![]() |
| न्याय यात्रा पर राहुल गाँधी (फोटो साभार : X_INCIndia) |
राहुल गाँधी की न्याय यात्रा कांग्रेस पार्टी और खुद उनके लिए पनौती बनती जा रही है। यात्रा के दौरान राहुल गाँधी के काफिले की गाड़ी का शीशा तो टूट ही, उनके सहयोगी भी साथ छोड़ रहे हैं। अब कार्यकर्ता भी काफी गुस्से में हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता ही राहुल गाँधी को चोर बोल रहे हैं। यही नहीं, मंच से कार्यकर्ता सामूहिक इस्तीफे भी दे रहे हैं। जिस न्याय यात्रा पर राहुल गाँधी को इतना भरोसा था कि उन्हें राजनीतिक फायदा मिलेगा, वो न्याय यात्रा उनके लिए पनौती बनती जा रही है।
राहुल गाँधी की न्याय यात्रा बिहार के कटिहार में पहुँची उनसे मिलने की आस लगाकर बैठे कार्यकर्ताओं को मायूसी ही हाथ लगी। ये मायूसी गुस्से में बदल गई। वही कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गाँधी को चोर कह दे रहे हैं। पार्टी के पदाधिकारी तक कांग्रेस से नाराज हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में उनकी मायूसी और उनका गुस्सा साफ झलकता है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में एक महिला कहती है, “राहुल चोर है। चोर नहीं तो और क्या? मुँह छिपाकर चले गए। सामने कहाँ आए। सामने आते तब न जानते कि सामने आते।”
एक अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता ने कहा, “हम सारे कार्यकर्ता रात भर जग करके, रात-दिन एक करके राहुल जी के दीदार के लिए बेचैन थे। एक महिला रो रही थी। उसकी भी आवाज उन तक नहीं पहुँची। तारिक अनवर यहाँ से सांसद का चुनाव लड़ते हैं, शकील साहब हैं। तौकीर जी हैं। तमाम लोगों के रहते हुए भी जब कार्यकर्ता का ही मान-सम्मान नहीं है तो कैसे जुटेगा भारत। पहले कार्यकर्ताओं को सम्मान दें। हम लोग बहुत मायूस हैं। जो पॉकेट से पार्टी को चलाने का काम करते हैं, वैसे लोगों को मैं कहना चाहता हूँ कि जनता और कार्यकर्ता से अगर नेता को दूर कीजिएगा तो उसका गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा।”
एक अन्य महिला ने कहा, “राहुल गाँधी कहते हैं कि महिला के लिए ये करेंगे… वो करेंगे… क्या करेंगे? हम लोग रात से मेहनत कर रहे थे। झाड़ू मार रहे थे। सोच रहे थे कि सर आएँगे तो मुलाकात करेंगे। यहाँ से काफिला गुजरा तो हम लोगों से बात तक नहीं किया। हम लोग गुस्सा हो गए हैं।”
राहुल गाँधी की न्याय यात्रा असम से गुजरी तो पार्टी के कई नेता एक साथ पार्टी से निकल लिए। यात्रा पश्चिम बंगाल पहुँचती, तभी ममता बनर्जी ने अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। वो पश्चिम बंगाल को पार करके बिहार पहुँचने पहले ही इंडी गठबंधन बनाने वाले नीतीश कुमार ने साथ छोड़ दिया। जिस महागठबंधन की तर्ज पर इंडी गठबंधन को बनाया गया था, वो भी धराशायी हो गया। पंजाब में आम आदमी पार्टी पहले ही ऐलान कर चुकी है कि कांग्रेस को यहाँ कुछ नहीं मिलेगा और रही-सही कसर अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा पूरा कर दे रहा है।
राहुल गाँधी जी, ये क्या है? महिलाएँ रोती रहीं, इतनी ठण्ड में कार्यकर्ता इंतज़ार करते रहे, लेकिन #RahulGandhi ने वहाँ से गुजरने के बावजूद उन्हें इस लायक तक भी नहीं समझा कि उनसे थोड़ी बात तक कर लें।
— Anupam K. Singh (@anupamnawada) January 31, 2024
जो व्यक्ति अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं से 'न्याय' नहीं कर पा रहा है, वो 'न्याय… pic.twitter.com/sITgA6Y8a6
राहुल गाँधी के काफिले की गाड़ी का शीशा टूटा
ग़लत खबर का स्पष्टीकरण ज़रूरी है
— Supriya Shrinate (@SupriyaShrinate) January 31, 2024
राहुल जी से मिलने अपार जनसमूह आया हुआ था, एक महिला उनसे मिलने के लिये जब एकदम से आगे आ गयीं, तब कार को अचानक रोकना पड़ा
सुरक्षा घेरे में इस्तेमाल किए जाने वाले रस्से से कार की विंडशील्ड टूट गई
राहुल जी न्याय की लड़ाई मुस्तैदी से लड़ रहे हैं…

No comments:
Post a Comment