दिल्ली में भाजपा सरकार ने अपना पहला बजट पेश किया है। यह बजट मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पेश किया है। 1 लाख करोड़ रूपए के इस बजट में भाजपा के संकल्प पत्र की झलक दिखी है। सरकार ने कई वादों को इस बजट के जरिए पूरा करने की तरफ कदम बढ़ा दिया है। बजट का फोकस दिल्ली में इन्फ्रा के विकास और साफ़ पानी तथा यमुना की सफाई पर रहा है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार (25 मार्च, 2025) को विधानसभा में वित्त वर्ष 2025-26 सरकार का पहला बजट पेश किया। CM रेखा गुप्ता द्वारा पेश किया गया यह बजट 1 लाख करोड़ रूपए का है। दिल्ली का बजट इस बार 31% बढ़ा है। CM रेखा गुप्ता ने कहा है कि बीते वर्ष का बजट घटा कर 69 हजार करोड़ रूपए कर दिया गया है।
रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि राज्य सरकार 28 हजार करोड़ रूपए दिल्ली में कैपिटल एक्सपेंडिचर होगा। इससे दिल्ली में इन्फ्रा का विकास किया जाएगा। इसी बजट के साथ दिल्ली में प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना लागू कर दी गई है। इसके तहत अब दिल्ली के नागरिकों को 10 लाख रूपए का स्वास्थ्य बीमा मिलेगा।
इसमें 5 लाख रूपए केंद्र सरकार जबकि बाकी 5 लाख रूपए दिल्ली सरकार देगी। इसके लिए 2144 करोड़ रूपए दिल्ली के बजट में दिए गए हैं। वहीं दिल्ली में झुग्गी झोपड़ी के विकास के लिए 696 करोड़ रूपए दिए गए।
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा है कि झुग्गी झोपड़ी के विकास के लिए पहले सिर्फ बाते होती थीं। भाजपा सरकार के इस पहले बजट का फोकस दिल्लीवासियों को साफ़ पानी दिलाने पर भी है। दिल्ली के बजट में 9000 करोड़ रूपए साफ़ पानी की सप्लाई के लिए दिए गए हैं। दिल्ली में पानी सप्लाई करने वाले टैंकरों में जीपीएस लगाया जाएगा। दिल्ली में यमुना सफाई भी इस बार सरकार के एजेंडे में शीर्ष पर है।दिल्ली को मिला ₹1 लाख करोड़ का ऐतिहासिक बजट। यह बजट न केवल दिल्ली के समग्र विकास के लिए नई राह खोलेगा, बल्कि हर क्षेत्र में उन्नति की संभावनाओं को मजबूत करेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और बुनियादी ढांचे को नया आयाम देगा ये बजट। #ViksitDelhiBudget pic.twitter.com/zKF5zpxqWq
— CMO Delhi (@CMODelhi) March 25, 2025
हर घर तक पहुंचेगा साफ पानी, सीवर सिस्टम होगा अपग्रेड। जल आपूर्ति और स्वच्छता व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए ₹9,000 करोड़ का आवंटन किया गया है। इससे नई जल पाइपलाइन बिछाई जाएंगी, सीवर लाइनों का विस्तार होगा और हर नागरिक को शुद्ध पेयजल की सुविधा मिलेगी। #ViksitDelhiBudget pic.twitter.com/0ulBkY3BFg
— CMO Delhi (@CMODelhi) March 25, 2025
दिल्ली सरकार ने 500 करोड़ रूपए राज्य में गंदे पानी की ट्रीटमेंट के लिए दिए हैं। यह क्षमता बढ़ने के बाद यमुना में गंदा पानी नहीं मिल सकेगा। वहीं पीने के पानी की को साफ़ करने के लिए भी क्षमता बढ़ाई जाएगी, इस पर भी 250 करोड़ रूपए खर्च की जाएगी। ₹500 करोड़ यमुना की सफाई के लिए दिए जाएँगे।
दिल्ली में स्वास्थ्य के लिए 6847 करोड़ रूपए का बजट रखा जाएगा। CM रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि सरकार 10वीं पास करने वाले 750 बच्चों को लैपटॉप देगी। यह लैपटॉप 1200 बच्चों को दिए जाएँगे। दिल्ली में भाजपा सरकार ने अपने चुनावी वादों पर भी काम चालू कर दिया है।
रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि 5100 करोड़ रूपए का धनराशि महिला समृद्धि योजना के लिए दिए जाएँगे। इसके तहत महिलाओं को 2500/ रूपए माह दिए जाएँगे। सरकार ने इसी के साथ बजट में वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली पेंशन भी बढ़ा कर 3000 रूपए कर दी है।
बजट में दिल्ली में ट्रांसपोर्ट क्षेत्र में सुधार के लिए भी पैसा दिया गया है। दिल्ली में 12,952 करोड़ रूपए परिवहन क्षेत्र के लिए दिए गए हैं। मेट्रो के विकास के लिए भी 2929 करोड़ रूपए दिए गए हैं। CM रेखा गुप्ता ने ऐलान किया है कि दिल्ली के भीतर 5000 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी जाएँगी।
दिल्ली में महिला एवं बाल विकास कल्याण के लिए 10 हजार करोड़ रूपए दिए गए हैं। दिल्ली में गर्भवती महिलाओं को भी 21 हजार रूपए दिए जाएँगे। CM रेखा गुप्ता ने साफ़ किया है कि उन्होंने इस बजट से जो लक्ष्य तय किए हैं, उन्हें जल्द पूरा किया जाएगा।
चर्चा यह भी गर्म है कि जिन घरों में पानी के मीटर नहीं है बिना किसी जुर्माने के सबके घरों पर मीटर लगाए जाएंगे। दूसरे, बिना कोई कैंप लगाए हाउस टैक्स विभाग सब को लंबित भुगतान का बिल भेजेगा ताकि सरकार और नगर निगम को राजस्व की प्राप्ति हो। कहते हैं अगर सरकार ऐसा काम करती है लाखों मकान है जिनका 7/8 सालों से हाउस टैक्स नहीं देने के कारण करोड़ों का नुकसान हो रहा है। कैंप लगाकर वसूली सरकार को महँगी पड़ती है। क्योकि ये लोग कैंप के लगने तक कोई भुगतान नहीं करते। कैंप परिपाटी को समाप्त करने से सरकार को हर साल करोड़ों का राजस्व मिलेगा जो दिल्ली के विकास में काम आएगा।
No comments:
Post a Comment