![]() |
प्रतीकात्मक चित्र |
लड़कियों के खरीद फरोख्त के आपने बहुत से किस्से सुने होंगे। जहाँ औरतों को खरीद कर के धंधे में उतार दिया जाता हैं। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि औरतों को एक साल के लिए किराए पर अपनी बीवी बनाया जा सकता है। ये खबर सुनकर आप चौंक सकते हैं। लेकिन ये सच है और ऐसा कहीं और नहीं बल्कि अपने देश में ही होता है। हम बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश की।
मध्यप्रदेश अपने आप में कहने को एक बड़ा राज्य हैं इसी राज्य में शिवपुरी नामक एक जगह है। यह जगह ‘धड़ीचा प्रथा’ के कारण सुर्खियों में रहता है। हर साल यहां एक मंडी लगती है और प्रथा के नाम पर लड़कियों को खड़ा कर उनका सौदा किया जाता है। औरतों की इस मंड़ी में पुरुष आते हैं और अपनी पसंद की लड़की का कीमत तय करते हैं जिनकी कीमत 15 हजार से 25 हजार तक होती है।
इस कुप्रथा के अनुसार, लड़की के घरवाले 1 साल के लिए किसी भी अनजान शख्स से उसकी शादी करवा देते हैं। इसके साथ ही अगर वो शख्स चाहे तो अधिक पैसे देकर उस लड़की को अधिक समय तक अपनी बीबी बनाकर रख सकता है। सौदा पक्का होने के बाद 10 रूपये से लेकर 100 तक स्टाम्प पेपर पर लड़कियों की सौदेबाजी की लिखा-पढ़ी होती है।(साभार)
No comments:
Post a Comment