आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार
लोकतंत्र का मंदिर, मस्जिद, गुरद्वारा और चर्च कही जाती है संसद। संविधान इसकी आत्मा कहलाती है। पुजारी, मौलाना, ग्रंथी और पादरी कहलाते हैं सांसद। इन्हीं सांसदों की आवाज़ को हम जनता की आवाज़ कहते हैं। यह मान लेते हैं कि सांसद के रूप में मंदिर का पुजारी जो कवायद कर रहा है वही पूजा है। इसी पूजा में आस्था होती है भक्तों की। जी हां, वही भक्त जिन्होंने मतदाता बनकर इन सांसदों को लोकतंत्र के मंदिर में भेजा है।
पंडित, मौलाना, ग्रंथी और पादरी के तौर पर नियुक्ति की शपथ लेते हुए ये सांसद अचानक ही कुछ भूलने लग गये। बोलना था कुछ, कुछ और बोलने लग गये। प्रज्ञा सिंह ठाकुर अपना नाम ही गलत पढ़ गयीं। गलत को सही बताकर गलत कर गयीं। रिकॉर्ड चेक कराया गया, तो इस बात का खुलासा हुआ। राहुल गाँधी शपथ के बाद हस्ताक्षर करना ही भूल गए। ऐसा लगा कि लोकतंत्र के मंदिर में सच्चाई का 'राम नाम सत्य' करने की ठान ली गयी थी। जैसे-जैसे 'धर्म' का जयघोष हो रहा था, अधर्म की अग्नि धधकने लगी थी। जिन्ना की तस्वीर को पाकिस्तान भिजवाने की रट लगाते रहे अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम की देशभक्ति शपथ के वक्त जाग उठी- भारत माता की जय, जय श्री राम, वंदेमातरम् के नारे फूटने लगे।
समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान ने 'वंदे मातरम' कहने से इनकार कर दिया, उन्होंने इसे 'इस्लाम के खिलाफ' करार दिया है। उत्तर प्रदेश के संभल से चुनाव जीतने वाले शफीकुर्रहमान ने शपथ लेने के बाद कहा, 'जहां तक वंदे मातरम का ताल्लुक है, यह इस्लाम के खिलाफ है और हम इसे नहीं मान सकते।'
सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी रहे, जिन्होंने भाजपा के 'जय श्रीराम' व 'वंदे मातरम्' के नारों के बीच जून 18 को 17वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली।
अवलोकन करें:-
जो असदुद्दीन ओवैसी कह रहे थे कि इस देश में मुसलमान किराएदार नहीं है, उन्हें देखते ही जय श्री राम का ऐसा शोर उठा मानो पंडित मत्रोच्चार कर रहे हों। ओवैसी ने दोनों हाथ उठाकर 'मंत्रोच्चार' जारी रखने को कहते रहे। मगर, जल्द ही संविधान की रस्मी शपथ लेकर बोलते सुने गये- जय भीम, जय मीम, अल्ला-हू-अकबर, जय हिन्द। यह अलग किस्म की आयतें रहीं। पश्चिम बंगाल से चुनकर आए सांसदों ने जय श्री राम के नारे लगाए, तो कई ऐसे भी रहे जिन्होंने साथ में मां दुर्गा और मां काली की जय भी जोड़ दिया। एक्टर रविकिशन ने 'हर हर महादेव' का नारा बुलन्द किया। ईश्वर की शपथ लेकर संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखने का संकल्प अचानक संविधान के लिए ली गयी शपथ तोड़ते हुए अपने-अपने ईश्वर के प्रति कथित सच्ची श्रद्धा और कथित निष्ठा रखने के संकल्प में बदल गया। अपने-अपने ईश्वर हो गये। उन ईश्वरों के लिए नारे भी अपने-अपने और एक-दूसरे से अलग थे। हर नारा दूसरे नारे को दबाता दिख रहा था। हर ईश्वर का भक्त दूसरे ईश्वर के भक्तों को नीचा दिखा रहा था। ऐसा करते हुए सभी अपने-अपने ईश्वर को श्रेष्ठ बताते दिख रहे थे।
लेकिन जय श्रीराम के नारों से संसद को गरमाने वाले विवादित बनाए गए अयोध्या, काशी और मथुरा को हल करने के लिए कोर्ट की तरफ देखते हैं, क्या ये सभी सांसद इन धार्मिक स्थलों को विवादित बनाने वाले नेताओं, इतिहासकारों और पार्टियों पर ठोस कार्यवाही करने के लिए कोर्ट जायेंगे? क्या जय श्रीराम नारे को लॉलीपॉप की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं?
लोकतंत्र का मंदिर, मस्जिद, गुरद्वारा और चर्च कही जाती है संसद। संविधान इसकी आत्मा कहलाती है। पुजारी, मौलाना, ग्रंथी और पादरी कहलाते हैं सांसद। इन्हीं सांसदों की आवाज़ को हम जनता की आवाज़ कहते हैं। यह मान लेते हैं कि सांसद के रूप में मंदिर का पुजारी जो कवायद कर रहा है वही पूजा है। इसी पूजा में आस्था होती है भक्तों की। जी हां, वही भक्त जिन्होंने मतदाता बनकर इन सांसदों को लोकतंत्र के मंदिर में भेजा है।
पंडित, मौलाना, ग्रंथी और पादरी के तौर पर नियुक्ति की शपथ लेते हुए ये सांसद अचानक ही कुछ भूलने लग गये। बोलना था कुछ, कुछ और बोलने लग गये। प्रज्ञा सिंह ठाकुर अपना नाम ही गलत पढ़ गयीं। गलत को सही बताकर गलत कर गयीं। रिकॉर्ड चेक कराया गया, तो इस बात का खुलासा हुआ। राहुल गाँधी शपथ के बाद हस्ताक्षर करना ही भूल गए। ऐसा लगा कि लोकतंत्र के मंदिर में सच्चाई का 'राम नाम सत्य' करने की ठान ली गयी थी। जैसे-जैसे 'धर्म' का जयघोष हो रहा था, अधर्म की अग्नि धधकने लगी थी। जिन्ना की तस्वीर को पाकिस्तान भिजवाने की रट लगाते रहे अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम की देशभक्ति शपथ के वक्त जाग उठी- भारत माता की जय, जय श्री राम, वंदेमातरम् के नारे फूटने लगे।
समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान ने 'वंदे मातरम' कहने से इनकार कर दिया, उन्होंने इसे 'इस्लाम के खिलाफ' करार दिया है। उत्तर प्रदेश के संभल से चुनाव जीतने वाले शफीकुर्रहमान ने शपथ लेने के बाद कहा, 'जहां तक वंदे मातरम का ताल्लुक है, यह इस्लाम के खिलाफ है और हम इसे नहीं मान सकते।'
सर्वाधिक आकर्षण का केंद्र ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी रहे, जिन्होंने भाजपा के 'जय श्रीराम' व 'वंदे मातरम्' के नारों के बीच जून 18 को 17वीं लोकसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली।
अवलोकन करें:-
लेकिन जय श्रीराम के नारों से संसद को गरमाने वाले विवादित बनाए गए अयोध्या, काशी और मथुरा को हल करने के लिए कोर्ट की तरफ देखते हैं, क्या ये सभी सांसद इन धार्मिक स्थलों को विवादित बनाने वाले नेताओं, इतिहासकारों और पार्टियों पर ठोस कार्यवाही करने के लिए कोर्ट जायेंगे? क्या जय श्रीराम नारे को लॉलीपॉप की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं?
No comments:
Post a Comment