खड़गे साहब, क्या कांग्रेस ने प्यार निभाना भी सीखा है; मोदी से देवगौड़ा की शादी से परेशान होने से पहले अपने घर को देख लेते तो बेहतर था

सुभाष चन्द्र

कांग्रेस के नाम के अध्यक्ष खड़गे साहेब को जेडीएस नेता देवगौड़ा से बड़ी तकलीफ हुई है। उनके राज्यसभा से रिटायर होने पर  खड़गे ने कहा कि पता नहीं क्या हो गया जो देवगौड़ा जी ने प्यार तो हमसे किया लेकिन शादी मोदी से की ऐसी तड़प दिखाने से पहले खड़गे साहेब को याद रखना चाहिए था कि प्यार निभाना भी होता है जबकि कांग्रेस ने गैरों को तो छोड़िए अपनों को धोखा देने में भी कोई कमी नहीं की

लेखक 
चर्चित YouTuber 
जेडीएस से कर्नाटक में सरकार बनाकर कांग्रेस कुमारस्वामी की मुख्यमंत्री रहते हुए उसकी ऐसी दुर्गति कर दी कि मीडिया के सामने उसे फूट फूट कर रोना पड़ा और अब कहते हो कि देवगौड़ा ने हमसे प्यार किया और शादी मोदी से की खड़गे साहेब मोदी ने कभी देवगौड़ा का गलती से भी कभी कोई अपमान नहीं किया जबकि आप लोगों ने देवगौड़ा की पार्टी के पीठ में खंजर घोपने का काम किया

आप गैरों की बात क्यों करते हो, अपने घर की हालत देखो जिस दिन आप देवगौड़ा पर विलाप कर रहे थे, उसी दिन असम कांग्रेस के लोकसभा सांसद प्रद्युत बारदोलोई कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में चले गए उन्होंने कहा कि पार्टी में उनका दम घुटता है, उन्हें अपमानित किया जाता रहा है यानी प्रद्युत को भी मोदी से प्रेम हो गया उसके पहले फरवरी में असम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष भूपेन बोराह राहुल गांधी से 15 मिनट बात करने के बाद कांग्रेस छोड़ने के लिए Convince हो गए और भाजपा में चले गए उसके साथ ही पार्टी के उपाध्यक्ष नवज्योति ताल्लुकदार भी पार्टी छोड़ गए

अब ऐसे लोगों के साथ भी कांग्रेस “प्यार” नहीं निभा सकी और बरस रहे हो देवगौड़ा पर ओडिशा में कांग्रेस के 3 विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा को वोट दे दिए, वो सस्पेंड कर दिए गए -बिहार और हरियाणा में भी बगावत हुई कौन जिम्मेदार है? खड़गे जी आत्मनिरीक्षण करने की जरूरत है 

हरियाणा में पार्टी अध्यक्ष आप बना नहीं सके असम में बागड़ोर गौरव गोगोई के हाथ में दी हुई  है जो खुद पाकिस्तान के साथ संबंध होने के आरोप झेल रहा है और AIUDF भी कांग्रेस से किनारा कर रही है जो पिछले चुनाव में आपके साथ थी बंगाल में क्या होगा कुछ पता नहीं क्योंकि अधीर रंजन चौधरी का भी मुंह फूला हुआ है केरल में शशि थरूर किधर चला जाए आपको पता नहीं तमिलनाडु में द्रमुक अबकी बार कितनी घास डालेगी कांग्रेस को अभी पत्ते नहीं खुले हैं

खड़गे साहब आपकी पार्टी के निर्लज्ज लोग सुबह उठते है और मोदी के घर की तरफ मुंह करके उसे गाली बकना शुरू कर देते है देश के खिलाफ कुछ भी हो जाए कांग्रेस की ख़ुशी ठिकाना नहीं रहता गाज़ा और ईरान के लिए टसुए बहाती है कांग्रेस लेकिन कभी बांग्लादेश में हिंदुओं के कत्लेआम पर एक शब्द नहीं बोली इतना ही नहीं ऑपेरशन सिंदूर पर सेना पर उंगली उठाती  रही कांग्रेस जबकि पाकिस्तान को मोदी ने 4 दिन में घुटनों पर ला दिया कितनी घटिया सोच है कांग्रेस की जो हर हाल में पाकिस्तान के साथ खड़ी रहती है और जो अफगानिस्तान में पाकिस्तान द्वारा 400 निर्दोष लोगों की हत्या पर भी खामोश हो गई

खड़गे जी, आप और आपके लोग मोदी से नफरत करते रहो लेकिन यह याद रहे मोदी ऐसा फूल है जिसकी तरफ हर कोई आकर्षित हो रहा है आपके विलाप का कोई असर नहीं है

No comments: