किसी से पास अगर 2000 रुपए के नोट हैं, तो उन्हें घबराने की जरूरत हालाँकि नहीं है। ऐसा इसलिए क्योंकि 2000 रुपए के नोट को लेकर आरबीआई ने जो निर्णय लिया है, उसके अनुसार यह वैध मुद्रा बनी रहेगी। तो आम नागरिक को करना क्या होगा अगर उनके पास 2000 रुपए के नोट हैं तो?
23 मई 2023 से 30 सितंबर 2023 – इन दोनों दिनों को याद कर लीजिए। अगर आपके पास 2000 रुपए के नोट हैं तो 23 मई 2023 से 30 सितंबर 2023 तक के बीच किसी भी बैंक में जाकर इन्हें जमा कीजिए, इसके बदले में आपको दूसरे नोट (2000 रुपए के अलावा) मिल जाएँगे।
₹2000 Denomination Banknotes – Withdrawal from Circulation; Will continue as Legal Tenderhttps://t.co/2jjqSeDkSk
— ReserveBankOfIndia (@RBI) May 19, 2023
2000 रुपए के नोट लेकर जब बैंक में बदलने जाएँ तो एक बात और ध्यान देने लायक है – 20000 रुपए से ज्यादा एक बार में नहीं बदल पाएँगे। RBI ने इस निर्णय को लेकर जो डॉक्यूमेंट जारी किया है, उसे आप यहाँ क्लिक कर विस्तार से पढ़ सकते हैं। https://rbidocs.rbi.org.in/rdocs/PressRelease/PDFs/PR257180523ALL%20BANKS64E5FDBEBAE14112A3ACE71F04AE5E2F.PDF

No comments:
Post a Comment