पप्पू यादव की सभी तरह की सुरक्षा वापस ली जानी चाहिए; CBI जांच का पैसा कौन देगा? बिश्नोई को भी पप्पू पर मानहानि का दावा करना चाहिए

सुभाष चन्द्र

आखिर ऐसे दुराचारियों और कपटियों को जनता क्यों वोट देती है? या फिर ऐसे लोगों को वोट देने ही दुराचारी और कपटी हैं? केंद्र को ऐसे कपटियों से निपटने का रास्ता निकालना चाहिए। ऐसे नेता समाजसेवा के नाम पर कलंक है।   

पप्पू यादव को लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से 24 घंटे में मारने की धमकी देने वाले रामबाबू राय ने बिहार पुलिस से सामने खुलासा किया है कि उसे वह धमकी देने के लिए पप्पू यादव के ही किसी करीबी ने 2 लाख रुपए और राजनीतिक पद देने का भरोसा दिया था। इस धमकी के पीछे उद्देश्य था कि पप्पू यादव को Z श्रेणी की सुरक्षा मिल सके

पुलिस को रामबाबू राय के पास 2 वीडियो मिले, एक जारी हो गया और दूसरा कुछ दिन बाद होना था उसे 2000 रुपए की अग्रिम राशि भी दी गई थी

अब पप्पू यादव कह रहा है कि “हिम्मत है तो सरकार CBI जांच करा ले और अगर उस पर लगे आरोप सिद्ध हुए तो वह त्यागपत्र दे देंगे मुझे लगातार जेल से भी मारने की धमकी मिल रही हैं, मेरा चरित्र कभी सुरक्षा लेने का नहीं रहा, मैं बिना सुरक्षा महाराष्ट्र गया और दिल्ली में मेरी कोई सुरक्षा नहीं है” सच्चाई यह है कि पप्पू यादव को वर्तमान में Y श्रेणी की सुरक्षा मिल रही है

लेखक 
चर्चित YouTuber 
पप्पू यादव ने 24 अक्टूबर, 2024 को जब बिश्नोई की तरफ से धमकी मिली थी, तब अपने लिए Z श्रेणी की सुरक्षा की मांग की थी और यह TV channels पर इंटरव्यू में की थी 

उसने कहा था कि सरकार की जिम्मेदारी है मुझे सुरक्षा देने की यह कथित धमकी पप्पू यादव को तब मिली थी जब उसने कहा था कि उसे यदि कानून इज़ाज़त दे तो वह 24 घंटे में दो टके के बिश्नोई और उसके गिरोह को ख़त्म कर सकता है

अब सवाल यह उठता है कि सरकार से सुरक्षा मांगने का क्या अधिकार है पप्पू यादव को क्या बिश्नोई और उसके गिरोह को ख़त्म करने की धमकी उसने सरकार से पूछ कर दी थी, शायद नहीं, तो फिर आपकी सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकार पर कैसे हुई

पप्पू यादव को पता था कि लॉरेंस बिश्नोई पर किस तरह के आरोप है, सलमान खान उसके निशाने पर है और कई अन्य को भी उसकी तरफ से “प्रसाद वितरण” का निमंत्रण दिया जा चुका है फिर ऐसे व्यक्ति से उलझने का क्या मतलब था?

सरकार बिश्नोई को अपने तरीके से निपटेगी और तुमने कानून की इज़ाज़त क्यों मांगी बिश्नोई को ख़त्म करने की जबकि बिश्नोई भी बिना किसी कानून के लोगों को शिकार बनाता है क्या कोई अदालत या उसका कानून आपको अनुमति दे सकता है कि आप बिश्नोई को टपका दो

अब CBI जांच की मांग कर रहे हैं जाने माने बाहुबली पप्पू यादव यानी खेल तुमने खेला जैसा रामबाबू राय ने आरोप लगाया और CBI/RAW/IB की जांच चाहिए वह भी हाई कोर्ट या सुप्रीम कोर्ट जज की निगरानी में 

इस जांच पर जो पैसा खर्च होगा, वो कौन देगा? सरकार हर किसी को मिलने वाली धमकी पर जांच ही कराती रहेगी जबकि उस व्यक्ति की लापरवाही उन धमकियों के लिए जिम्मेदार है इतना ही नहीं कंगना रनौत को दी गई सुरक्षा पर सवाल उठाकर पप्पू यादव अपनी सुरक्षा की मांग को और पुख्ता कर रहा है

सरकार को अब सभी नेताओं की सुरक्षा पर पुनर्विचार करना चाहिए बहुत हैं ऐसे नेता जो राजनीति में गंदा खेल खेलते है और सरकार से सुरक्षा कवच में रहते हैं राहुल गांधी अपनी सुरक्षा को दरकिनार करके घूमता फिरता है और कल को कोई हादसा हो गया तो दोष मोदी पर लगा दिया जायेगा

 जब बार बार पप्पू यादव कह रहा है कि उसे कोई सुरक्षा नहीं चाहिए तो सरकार को उसकी सुरक्षा वापस ले लेनी चाहिए वह भी फर्जी धमकियों को ध्यान में रख कर आजकल हर धमकी का बिल बिश्नोई के सिर पर फोड़ा जा रहा है

No comments: