झूठे वादे को चुनावी सफलता का मूल मंत्र मान चुके आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव में खूब वादे किए। राज्य की वित्तीय स्थिति खराब होने के बावजूद लोगों को खूब सपने दिखाएं। यहां तक कि वादे पूरे करने के लिए पैसा कहां से आएंगे उसका फॉर्मूला भी समझाया। लेकिन आम आदमी पार्टी की जीत और सरकार बनने के बाद केजरीवाल के सारे फॉर्मूले धरे के धरे रह गए हैं। सत्ता में आने के एक सप्ताह बाद ही उन्हें समझ में आ गया कि अपने बूते वादों को पूरा करना मुश्किल है। इसलिए केजरीवाल ने जनता को धोखा देने के लिए वादा तो कर दिया, लेकिन राज्य को कर्ज से उबारने और मदद मांगने के लिए खुद प्रधानमंत्री मोदी की शरण में न जा कर सीएम भगवंत मान को भेज दिया।
एक लाख करोड़ रुपये के पैकेज की मांग
संसद भवन परिसर में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के दौरान सीएम भगवंत मान ने राज्य की आर्थिक स्थिति से अवगत कराया और बताया कि उन पर 3 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। इसके अलावा, उन्होंने राज्य की वित्तीय स्थिति में सुधार के लिए पंजाब के लिए दो साल के लिए प्रति वर्ष 50000 करोड़ रुपये के विशेष पैकेज की मांग की। उन्होंने कहा कि इन 2 वर्षों में पंजाब अपने खजाने और वित्तीय स्थिति को संभाल लेगा और पंजाब फिर से अपने पांव पर खड़ा हो जाएगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री मोदी वित्त मंत्री से बात कर पंजाब को दोबारा रंगला पंजाब बनाने में मदद करेंगे।
We need the support of the Center to maintain national security. Punjab's financial condition is in doldrums. We've demanded Rs 50,000 crores package per year for 2 years to improve state's financial situation: Punjab CM Bhagwant Mann on his meeting with PM Modi, earlier today pic.twitter.com/zCl1EpAk7R
— ANI (@ANI) March 24, 2022
— Modi Bharosa (@ModiBharosa) March 24, 2022
वाह भगटून्न मान मौज कर दी 😂😂https://t.co/lyfQgcW9D2
— दलीप पंचोली🇮🇳 (@DalipPancholi) March 24, 2022
पंजाब की खराब हालत, विपक्ष पर निशाना
भगवंत मान ने पंजाब की खराब हालत के लिए पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी वजह से आज पंजाब की इतनी बुरी हालत हो गई है, जिसे कभी देश का नग माना जाता था। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें चुनाव जीतने और मुख्यमंत्री बनने की बधाई दी और यह आश्वासन भी दिया कि मिल कर देश को आगे बढ़ाना है, पंजाब का विकास करना है। मान ने दावा किया कि पंजाब को दोबारा देश का नंबर वन राज्य बनाएंगे।
कैसे पूरे होंगे जनता से किए वादे ?
- पंजाब में 18 वर्ष से अधिक उम्र की सभी महिलाओं को 1000 रुपये देने का वादा किया था।
- दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब में सभी लोगों को चौबीसों घंटे 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने का वादा किया था।
- लोगों के डोमेस्टिक बिजली के सारे पुराने बकाया बिलों और एरियर माफ करने का वादा किया था।
- राज्य के व्यापारियों से वादा किया कि अगले 5 साल पंजाब में कोई नया टैक्स नहीं लगाएंगे, कोई टैक्स नहीं बढ़ाएंगे।
- दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक की तर्ज़ पर पंजाब में 16,000 ‘पिंड क्लीनिक’ खोले जाएंगे।
- पंजाब में जितने टीचर्स ठेके पर काम कर रहे हैं। उन सब लोगों को पक्का किया जाएगा।
- सरकारी अस्पताल के अंदर 10 लाख से लेकर 20 लाख रुपये तक के ऑपरेशन फ्री किए जाएंगे।
- पंजाब में किसी का भी रोड एक्सिडेंट होगा उसके इलाज का पूरा खर्चा सरकार देगी।
- किसानों को 30 अप्रैल तक फसल की बर्बादी का पूरा मुआवजा देने का ऐलान किया।
- शपथ ग्रहण के तुरंत बाद भगवंत मान ने 25,000 सरकारी नौकरी देने की घोषणा की थी।
No comments:
Post a Comment