शादी के नाम चल रहे फर्जी वैवाहिक ब्यूरो पर कब होगी कार्यवाही ?


आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
मोदी सरकार ने अपने शासन में अनेको शैल कंपनियों को बंद कर, भ्रष्टाचार और हवाला आदि पर लगाम लगाने का प्रयास किया। ये सभी बोगस कंपनियां राजनीतिक संरक्षण में चल रही थीं, लेकिन देश में और कई ऐसी मैरिज ब्यूरो नामक संस्थाएं कार्यरत हैं, जो शादियां करवाने के नाम पर मजबूर लोगों से धन वसूल रही हैं। पता नहीं कितने मजबूर लोग इनके शिकार हो रहे हैं। शादी करवाने के  नाम पर समाचार-पत्रों में विज्ञापन प्रकाशित करते हैं और जब जीवन साथी की तलाश में उनको फोन किया जाता है, खाते में 4 से 5 हज़ार रूपए जमा करवाने के लिए कहा जाता है, जैसे-तैसे बात 3000 पर तय हो जाने पर, खूबसूरत तीन-चार महिलाओं के फोटो फोन नंबर सहित व्हाट्सअप पर भेजती जाती हैं, जिनसे एक बार बात होने के बाद दुबारा बात ही नहीं हो पाती। शादी करवाने वाले विज्ञापनदाता भी खाते में रूपए जमा होने के बाद फोन ही नहीं सुनते।
इन जालसाज़ों के विरुद्ध प्रतिष्ठित शादी करवाने वाली एजेंसीज को भी आवाज़ उठानी चाहिए, क्योकि इन जालसाज़ों के चक्कर में उनकी विश्वसनीयता भी प्रभावित होगी। यह बहुत गंभीर मुद्दा है, जिस पर मंथन जरुरी है।
अभी एक 68 वर्षीय विधुर ने इन संस्थाओं द्वारा की जा रही जालसाज़ी के विषय में अपनी आपबीती बताई। दरअसल, बच्चों की शादी उपरान्त, लगभग तीन वर्ष पूर्व अपनी धर्मपत्नी के निधन होने के कारण, अपना शेष जीवन एक नए जीवन साथी के साथ व्यतीत करने हेतु प्रकाशित विज्ञापनकर्ता से संपर्क करने पर 45 से 55 वर्षीय तलाकशुदा एवं विधवा महिलाओं के चित्र व्हाट्सअप पर भेजे, दिए फोन पर सम्पर्क करने पर उत्तर मिला "पहले 5000 रूपए हमारे खाते में जमा करवाएं, उसके बाद आगे की बात करवाई जाएगी।" खैर, 3000 रूपए में बात पक्की हुई और रूपए जमा करवाने के बाद केवल एक बार बातचीत हुई, उसके बाद कोई फोन सुनने को तैयार नहीं।
देखिए 68 वर्षीय विधुर के लिए व्हाट्सअप पर भेजी निम्न विवरण, कोई तलाकशुदा तो कोई विधवा:-
*Vandana Mishra
 40 yrs
Telecom officer
 Income 5 lakhs
 Education msc
 Widow
Address Delhi
 Hello
Sirji
 Kya huwa
 *HDFC BANK
A/C-50200042637020
NAME- PASAND MATRIMONY
IFSC COAD- HDFC 0000284
BRANCH -GORAKHPUR
Hello sir\
* Ye mam he
 Delhi ki hai
 Rekha Rajput naam hai Inka
 Proper Delhi ki rehne wali hai ye
 50 sal ki Umra Hai Unki
*Name:pramila mishra
Age:50
Hight:5.4
Government teacher
Noida
 Bank name SBI bank
A/c  37345901181
Ifsc code.SBIN0011768
NAME: SHUBHWELCOME MATRIMONY SERVICES
BRANCH CHANDKHEDA AHMEDABAD
* Sunita sharma
 52 yrs wido
 No child
Govt job delhi
 Delhi  lajpat nagar आदि आदि।
उसके बाद एक और विज्ञापनदाता से संपर्क किया, उससे 2000 रूपए में बात तय हुई, परिणाम वही बाबाजी का ठुल्लू।
धोखेबाज़ों के चुंगल में फंसे, इस पीड़ित को होने वाली संभावित पत्नी से किसी धन अथवा काम की इच्छा नहीं। केवल पत्नी वियोग में खाली समय बिताने गृहस्थ कार्यों में दक्ष जीवन साथी की कामना है। पीड़ित को वैसे किसी चीज़ की जरुरत नहीं। बस जीवन के अकेले पल में दुःख-सुख में एक भागीदार की जरुरत है, जिसका ये वैवाहिक ब्यूरो लाभ उठा रहे हैं। 
हमारे समाज में बहुत ऐसे बुजुर्ग महिला एवं पुरुष हैं,  जिनके परिवार में कोई नहीं होता और कुछ ऐसे भी हैं, जिनके परिवार होते हुए भी किन्ही कारणों से एकाकी जीवन व्यतीत कर रहे हैं, अपनी पारिवारिक मान-मर्यादा के कारण वृद्ध आश्रम या Old age homes में नहीं जाना चाहते। जिन्हे इस आयु में सहारे की बहुत सख्त जरुरत होती है। परन्तु किस्मत के आगे मजबूर हैं।
ऐसे में प्रश्न होता है कि क्या सरकार ऐसे दगाबाजों से जनता को राहत दिलवाकर, उनके डूबे रूपए वापस ही नहीं दिलवाएगी, बल्कि ऐसे अपराध के लिए दण्डित करेगी ?  हालाँकि यह पीड़ित मुकदमा करने किसी वकील के पास गया, लेकिन वकील ने कहा "केस तो कर दूंगा, हो सकता है, आपकी शादी भी करवा दें, लेकिन संभव है कल आपको ही ये गैंग किसी ऐसी मुसीबत में डाल दें कि जो आपकी पहली धर्मपत्नी से बच्चों के लिए भी जी का जंजाल बना सकते हैं। क्योकि पीछे ऐसी घटनाएं हुई, कि जिससे शादी हुई उसी को बलात्कार के केस में फंसा केस को ख़त्म करने के लिए मोती रकम वसूली हैं। आप तो गनीमत है इतने में ही छूटे। और भविष्य में ऐसे विज्ञापनों के चक्कर में मत पड़ो। और अब तो बलात्कार के विरुद्ध इतने सख्त कानून बन गए हैं, अगर इसमें फंसा दिया, तो बाकी बची ज़िन्दगी कलंकित हो जाएगी, साथ में बच्चों का भी..."
महिलाओं के सम्मान में किसी भी महिला का चित्र प्रकाशित नहीं कर रहा। ताकि कोई सम्मानित निर्दोष महिला इन जालसाज़ों के चक्कर में बदनाम न हो जाए।        

1 comment:

Unknown said...

Aye shi bath hai. Karvahi honi. Chiye. Ager na arha ho pakdne me tho hum pakda de inhe.
Mera Contact Number: 7905591920