नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को श्रद्धांजलि देते हुए कांग्रेस नेता राहुल गाँधी ने उनकी मृत्यु की विवादित तारीख लिख डाली। 23 जनवरी, 2024 को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि देते हुए नेताजी की मृत्यु की तारीख 18 अगस्त, 1945 राहुल गाँधी ने अपने पोस्टर में लिखी। आखिर राहुल या परिवार के किसी भी सदस्य की स्क्रिप्ट लिखता कौन है? क्या स्क्रिप्ट लिखने वाला ही कांग्रेस का गुप्त घोर विरोधी है?
कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती की गई उनकी पोस्ट को लेकर राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज कराई गई है। 23 जनवरी को नेताजी को श्रद्धांजलि देने के दौरान राहुल गांधी के ज़रिए एक विवादित पोस्ट किए जाने की वजह से उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की कराई गई है। यह FIR दक्षिण कोलकाता के भवानीपुर थाने में दर्ज की गई है।
उनके ऊपर अखिल भारतीय हिन्दू महासभा नाम के एक संगठन ने कोलकाता के भवानीपुर थाने में FIR दर्ज करवाई है। हिन्दू महासभा के लोगों ने आरोप लगाया कि राहुल गाँधी जनता की स्मृति से नेताजी का नाम मिटाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने प्रदर्शन भी किया।
देश को आज़ादी बिना खड़क बिना ढाल से नहीं, बल्कि कितने भारतमाता के सपूतों ने जान गँवाई है।
महान क्रांतिकारी, आज़ाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की जयंती पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) January 23, 2025
नेताजी का नेतृत्व, साहस, सामाजिक न्याय के लिए उनका संघर्ष, सहिष्णुता और समावेशिता के प्रति उनका योगदान आज भी हर भारतीय को प्रेरित करता है।
भारत माता के अमर सपूत को… pic.twitter.com/Fa2CTUu9BL
नेताजी बोस द्वितीय विश्व युद्ध के बाद 18 अगस्त, 1945 को प्लेन में सफ़र कर रहे थे। यह प्लेन ताईवान में एक जगह क्रैश हो गया था। दावा है कि नेताजी की मौत इस हादसे में हुई थी। हालाँकि, इसको लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हो सकी है।
#WATCH | Kolkata, West Bengal: TMC leader Kunal Ghosh says, "The post of Rahul Gandhi is wrong and is not acceptable. We are celebrating the birth anniversary of Netaji Subhas Chandra Bose...We don't know whether the theory regarding the air crash accident of Netaji Subhas… pic.twitter.com/LG0GqZqgQH
— ANI (@ANI) January 23, 2025
यह विवाद राहुल गांधी के पोस्ट में नेताजी की मौत की तारीख का जिक्र करने को लेकर पैदा हुआ। FIR की बात करें तो स्वयंभू हिंदुत्व समूह अखिल भारतीय हिंदू महासभा की तरफ से राहुल के खिलाफ यह कदम उठाया गया है। हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने दक्षिण कोलकाता में एल्गिन रोड पर नेताजी के पैतृक घर के पास प्रदर्शन भी किया। प्रदर्शनकारियों ने राहुल गांधी के ज़रिए की गई विवादित पोस्ट के कंटेंट के खिलाफ अपना विरोध दर्ज किया।



No comments:
Post a Comment