बैकलेस गाउन में मौनी रॉय और भोजपुरी अभिनेत्री पूनम दुबे ने उड़ाए फैंस के होश

Mouni Roy
Mouni Roy  |  तस्वीर साभार: Instagram
बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय इन दिनों अपनी बॉलीवुड फिल्मों में बिजी हैं, लेकिन उससे वक्त निकालकर वह इंस्टाग्राम पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। जल्द ही मौनी की फिल्म रोमियो अकबर वॉल्टर (रॉ) आने वाली है। इस फिल्म में वे जॉन अब्राहम के अपोजिट नजर आएंगी। वह फिलहाल रॉ के प्रमोशन में बिजी हैं।
हाल ही में मौनी ने प्रमोशन के दौरान की कुछ फोटोज शेयर की। इन फोटोज में वह एक मजेंटा गाउन में नजर आ रही हैं। ये एक वन-शोल्डर थाई-हाई स्लिट गाउन है, जिसमें कटआउट डिटेलिंग दी गई है। इस बैकलेस गाउन में मौनी की टोन्ड लैग्स बेहद हॉट लग रही हैं। मौनी ने अपने इस लुक को स्ट्रेपी हील्स के साथ पूरा किया। अपने इस गाउन के साथ उन्होंने ज्वैलरी कैरी नहीं की। मौनी ने अपने बालों को साइड पार्टिंग के साथ कर्ली लुक दिया। यहां वह सबटल मेकअप में नजर आईं। मौनी के फैंस को भी उनका ये लुक बहुत हॉट लग रहा है।
रॉ की अगर बात करें तो इसमें जॉन के एक जासूस बनने की कहानी और उनके सफर को दिखाया गया है। रॉ 1971 में बर्मा को लेकर लड़े गए युद्ध पर आधारित है। 13 दिन तक चले इस युद्ध में भारत के सामने पाकिस्तान को मुंह की खानी पड़ी थी। ये दुनिया के सबसे छोटे युद्धों में से एक है। ये फिल्म 5 अप्रैल 2019 को रिलीज होगी।
आपको बता दें कि मौनी ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत पिछले साल फिल्म गोल्ड से की थी। इस फिल्म में वह अक्षय कुमार के साथ नजर आई। रॉ के बाद भी मौनी के पास कई फिल्में हैं। वह आलिया भट्ट और रणबीर कपूर स्टारर अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली हैं। ये फिल्म 20 दिसंबर 2019 को रिलीज होगी। इसके अलावा मौनी, नवाजद्दीन सिद्दीकी के साथ "बोले चूड़ियां" और राजकुमार राव के साथ "मेड इन चाइना" में काम करेंगी।
 टिप टिप बरसा पानी
आपने मोहरा फिल्म देखी होगी तो आपको याद होगा कि टिप टिप बरसा पानी गाने पर रवीना टंडन और अक्षय कुमार ने खूब वाहवाही लूटी थी। यह गाना उस साल सुपर डुपर हिट रहा था और अबतक लोगों की जुबान पर है। इस गाने को लेकर कई रिमीक्स और वीडियो बन चुके है। भोजपुरी फिल्मों की स्टार पूनम दुबे ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह काफी शानदार अंदाज में डांस कर रही है। 
इस वीडियो में वह मोहरा फिल्म के गाने टिप टिप बरसा पानी पर डांस कर रही है। काली साड़ी में पूनम दुबे इस गाने में काफी खूबसूरत लग रही है। रवीना टंडन पर फिल्माया गया यह गीत उस दौर में काफी पोपुलर हुआ था जिसपर एक पूनम ने अपने डांसिंग मूव्स दिखाए है।
पूनम दुबे के इस रेन डांस पर काफी लोग प्रतिक्रिया दे रहे है। एक यूजर ने कहा है कि मैडम जी आपने रवीना जी को भी फेल कर दिया। रेन डांस का वीडियो पूनम पांडे की अदाओं की वजह से काफी पोपुलर हो रहा है। काली साड़ी और अपनी अदाओं की वजह से यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गौर हो कि पूनम पांडे ने हाल ही में  स्पेशल डांस नंबर किया था जिसको लेकर वह सुर्खिओं में रही थी।
पूनम दुबे को एक उम्दा अदाकारा के अलावा बेहतरीन डांसर के रूप में भी जाना जाता है। कुछ वक्त पहले की बात करें तो पूनम दुबे का 'कजरारे कजरारे' डांस बेहद वायरल हुआ था जिसके बाद उनकी पोपुलैरिटी ग्राफ में काफी इजाफा हुआ था।
अवलोकन करें:-
इस वेबसाइट का परिचय

NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
मॉडल ट्विंकल कपूर मॉडलिंग इंडस्ट्री में अब एक लोकप्रिय नाम बन गई हैं। ट्विंकल अपनी हॉट बिकिनी तस्वीरें इंस्टाग्र...


इस वेबसाइट का परिचय
NIGAMRAJENDRA.BLOGSPOT.COM
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की सबसे हॉट एक्ट्रेस में शामिल अभिनेत्रियों में टॉप पर हैं। 5 जनवरी को दीपिका का जन्मदिन है...




पूनम दुबे चना जोर गरम, लूटेरे, मोहब्बत, रंगदारी टैक्स, बहुरानी, हम है जोड़ी नंबर वन, ये मोहब्बते, द रियल इंडियन मदर, ये मोहब्बतें, इंतकाम, जानम, घुस के मारब, हमार फर्ज और बाबा रंगीला जैसी फ‍िल्‍मों में अभिनय कर चुकी हैं। पूनम भोजपुरी के लगभग हर बड़े अभिनेता के साथ काम कर चुकी है और कई हिट फिल्में दे चुकी है।

No comments: