BJP में एंट्री से पहले होती है वाशिंग मशीन में गुजरात के निरमा पावडर से धुलाई : रावसाहेब दानवे पाटिल, केंद्रीय उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री

Image result for रावसाहेब दानवे पाटिलभारतीय जनता पार्टी (BJP) नेता व केंद्रीय उपभोक्ता मामले राज्य मंत्री रावसाहेब दानवे पाटिल ने एक ऐसा विवादित बयान दिया जो उनके साथ-साथ भाजपा के लिए भी परेशानी का सबब बन सकता है। महाराष्ट्र के जलना में एक सभा को सबोधित करते हुए रावसाहेब दानवे पाटिल ने कहा कि भाजपा के पास गुजरात का निरमा पावडर है और बीजेपी में किसी भी शख्स की एंट्री से पहले इससे  उसकी धुलाई की जाती है।
महाराष्ट्र के जलना में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, 'भाजपा के पास एक वॉशिंग मशीन है। दूसरी पार्टी के कचरे को पार्टी में लेने से पहले वाशिंग मशीन में डालकर साफ करते हैं फिर अपनी पार्टी में लेते हैंकिसी को भी पार्टी में लेने से पहले, हम उन्हें मशीन में धोते हैं। हमारे पास गुजरात का निरमा पावडर है। जिससे वह कचरे को स्‍वच्‍छ करते हैं
राव साहेब दानवे पाटिल केंद्र सरकार में मंत्री बनने से पहले भारतीय जनता पार्टी महाराष्‍ट्र के प्रदेश अध्‍यक्ष थे हालांकि, मंत्री बनने के बाद उन्‍होंने राज्‍य पार्टी अध्‍यक्ष पद से इस्‍तीफा दे दिया राव साहेब महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनावों (Maharashtra assembly election) को लेकर बुधवार(28.08.19) को महाजनादेश यात्रा सभा को संबोधित कर रहे थे
यह पहली बार नहीं है जब रावसाहेब दानवे ने इस तरह का विवादित बयान दिया हो। इसी साल लोकसभा चुनाव के दौरान महाराष्ट्र के जालना में दाल खरीद को लेकर  कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए एक सवाल पर वह भड़क गए थे। तब उन्होंने कहा, ' उन्होंने कहा कि राज्य सरकार तो दाल खरीद रही है। तुम अखबार ज्यादा पढ़ते हो। अरहर, कपास, दलहन का रोना तुम लोग अब बंद करो।' इस दौरान उन्होंने अपशब्दों का प्रयोग भी किया था। यही नहीं दानवे ने किसानों की आत्महत्या को लेकर भी विवादित बयान दिया था।

इससे पहले भाजपा में कई और नेता भी विवादित बयान दे चुके हैं जिस वजह से पार्टी की काफी किरकिरी हुई थी। हाल ही में भाजपा की भोपाल से लोकसभा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने शंका जाहिर करते हुए कहा था कि बीजेपी नेताओं की मौत की विपक्ष मारक क्षमता की वजह से हो रही है।

No comments: