहन गोयल 65822
कांग्रेस समर्थित सीता राम सचदेवा 51046
लीड : भाजपा-14776
5. यमुनानगर : भाजपा के मदन सिंह 91642
कांग्रेस समर्थित राकेश कुमार 50964
जीत : भाजपा-40678

No comments:
Post a Comment