निकृष्ट केजरीवाल को पागलपन का दौरा पड़ा, पानी में जहर मिलाया, कोई सबूत है हरियाणा के खिलाफ? जल बोर्ड ने भी नकारा केजरीवाल का झूठा आरोप; केजरीवाल माफ़ी मांगे वरना मानहानि का मुकदमा करूँगा --नायब सिंह सैनी

सुभाष चन्द्र

केजरीवाल जैसा मक्कार, बेईमान, नालायक और निकृष्ट व्यक्ति दुनिया में ढूढ़ने से भी नहीं मिल सकता आपको याद होगा हमारे देश के सेना के जवानों के सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट में दिखाए गए पराक्रम के सबूत केजरीवाल ने कांग्रेस के साथ मिलकर मांगे थे। लेकिन आज अपनी नाकामी के लिए हरियाणा सरकार पर आरोप लगा दिया कि उसने दिल्ली भेजे जाने वाले पानी में जहर मिलाया जिससे दिल्ली में नरसंहार किया जा सके

आतिशी और भगवंत मान ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर शिकायत की है और चुनाव आयोग ने बिना उनसे सबूत मांगे, हरियाणा सरकार से जवाब भी मांग लिया जिसका कोई औचित्य नहीं है क्योंकि आयोग को पहले स्वयं आरोपों की सत्यता के बारे में संतुष्ट होना चाहिए। चुनाव से ठीक 8 दिन पहले केजरीवाल का ऐसा विलाप बता रहा है कि वह अब पागल हो चुका है

लेखक
चर्चित YouTuber 
आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को दिल्ली चुनाव से पहले बड़ा दावा करते हुए बीजेपी पर हरियाणा से दिल्ली आ रहे पानी में जहर मिलाने का आरोप लगाया। केजरीवाल ने कहा, "वहां की बीजेपी सरकार हरियाणा से आने वाले यमुना के पानी में जहर मिला रही है।" उन्होंने बीजेपी पर हमला बोलते हुए यह भी कहा, "देश ने आज तक इतनी गंदी राजनीति नहीं देखी। अगर दिल्ली की जनता बीजेपी को वोट नहीं दे रही है तो क्या आप दिल्ली की जनता को जहर मिला हुआ पानी पिलाकर मार देंगे?"




इतने गंभीर आरोप के क्या सबूत हैं केजरीवाल के पास - केवल कहने से यह साबित नहीं होता और अगर हरियाणा सरकार ने किया है तो केजरीवाल को हरियाणा और उसके मुख्यमंत्री के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दायर करना चाहिए कोई ढक्कन चैनल इसको नहीं पूछ रहा कि ऐसे आरोप किस आधार पर लगा रहे हो, चैनल बस पैसा खाए हुए, उसके बयान को प्रसारित कर रहे हैं

उधर आज फिर केजरीवाल ने स्वीकार किया है कि वह दिल्ली के लिए 3 काम नहीं कर सका जिसका उसने वादा किया था उसने कहा, मैं यमुना की सफाई नहीं का सका, दिल्ली वालों को साफ़ पानी नहीं दे सका और सड़कों को यूरोप जैसी नहीं बना सका लेकिन ये तीनो गारंटी अबकी बार सरकार बनने के बाद जल्दी पूरी कर दी जाएंगी

जो काम 5 साल में नहीं कर सका केजरीवाल, उन्हें पूरा करने के लिए अब क्या कोई जादू की छड़ी मिल जाएगी केजरीवाल यह गारंटी तो पूरी नहीं कर पाएगा लेकिन नए घोटाले करने की गारंटी जरूर पूरी करेगा जिसका जिक्र अभी नहीं कर रहा लेकिन वह उसका hidden एजेंडा है जैसे पिछली बार था 

अब जनता केजरीवाल को वोट क्यों दे जब वह खुद मान रहा है कि उसने काम नहीं किया मजे की बात तो यह है कि भगवंत मान गारंटी ले रहा है कि केजरीवाल सब वादे पूरे करेगा केजरीवाल को छोड़ो भगवंत मान, तुम बताओ तुमने क्या 1000 रुपए महीने महिलाओं को देने का वादा पूरा किया है? 

केजरीवाल के आरोपों का सैनी ने दिया जवाब

वहीं, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आरोपों का खंडन करते हुए केजरीवाल पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, ''आरोप लगाना और फिर भाग जाना उनकी (अरविंद केजरीवाल) आदत और सोच है... मैंने कहा था कि आपने (अरविंद केजरीवाल) अपने मुख्य सचिव को भेजा था और मैं अपने मुख्य सचिव से सोनीपत में पानी की गुणवत्ता की जांच करने के लिए कहूंगा, जहां से यह (यमुना) दिल्ली में प्रवेश कर रही है। वह अमोनिया के बारे में बात करते हैं। वह पानी की कमी का दावा करते हैं - लेकिन वितरण प्रणाली में कोई समस्या नहीं है।'' उन्हें आरोप लगाने के बजाय काम करना चाहिए। दिल्ली ने अपना मन बना लिया है और वे उसे सबक सिखाएंगे।”

दिल्ली विधानसभा चुनाव में यमुना प्रमुख मुद्दा बनती जा रही है इसी बीच दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ ने अरविंद केजरीवाल के हरियाणा द्वारा यमुना के पानी जहरीला बनाए जाने के दावे पर सवाल उठाए हैं जल बोर्ड के सीईओ ने केजरीवाल के बयान को आधारहीन, झूठा और भ्रामक बताया है. उन्होंने कहा कि इस तरह के झूठे बयानों से दिल्ली वासियों में डर का माहौल पैदा हो सकता है वहीं, आतिशी ने जल बोर्ड के सीईओ पर निशाना साधा है 

केजरीवाल माफ़ी मांगे वरना मानहानि का मुकदमा करूँगा --नायब सिंह सैनी 

केजरीवाल की hit and run नीति केजरीवाल पर ही भारी पड़ती रही है, लेकिन मूर्ख और पागल जनता इसके गुमराह बयानों को ही सच मान इसे वोट दे देती है। यमुना जल में जहर मिलाने का गंभीर केजरीवाल को बहुत भारी पड़ने जा रहा है। हरियाणा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने केजरीवाल से अपने जहरीले और भड़काऊ बयान पर माफ़ी मांगने को कहा है ऐसा नहीं करने पर उन पर मानहानि का मुकदमा किया जाएगा। 

मानहानि का मुकदमा दर्ज होने पर यदि पहले की तरह कोर्ट में माफ़ी मांगता है तो सैनी इसके कोई नरमी नहीं बरते। गडकरी और अरुण जेटली की तरह इसके जाल में नहीं फंसे विपरीत इसके मानहानि राशि वसूले। अगर कोर्ट में माफ़ी मांगी जाती है तो कोर्ट को बाध्य करे कि माफ़ी सिर्फ कोर्ट में नहीं चाहिए बल्कि दिल्ली और हरियाणा के सारे समाचार पत्रों में पूरे पेज पर माफीनामा प्रकशित हो।     

आज पानी में हरियाणा द्वारा जहर मिलाने की बात कहने से साबित हो रहा है कि केजरीवाल अंदर तक हिल गया है योगी ने चुनौती दी कि जैसे वो अपने 54 मंत्रियों के साथ त्रिवेणी में डुबकी लगा कर आए, वैसे क्या केजरीवाल यमुना में स्नान कर सकते हैं इस पर कोई जवाब नहीं दिया और योगी को विषय से हटकर सवाल पूछ रहा था कि आपके सरकारी स्कूलों की क्या हालत है, मतलब हर बात को गोल कर दो

यदि अब भी जनता इसको वोट देती है तो फिर उन वोटरों के DNA में ही कुछ खोट है  आंखें देख कर मक्खी निगलने वाली बात होगी 

No comments: