किशोर कुमार की पहली वाइफ रूमा गुहा ठाकुराता का निधन हो गया है। उनके बेटे आयान गुहा ठाकुराता ने कन्फर्म किया है। रूमा का अंतिम संस्कार शाम को कोलकाता में किया जाएगा। रूमा के निधन पर पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक रूमा ने सुबह 6 बजे अंतिम सांस ली थी। आखिरी वक्त में वह अपने घर बालीगंगे प्लेस में रह रही थी। रूमा 84 साल की थीं। रूमा का जन्म 3 नवंबर 1934 को हुआ था। रूमा के बेटे आयान गुहा ठाकुराता ने कहा- उनकी मौत नींद में ही हो गई थी।आयान कहते हैं- हमारे फैमिली डॉक्टर ने सुबह कन्फर्म किया है। आयान ने कहा कि हमारे दादा अमित कुमार शाम तक यहां पहुंचेंगे। इसके बाद ही उनके अंतिम संस्कार को लेकर कोई फसला लिया जाएगा।
साल 1951 में की थी शादी
किशोर कुमार और रूमा ने साल 1951 में शादी की थी। किशोर और रूमा के एक बेटा अमित कुमार है। अमित कुमार फेमस सिंगर हैं। किशोर और रूमा की शादी महज सात साल तक चली थी। दोनों साल 1958 में अलग हो गए थे।
किशोर कुमार और रूमा ने साल 1951 में शादी की थी। किशोर और रूमा के एक बेटा अमित कुमार है। अमित कुमार फेमस सिंगर हैं। किशोर और रूमा की शादी महज सात साल तक चली थी। दोनों साल 1958 में अलग हो गए थे।
किशोर कुमार से अलग होने के बाद रूमा ने साल 1960 में उन्होंने अरुप गुहा ठाकुरता से शादी की थी। इस शादी से उनके दो बच्चे- आयान गुहा ठकुराता और एक बेटी- सरमोना गुहा ठाकुराता है। आयान और सरमोना दोनों ही सिंगर्स हैं।
ममता बनर्जी ने दी श्रद्धांजलि
रूमा के निधन के बाद पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि है। ममता बनर्जी ने लिखा- रूमा गुहा ठाकुरता के निधन से दुखी हूं। सिनेमा और संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवार और उनके प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना है।

रूमा गुहा ठकुराता फिल्म डायरेक्टर सत्यजीत रे की भांजी है। उन्होंने अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत 40 के दशक में फिल्म ज्वार-भाटा से की है। उन्होंने फिल्म गंगा, अभिजान, पालातक, एंटोनी फिरंगी और बालिका वधु जैसी फिल्मों में काम किया है।
No comments:
Post a Comment