रेखा पाठक के घर की हो रही रेकी (तस्वीर साभार: आजतक)
जिस तरह अब ज्ञानवापी केस में हिन्दू पक्षकारों को धमकियां मिलनी शुरू हो गयी हैं, मंशा साफ हो गयी है कि "नूपुर बहाना है, देश में उपद्रव मचाकर कर ज्ञानवापी को बचाना है", सरकार को ऐसे उपद्रवियों को पकड़ जेलों में ही नहीं डाले, बल्कि अब तक मिली हर सरकारी सुविधा को ब्याज सहित वापस लिया जाये, वापस न कर पाने की स्थिति में इनके परिवार की सम्पत्तियों को जब्त किया जाए। क्योकि नूपुर शर्मा मुद्दा शुरू होने से जिस बात की शंका थी, अब वह हकीकत में बदलनी शुरू हो गयी है, क्योकि यह विवाद शुरू हुआ ज्ञानवापी में मिले शिवलिंग पर हो रही अभद्र टिप्पणियों से और ज्ञानवापी से ध्यान हटाने के लिए जुबेर जैसे सांप्रदायिक पत्रकारों ने नूपुर के बयान को नबी का अपमान करार कर देश में अशांति फैलाकर डर का वातावरण बनाने में कुछ हद तक सफल हो गए, लेकिन कट्टरपंथी बहुत जल्द बेनकाब होने शुरू हो गए। विदेशी इस्लामिक विद्वानों के अलावा केवल दो ही भारतीय इस्लामिक विद्वानों को छोड़ कोई यह कहने का साहस नहीं कर पा रहा कि नूपुर ने गलत नहीं बोला। नूपुर के समर्थन में सोशल मीडिया पर Jaipur Dialogue, Sach Wala और News Nation चैनल(इस्लाम क्या कहता है) के सिवा कोई चैनल हिम्मत जुटा पाया। इनके विरुद्ध न कोई कट्टरपंथी और न ही मुस्लिम देशों में से कोई देश बोलने की हिम्मत कर रहे। न कोई फतवा और न ही 'सिर तन से जुदा' की आवाज़। सारे खोजी पत्रकार पता नहीं किस बिल में छुपे बैठे हैं?
आजतक से बातचीत में रेखा ने बताया कि वह वाराणसी के भदऊ इलाके की गंगानगर कॉलोनी में रहती हैं। कई दिनों से कुछ लोग उस इलाके की रेकी कर रहे हैं। ये लोग नकाबपोश होते हैं और मोहल्ले वालों से रेखा के घर के बारे में पूछताछ करते हैं। हालाँकि पड़ोसी सर्तक हैं। वह रेखा के बारे में कुछ भी उनको नहीं बताते और रेखा को आगाह कर देते हैं कि वो थोड़ा संभलकर रहें।
महिला याचिकाकर्ता बताती हैं कि उन्होंने इस संबंध में पुलिस को सूचना दे दी है। पड़ोसियों के बताए अनुसार संदिग्धों का हूलिया बताया गया है। रेखा कहती हैं कि पड़ोसियों ने उनको बताया था कि वो लोग जो पूछताछ कर रहे थे वह दाढ़ी वाले लोग थे और मुँह ढके हुए थे।
रेखा पाठक की तरह एक अन्य महिला याचिकाकर्ता सीता साहू ने भी जानकारी दी है कि कि उनके रिश्तेदार भी उन्हें आगाह करते रहते हैं। लेकिन वह डरेंगी नहीं और माँ श्रृंगार गौरी के लिए आगे बढ़ती रहेंगी।
आजतक से खास बातचीत में एक महिला याचिकाकर्ता रेखा पाठक ने बताया कि कुछ नकाबपोश उनके मोहल्ले में आकर उनकी रेकी कई दिनों से कर रहें हैं#Gyanwapi #Varanasi (रोशन जायसवाल)https://t.co/XwKz90kcjm
— AajTak (@aajtak) August 19, 2022



No comments:
Post a Comment