महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के नेता और विधायक अबू आजमी ने एक बार फिर महिलाओं को लेकर विवादास्पद बयान दिया है। आजमी ने कहा कि देश में सामाजिक बुराइयों के बढ़ने का कारण महिलाओं का पर्दा न करना और लिव-इन-रिलेशनशिप का बढ़ता चलन है। सपा नेता के इस बयान की अब काफी आलोचना हो रही है।
अबू के इन बोलों पर हैरान नहीं होना चाहिए, क्योकि जब इनके प्रमुख मुलायम सिंह यादव अपने पुत्र अखिलेश यादव के उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते बलात्कार घटनाओं पर कहते हैं कि "बच्चों से गलती हो जाती है", जो पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है।
लिव-इन-रिलेशन में रहने के बाद बलात्कार का आरोप लगाती हैं
अबू आजमी ने कहा, “लिव-इन रिलेशनशिप कानून गलत है और यह बहुत घातक है। लड़कियाँ और महिलाएँ लिव-इन रिलेशन के नाम पर एक दो साल साथ रहती हैं और फिर पुरुषों पर बलात्कार जैसे गंभीर आरोप लगाकर मामला दर्ज करवाती हैं।”
अबू आजमी ने आगे कहा, “महिलाओं के इन झूठे आरोपों की वजह से एक व्यक्ति की जिंदगी बर्बाद हो जाती है, इसलिए यह कानून ही गलत है।’’ उन्होंने कहा, “देश में पश्चिमी सभ्यता की हवा चल रही है, जिसमें सब बह रहे हैं। ऐसी चीजों पर तुरंत रोक लगाने की जरूरत है।’’
Imagine Rohini,Rana,Arfa's Tweet if any BJP Leader had said this. pic.twitter.com/uQlGQtrJ5P
— Wali (@netaji_bond) February 17, 2021
अबू आजमी के मुताबिक जब महिलाएँ घूँघट में होती थी और सिर पर गोबर ढ़ोती थी तब तक ठीक था। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों के लिए महिलाओं को जिम्मेदार ठहराया। एबीपी न्यूज पर बहस के दौरान उन्होंने एंकर को नंगे घूमने तक की बात कह दी। इसे आप वीडियो में 3:54 पर सुन सकते हैं। आजमी ने पुणे में आत्महत्या करने वाली पूजा चव्हाण और महाराष्ट्र के एक मंत्री के संबंधों के बारे में बात करते हुए ये सारी बातें कही।
22 साल की पूजा चव्हाण बीड जिले के परली की रहने वाली थी। वे हाल ही में पुणे इंग्लिश स्पीकिंग का कोर्स करने आईं थी। 7 फरवरी को पूजा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी। कई लोगों का दावा है कि पूजा का विदर्भ से शिवसेना मंत्री संजय राठौड़ के साथ प्रेम संबंध था। इसी चक्कर में उन्होंने ये कदम उठाया। हालाँकि, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है।
WATCH | समानता का अधिकार भूल गए अबु आजमी ?
— ABP News (@ABPNews) February 17, 2021
संविधान की शपथ, रोमान इसार खान (@romanaisarkhan) के साथ #AbuAzmi pic.twitter.com/phtl7kgCj5
क्या विधायक चुने लेती है जनता और धन्य है टोटीचोर के विधायक
— कैलाश कुर्मी 🇮🇳💯 FB🚩 (@iamkailashhindu) February 18, 2021
नंगे घूमे सही तो कहा
— Sultaan ... (@Momhammad7) February 18, 2021
यह पहली बार नहीं है, जब अबू आजमी अपने विवादास्पद बयान को लेकर सुर्खियों में आए हैं। इससे पहले हाल ही में उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को लेकर भी ऐसा ही बयान दिया था। आजमी ने बोला था कि कंगना महिला हैं तो क्या वह कुछ भी कहेंगी। ऐक्शन का रिएक्शन तो होगा ही। कंगना ने महाराष्ट्र का अपमान किया वह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कंगना को अबू आजमी ने बेशर्म करार दिया था। अबू आजमी ने दावा किया कि कंगना रनौत ने कहा था कि उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में इस्लामी वर्चस्व ख़त्म कर दिया। इसके बाद उन्होंने पूछा, ‘ बेशर्म! इस्लाम के बारे में बात करती है तू?’
इसके अलावा सपा प्रदेश अध्यक्ष ने एक महिला पुलिसकर्मी के साथ बदतमीजी की थी। बाद में उल्टा महाराष्ट्र सरकार ने अधिकारी का ही ट्रांसफर कर दिया था। आजमी ने शर्मा के सस्पेंड करने की माँग करते हुए कहा था, “ये औरत कहती है कि आप पुलिस पे इल्जाम लगाते हो, मैं बात नहीं करूँगी। तेरे बाप के बाप के बाप को बात करनी पड़ेगी।” शर्मा के तबादले को लेकर बीजेपी के पूर्व सांसद किरीट सौमैया ने उद्धव सरकार को घेरा था।
No comments:
Post a Comment