जब राहुल गांधी मलेशिया गया था जहां जाकिर नाइक मोदी के डर से छिपा बैठा है (वैसे कहता है वो अल्लाह के सिवाय किसी से नहीं डरता) तब ही मैंने कुछ जगह लिखा था कि नई टूल किट तैयार होकर आने वाली है। उसके मलेशिया में रहते हुए नेपाल में तख्तापलट हुआ और बांग्लादेश में हसीना के तख्तापलट के समय भी राहुल गांधी विदेश में था।
उसने 18 सितंबर को X पर लिखा - “देश के युवा-
देश के Students-
देश की Gen Z
संविधान को बचाएंगे, लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और वोट चोरी को रोकेंगे
मैं उनके साथ हमेशा खड़ा हूं”
![]() |
| लेखक चर्चित YouTuber |
वांगचुक 15 दिन से अनशन पर बैठा था लेकिन एक भाजपा नेता की हत्या और हिंसा होते ही अनशन छोड़ कर भाग खड़ा हुआ और शांति की अपील करने लगा और कांग्रेस नेता का बचाव करने लगा। पौने 3 लाख की आबादी वाले लदाख को राज्य का दर्जा देने की मांग पर अड़ा हुआ वांगचुक अपने NGO को एक संस्था खोलने के लिए 2018 में मिली 150 एकड़ जमीन पर घोटाला किए बैठा है और उसके NGO को विदेशी फंडिंग की जांच के लिए कल CBI पहुँच गई है और अब ये भागता फिरेगा।
लेकिन ऐसे लोगों के हाथ इतने लंबे होते हैं कि अंत में सुप्रीम कोर्ट भी इसे बचाने के लिए जमानत पर छोड़ देगा और यही ट्रेंड आजकल अदालतों में चल रहा है। अभी CBI ने जांच शुरू की है और अब ED भी शुरू करेगी। वांगचुक के NGO का FCRA लाइसेंस भी रद्द हो गया है।
जो नुकसान लद्दाख में हुआ उसकी भरपाई कांग्रेस और वांगचुक से होनी चाहिए और जो 50 लोग पकड़े गए है हिंसा के लिए, उन्हें ऐसे कानून में गिरफ्तार करना चाहिए जिससे लंबे समय तक जमानत न हो सके।
जब जम्मू कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस की सरकार हुआ करती थी तब ये लद्दाख (लेह के लोग) रोते फिरते थे और जब 370 हटा कर लद्दाख को स्वायत्तता दी गई तो ये बड़े खुश थे और वांगचुक मोदी जी को धन्यवाद करता था लेकिन कुछ लोगों को ख़ुशी भी हजम नहीं होती और दूसरों के बहकाए में अपने ही घर को आग लगाने चल देते हैं। वांगचुक को पता है लद्दाख में 46% मुस्लिम हैं और 40% बौद्ध हैं और कल को जो हाल हिंदुओं का हुआ कश्मीर में वो लद्दाख में भी होगा।
कांग्रेस की मंशा साफ़ है। लद्दाख जैसे छोटे छोटे आबादी वाले प्रदेशों में दंगे करा कर राज्यों की मांग खड़ी की जाए जिससे देश टुकड़ों में बंट जाए। पूरे देश में कांग्रेस और विपक्ष Gen Z नहीं करा सकता और इसलिए राहुल और उसके विदेशी आकाओं की लगता है अब योजना है कि अलग अलग राज्यों में दंगे कराए जाएं जिससे देश की सरकार सीधे कोई कार्रवाई न कर सके क्योंकि कानून व्यवस्था तो राज्य सरकार का मामला होता है। विपक्षी राज्यों में ये पहले किया जायेगा क्योंकि वहां हिंसा करने में कोई दिक्कत भी राज्य सरकार नहीं होने देगी।
भारत का Deep State है कांग्रेस पार्टी जिसको माल मिलता है अमेरिकी और अन्य देशों की Deep States से और कांग्रेस को देश को आग लगाने में कोई आपत्ति नहीं है। इसलिए सेना को अब High Alert पर कर देना चाहिए क्योंकि बांग्लादेश से भी आवाज़ लगा रहे है मौलाना लोग कि राम मंदिर तोड़ेंगे और भारत को मुस्लिम राष्ट्र बनाएंगे। कांग्रेस के लोगों को जब पाकिस्तान अपना घर जैसा लगता है तो बांग्लादेश भी घर ही लगेगा और इसलिए वो उन्हें समर्थन देगी ही।

No comments:
Post a Comment