सुनो ओवैसी, मुनीर ने शियाओं को कह दिया पाकिस्तान उसके बाप का है, अब भारत के लिए मत कहा करो कि हिंदुस्तान किसी के बाप का नहीं है; 90 लाख कश्मीरी मुसलमान ईरान को 500 करोड़ दे सकते है तो उन्हें क्या समझा जाए

सुभाष चन्द्र

असदुद्दीन ओवैसी और कई अन्य मुस्लिम नेता ताल ठोक कर कहते हैं कि हिंदुस्तान किसी के बाप का नहीं है। लेकिन यह पूछने से पहले भूल जाते है कि हिंदुस्तान से सब कुछ लेकर भी पाकिस्तान और दूसरे इस्लामिक देशों की गीत गाते रहेंगे तो कोई तो क्रोध में कहेगा कि फिर वही चले जाओ

पाकिस्तान के “फेल्ड मार्शल” असिम मुनीर ने शिया मुस्लिम नेताओं के साथ इफ्तार पार्टी में खुल कर कह दिया कि अगर ईरान से इतना ही प्यार है तो आप लोग ईरान चले जाएं ओवैसी और अन्य मुस्लिम नेताओं ने इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी जो कि देनी चाहिए थी क्योंकि जैसे पाकिस्तान के शिया ईरान के लिए तड़प रहे हैं वैसे ही भारत के भी शिया ईरान के लिए कश्मीर और कई अन्य स्थानों पर हंगामा कर रहे हैं 

लेखक 
चर्चित YouTuber
 
कश्मीर में मुसलमानों की आबादी 90 लाख है और लद्दाख में करीब एक लाख यानी 90-92 लाख मुसलमानों ने ईरान के लिए 500 करोड़ इकठ्ठा कर लिया इसका मतलब एक व्यक्ति ने एक करोड़ दे दिया कहां से आया इतना पैसा जबकि कहने को कश्मीरी आवाम गरीब है भारत के किसी युद्ध में कश्मीर के ही क्या किसी प्रान्त के मुसलमानों ने कोई योगदान नहीं दिया और अगर दिया होता तो ईरान की मदद जैसे जरूर ढोल पीटा गया होता

बात बात पर ओवैसी और मुस्लिम नेता कहते हैं कि मुसलमानों की देश के लिए वफ़ादारी पर शक नहीं किया जाना चाहिए उन्होंने मौलाना साजिद रशीदी का बयान नहीं सुना जिसमें उसने साफ़ कहा है कि अगर भारत और ईरान के बीच कोई युद्ध होता है तो भारत के मुसलमान ईरान के लिए लड़ेंगे वो सबूत दे रहा है कि भारत के मुसलमानों की वफ़ादारी संदेहास्पद है

उधर पाकिस्तान के शिया नेताओं ने मुनीर की बखिया उधेड़ दी उन्होंने कहा पाकिस्तान की सेना में 6 लाख सुन्नी हैं तो 3 लाख शिया हैं मतलब साफ़ धमकी दे दी कि मुनीर की बातें सेना में बगावत पैदा कर सकती हैं

कांग्रेस के ढक्कन नेता कह रहे है कि भारत का कोई अस्तित्व ही नहीं है क्योंकि पाकिस्तान ईरान और अमेरिका के बीच मध्यस्थता कर रहा है उन्हें पता भी नहीं है ईरान और इज़रायल ने पाकिस्तान को बीच में लेने से साफ़ मना कर दिया है मजे की बात है ईरान खुद अपने में उलझा हुआ है और कह रहा है कि वह अफगानिस्तान और पाकिस्तान के झगड़े को सुलझाने के लिए तैयार है

पाकिस्तान तो सब तरफ से गिरा हुआ है अमेरिका उसे अपनी सेना गाज़ा में भेजने को कह रहा है, अफगानिस्तान ठोक रहा है और बलूचिस्तान ने पाकिस्तान की हालत ख़राब कर रखी है उधर POJK वाले भी बगावत कर रहे हैं पाकिस्तान के पास एक ही रास्ता है कि वह भारत के साथ युद्ध छेड़ दे जिससे उसे बहाना मिल जाए गाज़ा में सेना न भेजने के लिए क्योंकि पहले ही वह अफगानिस्तान और बलूचिस्तान से उलझा हुआ है

कांग्रेस को बस एक ही काम है कि किसी तरह ईरान इज़रायल और अमेरिका के युद्ध में मोदी को नीचा दिखाए सुप्रिया श्रीनेत ने कहा है कि आतंकी पैदा करने वाला पाकिस्तान जैसा देश कैसे मध्यस्थता कर सकता है आज पाकिस्तान आतंकी देश दिखाई दे रहा है लेकिन जब वह भारत पर आतंकी हमला करता है तो कांग्रेस इसका सबूत मांगती है कैसा दोहरा चरित्र है इस पार्टी का?

No comments: