प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार (22 मार्च 2026) को भारतीय राजनीति में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। वे देश में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले सरकार के प्रमुख बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने पवन कुमार चामलिंग का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने सिक्किम के मुख्यमंत्री के रूप में 8,930 दिनों तक पद सँभाला था।
अब पीएम मोदी 8,931 दिनों के साथ इस सूची में शीर्ष पर पहुँच गए हैं। उनके इस कार्यकाल में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में बिताया गया समय और प्रधानमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल दोनों शामिल हैं। यह उपलब्धि न केवल उनके लंबे राजनीतिक करियर को दर्शाती है बल्कि देश की राजनीति में उनकी निरंतर पकड़ और प्रभाव को भी उजागर करती है।
नरेंद्र मोदी ने 2001 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाली थी और 2014 तक इस पद पर बने रहे। इसके बाद वे देश के प्रधानमंत्री बने और लगातार तीन लोकसभा चुनाव 2014, 2019 और 2024 में अपनी पार्टी को जीत दिलाई। अपने राजनीतिक सफर में मोदी ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।
वे गुजरात के सबसे लंबे समय तक रहने वाले मुख्यमंत्री रहे हैं और साथ ही ऐसे प्रधानमंत्री भी हैं जिनके पास मुख्यमंत्री के रूप में सबसे ज्यादा अनुभव रहा है। वे स्वतंत्र भारत के बाद जन्म लेने वाले पहले प्रधानमंत्री भी हैं। इसके अलावा वे ऐसे पहले गैर-कॉन्ग्रेसी नेता हैं जिन्होंने केंद्र में लगातार दो पूर्ण कार्यकाल पूरे किए हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने PM मोदी की इस उपलब्धि पर कहा कि यह सेवा, कड़ी मेहनत और अटूट समर्पण से जुड़ी एक बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने X पर लिखा, “प्रधानमंत्री मोदी जी के 8,931 दिनों का सार्वजनिक जीवन देश को सबसे ऊपर रखने वाली सोच, ईमानदार कार्यशैली और हर नागरिक की सेवा के प्रति उनकी निरंतर मेहनत को दिखाता है। यह एक ऐसी विरासत है जो विश्वास और सेवा के दम पर बनी है।”
A milestone rooted in service, hard work and unwavering commitment.
— Amit Shah (@AmitShah) March 22, 2026
Today, PM @narendramodi Ji surpasses the 8,930-day record of former Sikkim CM Pawan Kumar Chamling, becoming the longest-serving head of a government in India.
PM Modi Ji's 8,931 days in public life, first as…
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की दशकों की सेवा ने एक नए युग की शुरुआत की है। उन्होंने कहा, “इस नए भारत के निर्माण के लिए पूरी जिंदगी की मेहनत लगी है, और प्रधानमंत्री मोदी जी ने इसे पूरा किया। पिछले 24 सालों से बिना छुट्टी लिए देश की सेवा करना उनके समर्पण को दर्शाता है।”
No comments:
Post a Comment