
आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। ये वही दिग्विजय हैं, जो आतंकवादियों को "जी" लगाकर सम्बोधित करते हैं। "हिन्दू आतंकवाद" और "भगवा आतंकवाद" के नाम पर इस्लामिक आतंकवाद को संरक्षण देते रहे, जिसने कांग्रेस को धरातल पर ला दिया।
दूसरे, इन्हें केवल हिन्दू धर्म में कमियां दिखती हैं, मदरसों में हो रहे, बच्चियों के साथ हो रहे कुकर्म, बच्चों को उन्हीं के भोपाल के मदरसे में जंजीरों से बांध कर रखा जा रहा है, उनसे भीख मंगवाई जा रही है, नहीं दिखता। अगर दिखता है, तो बोलने की हिम्मत नहीं। उनके इन्ही बयानों से लोग उन्हें हिन्दू विरोधी के नाम से जानने लगे है।
दिग्विजय हों या कांग्रेस, किसी को चर्चों में होते ननों के साथ होते बलात्कार दिखाई नहीं देते। बलात्कार पीड़ित को चर्च से बेदखल कर दिया जाता है। कोई नहीं बोलता, क्यों? निम्न लिंक का अवलोकन करे:-
दिग्विजय ने आगे कहा, 'राजनीतिक हित रखने वाले लोगों ने 'जय श्री राम' के नारे को हाईजैक कर लिया है। वास्तव में यह नारा जय सिया राम होना चाहिए। जब हम भगवान राम के नाम का जयकारा लगाते हैं तो हम सीता को क्यों भूल जाते हैं?' इसके बाद वहां मौजूद साधुओं ने 'जय सिया राम' का जयकारा लगाया।
राज्य सरकार आध्यात्मिक विभाग की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य भर के संत-साधुओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में नर्मदा मंदाकिनी ट्रस्ट के चेयरमैन कंप्यूटर बाबा भी शामिल हुए। इस मौके पर कंप्यूटर बाबा ने सरकार से मंदिर के लिए हमेशा के लिए भूमि का आवंटन करने की मांग की। उन्होंने कहा, 'मंदिर को मुफ्त बिजली और साधुओं को वृद्धावस्था पेंशन मिलना चाहिए।'
इस मौके पर राज्य के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, 'हम उद्योगपतियों एवं कारोबारियों को जमीन देते हैं, तो हम साधुओं को जमीन क्यों नहीं देंगे? भविष्य में साधुओं को इस तरह की मांग करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।'
विवादित बयानों के धनी
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह अपने बयानों के चलते अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर बीजेपी और बजरंग दल पर बड़ा बयान दिया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुसलमानों से ज्यादा गैर-मुसलमान आईएसआई के लिए जासूसी कर रहे हैं। इसके साथ दिग्विजय सिंह ने बीजेपी और बजरंग दल पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से पैसा लेने का भी आरोप लगाया था। दिग्विजय सिंह के इस बयान की बीजेपी ने आलोचना की है।
#WATCH MP: Congress leader Digvijaya Singh says, "Bajrang Dal, Bharatiya Janata Party (BJP) are taking money from ISI (Inter-Services Intelligence). Attention should be paid to this. Non-Muslims are spying for Pakistan's ISI more than Muslims. This should be understood." (31.08) pic.twitter.com/NPxltpaRZA— ANI (@ANI) September 1, 2019
उन्होंने कहा कि बजरंग दल और बीजेपी आईएसआई से पैसा ले रहे हैं, इस पर थोड़ा ध्यान दीजिए।दिग्विजय सिंह ने देश की खराब होती अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में अर्थव्यवस्था बिगड़ रही है, नौकरियां नहीं हैं, अपना घाटा पूर्ति करने के लिए आरबीआई है, मोदी को सभी बातें छोड़कर अर्थव्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए।बजरंग दल व भाजपा के आईटी सेल के पदाधिकारी द्वारा ISI से पैसे लेकर पाकिस्तान के लिए जासूसी करते हुए मप्र पुलिस ने पकड़ा है। मैंने यह आरोप लगाया है जिस पर मैं आज भी क़ायम हूँ। चैनल वाले ये सवाल भाजपा से क्यों नहीं पूछते।— digvijaya singh (@digvijaya_28) September 1, 2019
इससे पहले दिग्विजय सिंह ने पुलवामा हमले को खुफिया विभाग की बड़ी चूक बताया था। दिग्विजय सिंह ने कहा था कि अगर कोई दूसरा देश होता तो प्रधानमंत्री न सही, गृह मंत्री को तो इस्तीफा देने पर मजबूर कर दिया जाता लेकिन यहां पर जो कोई भी इन मसलों पर सवाल उठाता है उसे देशद्रोही घोषित कर दिया जाता है।
मुंबई हमले में शहीद हुए हेमंत करकरे पर बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा के बयान के बाद दिग्विजय सिंह ने आरएसएस पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि जो संघ की मर्जी के खिलाफ बोलता है वो देशद्रोही होता है। भारत के शहीद भी अगर संघ को पसंद नहीं तो वो 'शैतान' हैं।
No comments:
Post a Comment