
यूथ कांग्रेस का राष्ट्रीय संयोजक है हरजित सिंह भट्टी
ये हरजित सिंह भट्टी हैं वैसे तो पेशे से डॉक्टर हैं, लेकिन इन्हें डॉक्टरी से ज्यादा राजनीति पसंद है। इसमें कोई बुराई भी नहीं, इसलिए इन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर ली। इस समय हरजित सिंह भट्टी यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक है।

आयुष्मान योजना पर फैलाया भ्रम
मोदी सरकार ने दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत शुरू की है। जिस पर पूरा विश्व रिसर्च कर रहा है लेकिन इस डॉक्टर हरजित सिंह भट्टी ने इसकी योजना की जमकर आलोचना की।
शुरुआत में तो ये लगा कि एक डॉक्टर ऐसी बात कह रहा है, लेकिन पर्दे के पीछे ये छुपाकर रखा गया कि ये बोल एक डॉक्टर के नहीं, बल्कि कांग्रेसी कार्यकर्ता के हैं।
टुकड़े-टुकड़े गैंग का किया समर्थन


मोदी सरकार को बदनाम करने की साजिश
मोदी सरकार को बदनाम करने के लिए इस कांग्रेसी डॉक्टर ने एक नया प्रोपेगैंडा रचा, ये खबर फैलाई की एम्स के डॉक्टर सामूहिक रूप से आत्महत्या करना चाहते हैं।
एक लोकतांत्रिक देश में हर किसी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन कोई डॉक्टरी जैसे पवित्र पेशे की आड़ में कांग्रेसी कार्यकर्ता बनकर बात करने लगे और अपनी पहचान छिपाने लगे, तो ये ठीक बात नहीं कही जा सकती है।
No comments:
Post a Comment