कांग्रेसी सरकारों में ‘हिन्दू’ शब्द लिखना हुआ अपराध, दुकानदारों के खिलाफ FIR दर्ज


आर.बी.एल.निगम, वरिष्ठ पत्रकार 
कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं में हिन्दू धर्म के प्रति नफरत भरा हुआ है। इसी का नतीजा है कि देश में कांग्रेस की नेतृत्व वाली सरकारों में हिन्दू विरोधी हरकतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। महाराष्ट्र और पंजाब के बाद अब झारखंड में ‘हिन्दू’ बोलना और लिखना अपराध बन गया है। जमशेदपुर में पुलिस ने कुछ ऐसे फल दुकानदारों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए हैं, जिन्होंने ‘हिन्दू फल दुकान’ के बैनर लगाए थे। पुलिस का कहना है कि दुकानदारों के खिलाफ ‘हिन्दू’ शब्द लिखने के खिलाफ केस दर्ज किए गए हैं, क्योंकि यह सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की एक कोशिश है।
सरकार को अगर फलों की दुकानों पर हिन्दू दुकान के बैनरों से आपत्ति थी, तो चेतावनी देकर हटवा जा सकते थे, कि इन तरह के बैनर से ऐसे माहौल में शांति भंग होने से सरकार और पुलिस की परेशानी बढ़ जाएगी, लेकिन FIR दर्ज करना आग में घी का काम न हो जाए।  
जमशेदपुर में कई दुकानों पर बैनर लगाए गए, जिसमें भगवान राम और शिव की तस्वीरें हैं। उसके नीचे दुकानदारों के पते दर्ज हैं। ऐसे बैनरों की तादाद हाल के दिनों में तेजी से बढ़ी है। खासकर उस अफवाह के बाद, जिसमें कहा गया था कि एक विशेष समुदाय के लोग कोरोना महामारी फैलाने के लिए फल और सब्जियों पर थूक लगा रहे हैं। दुकानदारों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में बिक्री घट गई थी क्योंकि एक विशेष समुदाय से जुड़ी खबरें आने के बाद लोगों ने सामान खरीदना कम कर दिया था। ऐसी स्थिति में यही उपाय बचा था कि लोगों में यह संदेश दिया जाए कि दुकानदार राम, हनुमान या शिव भक्त हैं। इसे देखते हुए ऐसे बैनर लगाए गए।
एक टि्वटर यूजर ने इन बैनरों के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस शीघ्र ऐसे बैनर लगे दुकानों पर पहुंची। पुलिस ने बिना किसी नोटिस के दुकानदारों को बैनर हटाने का निर्देश दिया। पुलिस की कार्रवाई देख कई दुकानदारों ने बैनर हटा लिए। जिन दुकानों पर ऐसे बैनर मिले उनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए। छह दुकानदारों सहित आठ लोगों के खिलाफ शांतिभंग करने का मामला भी दर्ज किया गया। एसएसपी अनूप बिरथरे ने कहा वर्तमान माहौल में ऐसा कोई काम नहीं होना चाहिए, जिससे किसी को ठेस पहुंचे। बैनर हटा दिए गए हैं। किसी भी संप्रदाय की भावना को ठेस पहुंचाने का काम होगा तो अवश्य कार्रवाई होगी।


दुकानदारों और ठेले वालों के खिलाफ कार्रवाई का विरोध भी शुरू हो चुका है। पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी के नेता रघुवर दास ने इस कार्रवाई को गलत बताया। उन्होंने पुलिस की इस कार्रवाई को तुष्टिकरण की नीति बताते हुए हेमंत सोरेन सरकार की आलोचना की। रघुवर दास ने कहा है कि सरकार छोटे दुकानदारों को निशाना न बनाए। दास ने चेतावनी दी है कि पुलिस अगर ऐसे दुकानदारों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस नहीं लेती है तो वे विरोध-प्रदर्शन करेंगे। 
झारखंड के पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता सीपी सिंह ने इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए पूछा कि किस कानून के तहत पोस्टर हटाया गया? झारखंड में हिन्दू धर्म का पालन अपराध है? झारखंड सरकार ‘हलाल सर्टीफाइड मार्क’ कब हटा रही वस्तुओं व दुकानों से? एक सम्प्रदाय विशेष के तुष्टिकरण की पराकाष्ठा है। मौलिक अधिकारों का हनन है।
कांग्रेस की सरकारों में हिन्दुओें के खिलाफ हो रही कार्रवाई और हिंसा के पीछे कांग्रेस और उसके नेताओं की नफरत भरी मानसिकता जिम्मेदार है, जो तुष्टिकरण के कारण हिन्दुओं और उसके देवी देताओं का अपमान करते आ रहे हैं। कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टी के नेता किस हद तक हिंदू धर्म के विरोधी हैं, एक नजर डालते हैं-
BJP on Twitter: "गृह मंत्रालय के पूर्व अनु ...
हिन्दू धर्म को दुनियाभर में बदनाम ...
JAIDEEP MAZUMDAR on Twitter: "Never forget, never forgive ...
"हिन्दू आतंकवाद"और "भगवा आतंकवाद"
पाकिस्तान प्रशिक्षित इस्लामिक आतंकवादियों को संरक्षण और बचाव करने की "हिन्दू आतंकवाद" और "भगवा आतंकवाद" को फलीफूत करने बेकसूर और निर्दोष साधु-संत और साध्वियों को झूठे आरोपों में जेल में डाल अमानवीय यातनाएं दी गयीं थीं। इनका सात्विकता को नष्ट किया गया था। विपरीत इसके जनता की आँखों में धूल झोंकने के लिए जिन आतंकवादियों को पकड़ा जाता था, उनकी बिरयानी और कोरमा से सेवा की जाती थी। "हिन्दू आतंकवाद" और "भगवा आतंकवाद" पर प्रकाशित पुस्तकों का फिल्म निर्माता महेश भट्ट और कांग्रेस के दिग्विजय सिंह जैसे नेता विमोचन कर सुर्खियां बटोर रहे थे।      
पंजाब में साधु पर हमला
Two people attacked Swami Pushpendra ji in Punjab Tiday ..Swami ji is attacked with a deadly weapon. Why Sadhus are on target ? What are the intentions and who is behind such criminals ? Kindly look and work for the safety of Sadhus. @HMOIndia @AmitShah @capt_amarinder pic.twitter.com/9QCY2cq0Ng
— Dr.Monika Langeh (@drmonika_langeh) April 24, 2020
पंजाब के होशियारपुर में स्वामी पुष्पेंद्र स्वरुप के ऊपर जानलेवा हमला हुआ। मास्क पहने कुछ हमलावरों ने शुक्रवार रात लगभग 10 बजे स्वामी पुष्पेंद्र स्वरुप पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावर दीवार फांद कर आश्रम में घुसे और स्वामी जी पर हमला कर दिया। स्वामी पुष्पेंद्र स्वरुप को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने पुलिस को बताया कि हमलावरों ने उनके हाथ-पांव बांध दिए और हमला कर उन्हें जख्मी कर दिया। हमलावर आश्रम से 50 हजार रुपए और कुछ अन्य समान लेकर फरार हो गए।
महाराष्ट्र के पालघर में दो साधुओं की हत्या
महाराष्ट्र में कांग्रेस के समर्थन से सरकार बदलते ही हिन्दू विरोधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं। 16 अप्रैल को पालघर में जिस तरह पुलिस की मौजूदगी में दो साधुओं और उनके ड्राइवर की मॉब लिंचिंग की गई है, उससे राज्य के हिंदुओं में दहशत का माहौल है। पालघर में पुलिस के सामने जूना अखाड़ा के दो साधुओं कल्पवृक्ष गिरि महाराज और सुशील गिरी महाराज को पीट-पीटकर मार दिया गया। जूना अखाड़े के दोनों साधु अपने ड्राइवर के साथ मुंबई से गुजरात के सूरत में अपने साथी गुरुभाई के अंतिम संस्कार के लिए जा रहे थे। हैरानी की बात यह है कि महाराष्ट्र पुलिस मूकदर्शक बन सारा तमाशा देखती रही। साधु पुलिस के सामने गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन पुलिसवालों ने उन्हें भीड़ के हवाले कर दिया।

कांग्रेस मुसलमानों की पार्टी है- राहुल गांधी
जम्मू कश्मीर में छपने वाले उर्दू दैनिक अखबार “इंकलाब” ने 12 जुलाई, 2018 को बहुत बड़ा खुलासा किया। फ्रंट पेज पर खबर छापी कि 11 जुलाई को राहुल गांधी ने मुस्लिम बुद्धिजीवियों के साथ ‘सीक्रेट मीटिंग’ में कहा कि कांग्रेस मुसलमानों की पार्टी है। इसके साथ यह खबर भी छपी है कि राहुल ने कहा कि उनका और उनकी मां का कमिटमेंट है कि मुसलमानों को उनका हक मिलना चाहिए और इससे वो कोई समझौता नहीं कर सकते।

गुजरात में मंदिर दर्शन के लिए राहुल ने मांगी माफी
12 तुगलक लेन स्थित अपने निवास पर राहुल गांधी ने लगभग 2 घंटे तक मुस्लिमों से बातचीत की। इस दौरान मुस्लिम नेताओं ने राहुल से आपत्त्ति दर्ज कराई और कहा कि आप तो सिर्फ मंदिर जा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी ने तो मुसलमानों को भुला ही दिया है। मुस्लिम नेताओं की बात सुनकर राहुल गांधी ने कहा कि मैं कर्नाटक में कई मस्जिदों में भी गया हूं। अब मस्जिदों में लगातार जा रहा हूं। खबर ये भी है कि उन्होंने कहा कि गुजरात में मंदिरों में गया था उसके लिए माफी मांगता हूं।

शरिया अदालत लागू करने का राहुल ने किया वादा
सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की मांगें भी मान ली। कहा जा रहा है कि राहुल गांधी ने ये वादा किया कि अगर वे 2019 में देश के प्रधानमंत्री बने तो देश के हर जिले में शरिया अदालत बनाने की मांग पूरी कर देंगे।

राहुल के आदेश से हिंदुओं को ‘गाली’ दे रहे कांग्रेसी!
पिछले साल 11 जुलाई को कांग्रेस नेता शशि थरूर ने हिंदुओं को कट्टरपंथी बताते हुए ‘हिंदू पाकिस्तान’ की बात कही। इसके बाद 13 जुलाई को दिग्विजय सिंह ने हिंदुओं को कट्टरपंथी कहा और भारत के पाकिस्तान बन जाने की बात कही। खबर है कि यह सब राहुल गाधी के आदेश से किया जा रहा है। गौरतलब है कि 11 जुलाई को ही राहुल गांधी ने मुस्लिम बुद्धिजीवियों से मुलाकात की थी और मुलाकात से पहले और बाद वह यही संदेश देना चाहते हैं कि मुस्लिमों की असल हितैषी कांग्रेस है।

कांग्रेस के डीएनए में है हिंदू विरोध
हिंदू विरोध की भावना कांग्रेस के डीएनए में है। 17 दिसंबर, 2010… विकीलीक्स ने राहुल गांधी की अमेरिकी राजदूत टिमोथी रोमर से 20 जुलाई, 2009 को हुई बातचीत का एक ब्योरा दिया। राहुल ने अमेरिकी राजदूत से कहा था, ‘भारत विरोधी मुस्लिम आतंकवादियों और वामपंथी आतंकवादियों से बड़ा खतरा देश के हिन्दू हैं।’ अमेरिकी राजदूत के सामने दिया गया उनका ये बयान कांग्रेस की बुनियादी सोच को ही दर्शाता है। ये कहा जा सकता है कि कांग्रेस हमेशा ही देश की 20 करोड़ की आबादी को खुश करने के लिए 100 करोड़ हिंदुओं की भावनाओं से खिलवाड़ करती रही है।

मणिशंकर अय्यर ने भगवान राम के अस्तित्व पर उठाए सवाल

कांग्रेस पार्टी और उसके नेताओं की हिंदू धर्म, हिंदू देवी-देवताओं में कोई आस्था नहीं है। हिंदू धर्म में आस्था और जनेऊधारी हिंदू बनने का ढोंग करने वाले राहुल गांधी के खासमखास वरिष्ठ कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने हाल ही में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाया था। दिल्ली में राष्ट्र विरोधी संगठन सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित ‘एक शाम बाबरी मस्जिद के नाम’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने भगवान राम, अयोध्या स्थित राम जन्मभूमि स्थल सभी को कठघरे में खड़ा कर दिया। मस्जिद और मुसलमानों के प्रेम में डूबे अय्यर ने कहा कि राजा दशरथ एक बहुत बड़े राजा थे, उनके महल में 10 हजार कमरे थे, लेकिन भगवान राम किस कमरे में पैदा हुए ये बताना बड़ा ही मुश्किल है। इसलिए ये दावा करना कि राम वहीं पैदा हुए थे, यह ठीक नहीं है।

बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी में हिन्दू शब्द से नेहरू को ऐतराज था 
बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में हिन्दू शब्द रखने पर जवाहर लाल नेहरू को घोर आपत्ति थी, उन्होंने इस शब्द को हटाने के लिए कहा था। पंडित मदन मोहन मालवीय पर भी नेहरू ने यूनिवर्सिटी से हिंदू शब्द हटाने के लिये दबाव डाला था। हालांकि उन्होंने अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में मुस्लिम शब्द रखने पर कभी आपत्ति नहीं जताई।
वंदे मातरम को राष्ट्र गीत पर नेहरू को थी आपत्ति 
वंदे मातरम को राष्ट्रगीत बनाने पर जवाहर लाल नेहरू ने आपत्ति जताई थी। उन्हीं की आपत्ति के बाद मुस्लिमों का मनोबल बढ़ा, जिससे आज तक मुस्लिम वंदे मातरम गाने का विरोध करते हैं।
इन्दिरा गाँधी ने साधुओं के खून से पार्लियामेंट स्ट्रीट लाल कर दी थी 
7 नवंबर, 1966 को दिल्ली में हजारों नागा साधु इकट्ठा होकर ये मांग कर रहे थे कि – गाय की हत्या बंद होनी चाहिए, इंदिरा गांधी किसी भी कीमत पर गौ हत्या बंद करने के मूड में नहीं थी। फिर क्या था, दिल्ली में ही इंदिरा गांधी ने जालियावाला कांड दोहराया और जनरल डायर की तरह हजारों नागा साधुओं के ऊपर गोलियां चलवा दीं। इस गोलीबारी में 6 साधु की मौत हो गई, यही नहीं उस समय गौभक्त माने जाने वाले गुलजारी लाल नंदा को इंदिरा ने गृहमंत्री पद से हटा दिया। इस घटना के बाद इंदिरा गांधी कई राज्यों में चुनाव हार गई थीं।
मोदी को हराने के लिए हिन्दू कार्ड 
राहुल गांधी सिर्फ मोदी को हराने के लिए हिन्दू बने हैं… वर्ना पूरे नेहरू परिवार का कभी भी हिन्दू धर्म से नाता नहीं रहा है। यहां तक कि हिन्दू पर्व- त्योहारों में बधाई देना भी अपमान माना जाता है। उदाहरण के लिए इस साल पहली बार कांग्रेस दफ्तर में होली मनाई गई, इससे पहले अघोषित बैन था। राहुल गांधी ने पहली बार लोगों को 2017 में दिवाली की शुभकामनाएं दी।
हज पर सब्सिडी और अमरनाथ यात्रा पर टैक्स 
कांग्रेस ने ही पहली बार मुस्लिमों को हज में सब्सिडी देने और अमरनाथ यात्रा पर टैक्स लगाने का पाप किया। दुनिया के किसी भी देश में हज में सब्सिडी नहीं दी जाती है, सिर्फ कांग्रेस सरकारों ने भारत में मुसलमानों के वोट के लिए ये खैरात बांटना शुरू किया। लेकिन मोदी सरकार ने इसे खत्म कर दिया।

No comments: