तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों के साथ जो अत्याचार हो रहा है, वो काफी परेशान करने वाला है। लेकिन जिस तरह बिहारी मजदूरों पर हो रहे हमले को फर्जी बताकर उसे दबाने की कोशिश की जा रही है, वो उससे भी ज्यादा चिंताजनक है। सेक्युलर और लिबरल मीडिया गैंग तमिलनाडु से बिहार लौट रहे मजदूरों को झूठा साबित करने पर लगा हुआ है। वहीं तमिलनाडु पुलिस वायरल तस्वीरों और वीडियो को फर्जी बताकर लोगों पर कार्रवाई भी कर रही है। अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या तमिलनाडु से अपनी जान बचाकर भागे मजदूरों पर बिहार के मुख्यमंत्री डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भरोसा नहीं है ? क्या तमिलनाडु सरकार को बचाने के लिए अपने ही राज्य के लोगों को बलि का बकरा बनाया जा रहा है ? क्या एक साजिश तहत बिहार लौटे मजदूरों को झूठा साबित कर उनकी आवाज को दबाने की कोशिश जा रही है? इन सवालों का जवाब पीड़ित मजदूर ही दे रहे हैं।
तमिलनाडु की स्टालिन सरकार और पुलिस बिहारी मजदूरों पर हमले को फर्जी बता रही है। लेकिन तमिलनाडु से लौट रहे बिहार के लोग स्पष्ट कह रहे हैं कि वहां हालात बहुत खराब है। हिन्दी बोलने वाले लोगों की पिटाई हो रही है। वो किसी तरह अपनी जान बचाकर भाग रहे हैं। दानापुर स्टेशन पर पहुंचे कुछ बिहारी मजदूरों से मीडिया ने बात की तो उन्होंने कहा कि हमारे साथ भी मारपीट की गई। इसकी वजह से काम छोड़कर भागना पड़ा है। पीड़ितों को कहना है कि ज्यादातर लोग पीटकर आ रहे हैं। बिहार के लोगों में काफी दहशत है। पीड़ित मजदूर खुद सरकार से सवाल कर रहे हैं।
तमिलनाडु की सरकार और पुलिस कह रही है कि, #FakeNews फैलाई जा रही है कि, तमिलनाडु में बिहार के लोगों पर हमला हो रहा है। @News18Bihar की इस रिपोर्ट में तमिलनाडु से लौट रहे बिहार के लोग स्पष्ट कह रहे हैं कि, वहाँ पिटाई हो रही है। pic.twitter.com/oAjLbomdLl
— हर्ष वर्धन त्रिपाठी 🇮🇳Harsh Vardhan Tripathi (@MediaHarshVT) March 4, 2023
अजब गजब है बिहार के सत्ता में सरकार की दलीलें,हद तब हो गई जब बिहार के निवासियों को मारा जा रहा था तामिलनाडु में, तेजस्वी यादव तामिलनाडु के मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर हाजिरी दे रहे थे, ऐसे नेताओं के चालचरित्र पर बिहार के निवासी को देखने की जरूरत है और वोट में जबाव देकर दिखायेंगे
— Sanjeev Jha (@Sanjeevj661) March 4, 2023सुन लीजिए तेजस्वी जी तमिलनाडु से आए बिहारी क्या कह रहे हैं?@yadavtejashwi @RJDforIndia
— BJP Bihar (@BJP4Bihar) March 3, 2023
#BihariMajdoor #Tamilnadu pic.twitter.com/cAC5TShKax
तमिलनाडु में काम करने वाले मुजफ्फरपुर के उपेंद्र साहनी ने जो आपबीती बताई है, वो पूरे मामलों को फर्जी बताने वालों की पोल खोल रहा है। उपेंद्र ने कहा कि वो तमिलनाडु के तिरुपुर गए थे, जहां बिहारियों को मारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैंने अपनी आंखों से देखा कि बिहारियों को बेरहमी से मारा जा रहा है। कहा जा रहा है कि जितने हिन्दी वाले है, वो सभी तमिलनाडु छोड़कर भाग जाए। उपेंद्र दावा कर रहे हैं कि करीब 12 लोगों की हत्या हो चुकी है। तिरुपुर से पटना तक के रेल टिकट को दिखाते हुए उपेंद्र ने कहा कि वीडियो और तस्वीरों को फेक बताया जा रहा है, लेकिन वीडियो देखकर मेरा खून खौल रहा है। वहां लोगों को निर्ममता के साथ मारा जा रहा है। स्टेशन तक बिहारियों को आने नहीं दिया जा रहा है। मजदूर तमिलनाडु में काफी परेशान है, फिर भी मजाक बनाया जा रहा है। मैंने दो सहोदर भाइयों का मडर होते हुए देखा है। हत्या करने वालों को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है।
@NitishKumar माननीय नीतीश कुमार जी आपसे निवेदन है कि तमिलनाडु में फंसे बिहारी मजदूर को जल्द से जल्द सुरक्षा अतः उनको अपने प्रदेश में बुलाने का जल्द से जल्द प्रयास करें pic.twitter.com/AFxUFvONjl
— Vijay prakash maury (@MauryAidat) March 4, 2023
पूरे तमिलनाडु में बिहारियों पर हमले हो रहे हैं। कोयंबुत्तूर से लौटे एक बिहारी मजदूर ने कहा कि वहां बहुत मारा-पीटा जा रहा है और काम नहीं करने दिया जा रहा है। कंपनी में काम करने के बाद निकलने पर डंडे से मारा जा रहा है। कई मजदूरों को चार दिनों से खाना तक नसीब नहीं हुआ। हालात ऐसे हो गए कि अपना मेहनताना भी छोड़कर भागना पड़ रहा है। तमिलनाडु से लौटे मजदूर अब सरकार से रोजगार की मांग कर रहे हैं। वे सवाल कर रहे हैं कि अगर बिहार में रोजगार होगा तो वो मरने के लिए तमिलनाडु क्यों जाएंगे ?
तमिलनाडु मे हो रहे बिहारियों पे अत्याचार पे क्या बोले बिहारी मजदूर@ermanishkasyap#TamilNadu #BihariMajdoor #Sachtaknews #ViralVideos pic.twitter.com/GHII4xxT4n
— SACH TAK NEWS (@SachTakNo1) March 3, 2023
कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जो तमिलनाडु पुलिस और मीडिया के एक वर्ग पर सवाल खड़े कर रहे हैं।
मुजफ्फरपुर: तमिलनाडु में काम कर रहे बिहारी मज़दूर भारी संख्या में घर वापसी कर रहे हैं। हमारे संवादाता ने इन मज़दूरों से बिहारियों पर हो रहे अत्याचार का सच जानने की कोशिश की। इन मज़दूरों से सुनिए क्या है ख़बरों के पीछे की सच्चाई।#TamilNadu #Bihar pic.twitter.com/UT8gPFb6ef
— Bihar Tak (@BiharTakChannel) March 4, 2023
हेल्लो @tnpoliceoffl ये लोग झूट बोल रहे हैं क्या?
— Mohammad Tanvir تنوير (@TanveerPost) March 3, 2023
बिहार के लोगों और हिंदी भाषियों पर तमिलनाडु में जुल्म हो रहा है।
मुझे FIR की धमकी देने से पहले रोको अपने गुंडो को, जो बिहारियों पर जुल्म कर रहें हैं।
हेल्लो @bihar_police आपको तो हिंदी आती हैं न?
सुनो इनको। 1n pic.twitter.com/ts0mt6lX77
सुनो उन मजदूरों को जो तमिलनाडु से अपनी जान बचा कर अपने घर लौट आएं। 2n pic.twitter.com/PDZT1KrmOn
— Mohammad Tanvir تنوير (@TanveerPost) March 3, 2023
तमिलनाडु में फंसे गढ़वा-पलामू के मजदूरों ने झारखंड सरकार से जान बचाने की लगायी गुहार।#JharkhandNews #JharkhandPolice #BigNews pic.twitter.com/begoSLzjsR
— News18 Jharkhand (@News18Jharkhand) March 4, 2023
तमिलनाडु में हिन्दी भाषी बिहारियों को मारा पिटा जा रहा है और बिहार सरकार हाथ पर हाथ धड़े बैठे है
— अशोक कुमार हिन्दू राष्ट्रवादी (@Ashoksahu89) March 3, 2023
बिहार सरकार कुछ किजिए इन बिहारियों के लिए और सुरक्षित इन लोगों को निकालने का कार्य किजिए @NitishKumar @yadavtejashwi @TejYadav14 @AmitShah @narendramodi @bihar_police pic.twitter.com/HJu9YMxpLl
No comments:
Post a Comment