BLA का क्वेटा समेत 12 शहरों पर भीषण हमला, पाकिस्तान की ज्यादतियों का बदला (साभार : X_@News_File3)
बलूचिस्तान इस वक्त बारूद के ढेर पर बैठा है, जहाँ बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) ने शनिवार (31 जनवरी 2026) सुबह से पाकिस्तान के खिलाफ अपनी जंग के दूसरे चरण का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तानी फौज की कथित ज्यादतियों और 41 लोगों की हत्या के जवाब में बलोच लड़ाकों ने ‘ऑपरेशन हेरोफ’ के तहत राजधानी क्वेटा समेत 12 प्रमुख शहरों पर भीषण हमले शुरू किए हैं।
विद्रोहियों ने कई पुलिस थानों और सरकारी इमारतों पर कब्जा कर लिया है, जबकि जवाबी कार्रवाई में कम से कम 20 पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मियों के मारे जाने की खबर है। हालत इतने खराब हैं कि कई जगहों पर पाकिस्तानी फौज को अपनी चौकियाँ छोड़कर भागना पड़ा है और अब वे लड़ाकू हेलीकॉप्टरों के जरिए आसमान से हमले कर रहे हैं।
क्वेटा से ग्वादर तक बारूद की गूँज और थानों पर कब्जा
शनिवार (31 जनवरी 2026) सुबह करीब 6 बजे राजधानी क्वेटा एक जबरदस्त धमाके से दहल उठी, जिसके बाद लगातार दो घंटे तक गोलीबारी होती रही। BLA के हथियारबंद लड़ाकों ने न सिर्फ क्वेटा, बल्कि ग्वादर, नुश्की, मस्तुंग और पसनी जैसे जिलों में एक साथ मोर्चा खोल दिया है।
Heavy presence of BLA in Quetta, the capital provincial of Balochistan,. It is the first time Baloch fighters have been seen in such large numbers in Quetta. pic.twitter.com/twH13GmhRs
— The Balochistan Post - English (@TBPEnglish) January 31, 2026
मस्तुंग में विद्रोहियों ने पुलिस स्टेशन पर कब्जा कर करीब 30 कैदियों को रिहा कर दिया है। क्वेटा के अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है और रेल सेवाओं को पूरी तरह रोक दिया गया है। लड़ाकों ने सड़कों पर गश्त करते हुए वीडियो जारी किए हैं, जिनमें पाकिस्तानी फौज की गाड़ियों को जलते हुए देखा जा सकता है।
JUST IN:
— Afghanistan Defense (@AFGDefense) January 31, 2026
🚨🇵🇰🔻Baloch Leader Bashir Zeb Appears in Balochistan
🔴BLA leader Bashir Zeb has appeared in a newly released video in a mountainous area of Balochistan, accompanied by several other motorcycle-riding associates.
🔴In the video, he speaks in Balochi for about ten… pic.twitter.com/ZnaDBgd0Mh
‘करो या मरो’ की जंग और BLA चीफ की अपील
बीएलए के कमांडर-इन-चीफ बशीर जेब बलूच ने एक वीडियो संदेश जारी कर इस हमले को अपनी मातृभूमि की आजादी के लिए ‘निर्णायक दौर’ बताया है। उन्होंने आम जनता से घरों से बाहर निकलकर लड़ाकों का साथ देने की अपील की है। प्रवक्ता जियांद बलोच का कहना है कि यह कब्जा करने वाली ताकतों के खिलाफ अंतिम प्रतिरोध है।
उन्होंने चेतावनी दी कि बलूच हर गली और मोहल्ले से दुश्मन का सफाया करेंगे। यह हमला अगस्त 2024 में शुरू हुए ‘ऑपरेशन हेरोफ’ का अगला हिस्सा है, जिसके पहले चरण में विद्रोहियों ने 130 सैनिकों को मारने का दावा किया था।
इंटरनेट बंद और चीन को भी बड़ी चेतावनी
तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने क्वेटा, सिबी और चमन जैसे इलाकों में मोबाइल डेटा सर्विस बंद कर दी है ताकि विद्रोहियों के बीच संपर्क न हो सके। नसीराबाद में रेलवे ट्रैक पर एंटी-टैंक माइन और विस्फोटक बरामद हुए हैं, जिससे बड़ी तबाही की साजिश का पता चलता है।
इस बीच, बलोच विद्रोहियों ने चीन को भी सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि वह ग्वादर और बलूचिस्तान के प्रोजेक्ट्स से दूर रहे, वरना अंजाम बहुत बुरा होगा। फिलहाल बलूचिस्तान के रेड जोन से लेकर सुदूर इलाकों तक भारी गोलीबारी और धमाकों का सिलसिला जारी है।
No comments:
Post a Comment