महाराष्ट्र : क्या शरद पवार की पार्टी और शिवसेना कांग्रेस को दीमक की तरह चाट रही है?

आज कांग्रेस बहुत ही दयनीय स्थिति से गुजर रही है, उसका कारण है कि जिस किश्ती का कोई खेतांहार नहीं होता, उस किश्ती का वही हाल होता है, जो कांग्रेस का है। मोदी लहर की हवा निकालने के लिए पार्टी बुद्धिजीवियों की सलाह को दरकिनार कर आम आदमी पार्टी का गठन करने के साथ ही कांग्रेस ने स्वयं अपने पतन की पटकथा लिख दी थी। कांग्रेस को जितना नुकसान आम आदमी पार्टी ने पहुँचाया है, भारतीय जनता पार्टी ने नहीं, परन्तु आप दिल्ली और पंजाब में ही अपनी प्रभुत्व दिखा पाने में सफल रही, लेकिन कांग्रेस का ही नुकसान हो गया। अब यह कहना कि महाराष्ट्र में शरद पवार की NCP और शिव सेना मिलकर कांग्रेस को दीमक की तरह चाट रही है, बहुत ही हास्यप्रद लगती है।    
महाराष्ट्र की राजनीति एक बार फिर से तेज़ हो गई है। जहाँ शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ के माध्यम से कांग्रेस पार्टी और उसके आलाकमान पर निशाना साधा, वहीं दूसरी तरफ अब एक कांग्रेस नेता ने ही दावा किया है कि भारत के सबसे पुराने राजनीतिक दल के खिलाफ शिवसेना और NCP साजिश कर रहे हैं। मुंबई कांग्रेस के महासचिव विश्वबंधु राय ने पार्टी अध्यक्ष सोनिया गाँधी को लिखे पत्र में ये आरोप लगाया है।

उन्होंने लिखा कि महाराष्ट्र की सत्ताधारी ‘महा विकास अघाड़ी’ सरकार में कांग्रेस को लगातार दरकिनार किया जा रहा है। मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष रहे संजय निरुपम के करीबी माने जाने वाले नेता ने लिखा कि महाराष्ट्र में नई सरकार के गठन को अब जब 1 वर्ष पूरे हो गए हैं, ऐसा लगता है कि जहाँ शिवसेना और NCP सरकार को चला रही है और कांग्रेस बस उनकी साथी है। उन्होंने लिखा कि कांग्रेस के कोटे के मंत्रियों को संगठन को जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं दिया जा रहा है।

विश्वबंधु ने लिखा, “पार्टी के आम कार्यकर्ताओं को तो पता तक नहीं है कि हमारे मंत्रियों के पास कौन से विभाग हैं। हमारे बाकी दोनों गठबंधन साथी एक साजिश के तहत रणनीति बना कर कार्य कर रहे हैं और अपने-अपने दलों को मजबूत कर रहे हैं। हम ऐसा करने में विफल रहे हैं।” उन्होंने लिखा कि कांग्रेस पार्टी ने 2019 के चुनावों में कई वादे किए थे, उस हिसाब से अब काम ही नहीं हो रहा है। उन्होंने पार्टी से निकल रहे नेताओं को रोकने के लिए भी एक मजबूत स्ट्रेटेजी की जरूरत पर बल दिया।

कांग्रेस नेता ने सोनिया गाँधी को लिखा कि वो शिवसेना और NCP को गठबंधन धर्म का पालन करने को कहें। उन्होंने कहा कि शरद पवार की पार्टी तो दीमक की तरह कांग्रेस को कमजोर करने पर तुली हुई है। इस पत्र से जहाँ राज्य की राजनीति का तापमान बढ़ने की उम्मीद है, वहीं ये भी देखने वाली बात है कि बाकी दोनों दल क्या प्रतिक्रिया देते हैं। साथ ही कांग्रेस आलाकमान के रुख पर भी सबकी नजर होगी।

                                                              विश्वबंधु राय का सोनिया गाँधी को पत्र
उन्होंने लिखा, “महाराष्ट्र सरकार के 1 वर्ष पूरा करने के बावजूद जमीनी स्तर पर प्रदेश में कई विभाग, मंडल और आयोग के पद खाली हैं। एक भी नियुक्ति नहीं की गई है। एक साल में हमारे सारे वादे धरे के धरे रह गए हैं। शिवसेना-NCP को गठबंधन धर्म पर हिदायत देना जरूरी है। हमारे वोट बैंक को हमारे सहयोगी और विरोधी, दोनों ही ओर के राजनीतिक दल खींच रहे हैं। हमारी पार्टी सरकार में मात्र एक सहयोगी दल बन कर रह गई है।”

हाल ही में संजय राउत की पत्नी से पूछताछ के संबंध में ईडी ने तीसरा समन जारी किया था। इससे पूर्व भी वो दो दफा स्वास्थ्य आधार पर जाँच एजेंसी के समक्ष पेश नहीं हुईं थीं। इस मामले को लेकर उनके पति व शिवसेना नेता संजय राउत ने आरोप लगाया था, बीजेपी महाराष्ट्र सरकार को गिराने के लिए ईडी का इस्तेमाल कर रही है। अब पेशी के लिए वर्षा राउत ने केंद्रीय जाँच एजेंसी से 5 जनवरी तक का समय माँगा है।

No comments: