बिहार में बीजेपी और जेडीयू का गठबंधन टूट चुका है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार फिर एक बार पलटी मारते हुए मुहबोले भातीजे और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के साथ सरकार बनाने की तैयारी में जुट गए हैं। बिहार में इस सियासी उथल-पुथल के संकेत पहले से ही मिलने लगे थे, जिससे कुछ देश विरोधी ताकतों और संगठनों के हौसले बुलंद हो चुके हैं। सियासी बदलाव का असर है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा के एक सरकारी स्कूल में सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (SDPI) का झंडा फहराए जाने का एक मामला सामने आया है।
दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें नालंदा के सोहसराय थाना क्षेत्र में उर्दू प्राथमिक विद्यालय सोहडीह में एसडीपीआई का झंडा फहराने और बच्चों को भी एसडीपीआई के झंडे को सलामी देते देखा जा सकता है। यह घटना किस दिन की है, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। मामला संज्ञान में आने के बाद एसडीएम कुमार अनुराग ने जांच कर कार्रवाई किए जाने की बात कही है।
बिहार | नालंदा के सरकारी स्कूल में फहराया गया एसडीपीआई का झंडा
— IndiaBes (@indiabes) August 8, 2022
हम इसकी जांच कराएंगे और जल्द ही कार्रवाई करेंगे। फोटो वायरल हो रही है लेकिन इसकी जांच होनी चाहिए कि यह घटना कब हुई: अनुराग कुमार, एसडीएम बिहारशरीफ pic.twitter.com/kbpsx3LEI9
केजरीवाल तो बेकार बदनाम है
— Vikash Ahir 🇮🇳 (@team_hyv) August 9, 2022
थूक कर चाटने मे मौलाना नीतीश अभी भी नम्बर वन है...
नीतीश जी ने पलटी मारने के लिए मुहर्रम का दिन चुना
— Dinesh Desai (@idineshdesai) August 9, 2022
यह संयोग है या प्रयोग!!
नीतीश कुमार को अपना नाम बदल कर ‘गिरगिट कुमार’ कर लेना चाहिए
— Anuja Kapur (@anujakapurindia) August 9, 2022
बिहार शरीफ के एसडीएम कुमार अनुराग ने बताया कि जिस तरह स्कूल परिसर में एसडीपीआई का झंडा फहराया गया है, यह खुलेआम कानून का उल्लंघन है। वायरल तस्वीर कब की है, इसकी जांच की जा रही है। जो भी लोग इसमें शामिल हैं, फोटो से उनकी पहचान कर उन पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि विद्यालय प्रशासन को इस मामले की जानकारी है या नहीं, इस संबंध में उनसे भी पूछा जाएगा। इसमें अगर किसी भी प्रकार से स्कूल की भूमिका पाई गई तो उनके ऊपर भी कार्रवाई की जाएगी।
एसडीपीआई कट्टरपंथी इस्लामी संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) की राजनीतिक शाखा है। हाल ही में राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ से पीएफआई के संदिग्धों को पकड़ते हुए पुलिस ने 2047 तक भारत को इस्लामी मुल्क बनाने की साजिशों का खुलासा किया था। पिछले दिनों बिहार के मुस्लिम बहुल इलाकों के सरकारी स्कूलों में रविवार की जगह शुक्रवार को छुट्टी दिए जाने का मामला प्रकाश में आया था। इसको लेकर सोशल मीडिया में लोगों ने चिंता जाहिर की है। लोगों का कहना है कि आगे आगे देखिए होता है क्या ? अभी तो एसडीपीआई का झंडा लगा है, फिर पीएफआई का लगेगा। आश्चर्य नहीं होगा यदि आईएसआईएस का भी लग जाए।
बिहार भी बंगाल की राह पे चलने को तैयार।
— सौरभ #CAA_NRC_SUPORTER(100% follow back) (@SKUMAR03083552) August 9, 2022
अब देखते हैं कुर्सी कुमार क्या करते हैं
स्कूल में झंडे के नीचे खड़े होकर दी सलामी, अब एक्शन की तैयारी... https://t.co/5U3tRAZHP0
अब लालू पुत्र की सरकार बनने जा रही है,अब नालंदा क्या,हर जगह PFI,SDPI,Pakistan,Rohangiya का झंडा पुलिस के संरक्षण में फहराया जायेगा|लूटपाट, चोरी,अपहरण,हत्या सरकार के संरक्षण में होगा|हर आफिसर को अपने मंत्री को 😘माहवारी देना होगा,भ्रष्टाचार शिष्टाचार कहलायेगा|
— B Rai (@BRai09061949) August 9, 2022

No comments:
Post a Comment