न्यूज नेशन द्वारा प्रसारित 'कन्वर्जन जिहाद' शो
न्यूज ब्रॉडकास्टिंग एंड डिजिटल स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी (NBDSA) को न्यूज नेशन टीवी के शो ‘कन्वर्ज़न जिहाद’ (‘Conversion Jihad’) के खिलाफ 6 नवंबर को एक शिकायत मिली। इसके बाद 15 नवंबर को NBDSA ने एक आदेश पारित किया, जिसमें उसने ब्रॉडकास्टर से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि अगर उसका एंकर ‘निष्पक्ष’ नहीं रहता है तो उस पर कर्रवाई करे। NBDSA ने चैनल को कार्रवाई करने और कार्यक्रम के संचालन के लिए अपने एंकरों को उचित तरीके से प्रशिक्षित करने का निर्देश दिया।
न्यूज़ ब्राडकास्टिंग एंड डिजिटल स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी द्वारा News Nation को आदेश देकर क्यों सच्चाई को उजागर होने से रोक रहे हैं? क्या पत्रकारिता का गला नहीं घोटने का प्रयास किया जा रहा? क्या देश में इस्लामिक धर्मांतरण नहीं हो रहा? आखिर किस दबाव में NBDSA ने News Nation को सच्चाई को न दिखाने का आदेश दिया? क्या पत्रकारिता पर इमरजेंसी दिनों की वापसी हो रही?
इसके अलावा, एनबीडीएसए ने निर्देश दिया कि न्यूज नेशन इस कार्यक्रम के सभी वीडियो 7 दिनों के भीतर सभी प्लेटफॉर्म से हटा ले। यदि वीडियो उपलब्ध रहते हैं तो चैनल को लिखित रूप में इसके बारे में NBDSA को सूचित करना होंगे। याद दिला दें कि न्यूज नेशन ने ‘कन्वर्ज़न जिहाद’ शो के लिए बिना शर्त माफी जारी किया था।
एनबीडीएसए के चेयरपर्सन जस्टिस (रिटायर्ड) एके सीकरी ने कहा कि किसी भी न्यूज को प्रसारित करते समय आचार संहिता, प्रसारण मानक, सेल्फ-रेगुलेशन, मौलिक सिद्धांत और विशिष्ट दिशा-निर्देशों और निष्पक्षता का पालन किया जाना चाहिए।
एनबीडीएसए ने एंकर दीपक चौरसिया द्वारा शो के दौरान दिए गए कुछ बयानों पर भी नाराजगी जताई। एनबीडीएसए ने जिन कुछ बयानों का विरोध किया, उनमें से कुछ इस प्रकार हैं:
1. “मेमचंद जिंदा है जमात शर्मिंदा है”
2. “500- हिंदू कैसे बनाए मुस्लिम?”
3. “क्या मेवात पाकिस्तान बन गया?”
सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति एके सीकरी ने कहा कि इस तरह के बयान सिद्धांतों और दिशानिर्देशों का उल्लंघन करते हैं। बता दें कि YouTube पर NewsNation का वीडियो अब “प्राइवेट” है और इसे आम जनता के लिए ऑफ एयर कर दिया गया है।

No comments:
Post a Comment